Responsive Scrollable Menu

Bharti Airtel सस्ते डेटा प्लान में Tariff Hike की तैयारी में, मुनाफा 37% बढ़ा

नयी दिल्ली, पांच अगस्त दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल को कम कीमत वाले असीमित डेटा (अनलिमिटेड डेटा) प्लान के शुल्क में बढ़ोतरी की गुंजाइश दिख रही है। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। एयरटेल के कार्यकारी वाइस चेयरमैन गोपाल विट्टल ने जून तिमाही के नतीजों के बाद विश्लेषकों के साथ चर्चा में कहा कि शुल्क ढांचे में सुधार का मतलब केवल दरें बढ़ाना नहीं है, बल्कि मोबाइल योजनाओं की मौजूदा संरचना को अधिक संतुलित बनाना है।

उन्होंने कहा कि अभी बहुत कम कीमत पर असीमित डेटा उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे प्रति उपयोगकर्ता औसत आय (एआरपीयू) की वृद्धि सीमित हो जाती है। उन्होंने कहा कि दीर्घकाल में यह व्यवस्था टिकाऊ नहीं है। विट्टल ने कहा कि अधिकांश देशों में छोटे, मध्यम, बड़े और प्रीमियम श्रेणी के अलग-अलग मोबाइल प्लान उपलब्ध हैं।

इसलिए भारत में भी मोबाइल सेवाओं के लिए अधिक संतुलित और तर्कसंगत शुल्क ढांचे की जरूरत है। भारती एयरटेल का चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में शुद्ध लाभ 37.3 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 8,167 करोड़ रुपये रहा। यह वृद्धि भारत और अफ्रीका के कारोबार में मजबूत प्रदर्शन के कारण दर्ज की गई।

समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की परिचालन आय 18.3 प्रतिशत बढ़कर 58,539 करोड़ रुपये हो गई, जो वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में 49,462.6 करोड़ रुपये थी। कंपनी का भारत में प्रति उपयोगकर्ता औसत मासिक राजस्व (एआरपीयू) बढ़कर 264 रुपये हो गया, जो एक वर्ष पहले 250 रुपये था। कंपनी ने इसे उद्योग में सबसे अधिक बताया।

Continue reading on the app

JSSC Inter Level Vacancy 2026: 12वीं पास के लिए 326 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

JSSC JILCCE Inter Level Recruitment 2026: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए इंटरमीडिएट स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2026 (JISCCE) के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

Continue reading on the app

  Sports

पाकिस्तान को विदेश में 8 हार के बाद मिली जीत की राह...बाबर और शफीक के बाद स्पिनरों के दम पर टेस्ट सीरीज की बराबर

Pakistan Beat West Indies: पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराकर विदेश में लगातार 8 टेस्ट हारने के सिलसिले को खत्म कर दिया. वेस्टइंडीज की 344 रनों की पहली पारी के जवाब में पाकिस्तान ने अब्दुल्ला शफीक और बाबर आजम की शतकीय साझेदारी के दम पर 387 रन बनाए. दूसरी पारी में पाकिस्तानी स्पिनरों, अली उस्मान और साजिद खान की बदौलत वेस्टइंडीज केवल 117 रनों पर ढेर हो गई. जीत के लिए मिले 75 रनों के लक्ष्य को पाकिस्तान ने बाबर आजम के विजयी छक्के के साथ आसानी से हासिल कर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली. Wed, 5 Aug 2026 23:10:07 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat : डल झील पर रील बनाने वाले GEN-Z को वो तस्वीरें याद हैं? | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T19:39:44+00:00

Iran America War Update: Oman और ईरान में हो गई बड़ी डील| IRGC | Hormuz | Trump |Middle East |N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T19:30:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers