Responsive Scrollable Menu

Netflix भारत के क्रिएटिव सेक्टर में बढ़ाएगा निवेश, Co-CEO Ted Sarandos ने पीएम मोदी से की मुलाकात

नयी दिल्ली, पांच अगस्त मनोरंजन सामग्री मंच नेटफ्लिक्स ने अपनी विस्तार योजना के तहत भारत की रचनात्मक पारिस्थितिकी में निवेश बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। नेटफ्लिक्स ने एक बयान में कहा कि कंपनी के सह-मुख्य कार्यपालक अधिकारी टेड सारांडोस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

इस दौरान भारतीय कहानियों के बढ़ते वैश्विक प्रभाव और भारत की रचनात्मक अर्थव्यवस्था में नेटफ्लिक्स की दीर्घकालिक भूमिका पर चर्चा हुई। सारांडोस ने कहा कि भारत दुनिया के सबसे समृद्ध कहानी कहने वाले देशों में से एक रहा है और पिछले एक दशक में भारतीय सामग्रियों ने वैश्विक दर्शकों तक मजबूत पहुंच बनाई है। उन्होंने कहा कि कंपनी अब अगले दशक में भारत की नई पीढ़ी के कहानीकारों में निवेश को प्राथमिकता देगी।

नेटफ्लिक्स ने नेटफ्लिक्स इंडिया स्टोरीटेलिंग इनिशिएटिव के तहत भारतीय क्रिएटिव प्रतिभाओं के विकास के लिए बहु-चरणीय निवेश की योजना बनाई है। इसके तहत एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स (एवीजीसी) क्षेत्र में कौशल विकास और अवसरों को बढ़ावा दिया जाएगा। कंपनी ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजीज (आईआईसीटी) के साथ साझेदारी कर विजुअल इफेक्ट्स और मीडिया टेक्नोलॉजी से जुड़े पाठ्यक्रम विकसित करने की भी घोषणा की।

इसके अलावा 100 भारतीय छात्रों को विभिन्न रचनात्मक क्षेत्रों में प्रशिक्षण के लिए छात्रवृत्ति भी दी जाएगी। साथ ही, राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) के साथ मिलकर नई नौकरियों के लिए प्रतिभा तैयार करने की दिशा में भी काम किया जाएगा। नेटफ्लिक्स ने कहा कि अब तक भारत में उसके लिए 200 से अधिक मौलिक परियोजनाएं तैयार की जा चुकी हैं और देश के 100 से ज्यादा स्थानों पर शूटिंग की गई है।

Continue reading on the app

Assam flood relief: Vedanta ने दिए 7 करोड़ रुपये, CM हिमंत ने जताया आभार

गुवाहाटी, पांच अगस्त असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने राज्य में आई विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित लोगों के राहत एवं पुनर्वास कार्यों के लिए वेदांता समूह और उसके चेयरमैन अनिल अग्रवाल की तरफ से दिए गए सात करोड़ रुपये के योगदान की बुधवार को सराहना की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, अनिल अग्रवाल लंबे समय से असम की विकास यात्रा के प्रबल समर्थक रहे हैं और वेदांता समूह ने हमारे राज्य में महत्वपूर्ण निवेश किए हैं। असम इस वक्त भीषण बाढ़ का सामना कर रहा है।

ऐसे समय में वेदांता ने राहत एवं पुनर्वास कार्यों के लिए सात करोड़ रुपये का योगदान देकर सहयोग किया है। हम अनिल अग्रवाल और वेदांता समूह के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं। एक बयान के मुताबिक, यह सहायता राशि तत्काल राहत कार्यों जैसे भोजन, आश्रय, स्वच्छ पेयजल और चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के साथ ही दीर्घकालिक पुनर्वास प्रयासों में भी उपयोग की जाएगी।

वेदांता समूह की असम में तेल एवं गैस क्षेत्र में अपनी परिचालन गतिविधियों के माध्यम से लंबे समय से महत्वपूर्ण उपस्थिति रही है।

Continue reading on the app

  Sports

‘सब कुछ अच्छा था, बस…’ CWG में नाकामी का अरशद नदीम ने बनाया ऐसा बहाना

CWG 2026 में जैवलिन थ्रो के फाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन अरशद नदीम शुरुआती 3 थ्रो के बाद ही बाहर हो गए थे. ओलंपिक में 2 बार 90 मीटर से ज्यादा का थ्रो करने वाले नदीम सिर्फ 78 मीटर थ्रो कर सके थे. Wed, 05 Aug 2026 23:12:49 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat : डल झील पर रील बनाने वाले GEN-Z को वो तस्वीरें याद हैं? | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T19:39:44+00:00

Who’s to blame for Cuba’s nationwide blackouts? #Cuba #Blackouts #Electricity #News #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T19:30:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers