Responsive Scrollable Menu

IND vs NZ 4th T20 : ऑकलैंड की पिच पर बरसेंगे रन या विकेटों का लगेगा पतझड़, जानिए कैसे हैं ईडन पार्क के आंकड़े

IND vs NZ 4th T20 : भारत बनाम न्यूजीलैंड चौथा टी20 मैच ऑकलैंड में खेला जाने वाला है. 30 अक्टूबर यानी शुक्रवार को भारत और न्यूजीलैंड की टक्कर ऑकलैंड के ईडन पार्क स्टेडियम में होने वाली है. ये मैच भारत में दोपहर के समय होगा, जबकि न्यूजीलैंड में शाम के समय मुकाबले की शुरुआत होगी. ऐसे में वहां पर ओस पड़ने वाली है. शाम के समय बॉल स्विंग और सीम होने की भी उम्मीद होगी. इस स्थिति में इस मुकाबले में बल्लेबाज और गेंदबाजों के बीच कांटे की टक्कर देखने के लिए मिल सकती है, तो आइए आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले चौथे टी20 मैच से पहले ऑकलैंड के ईडन पार्क की पिच रिपोर्ट के बारे में जानते हैं. इसके साथ ही इस मैदान के आंकड़ों पर भी नजर डालते हैं. 

ऑकलैंड की पिच रिपोर्ट

ईडन पार्क में भारत को ड्रॉप इन पिच मिलने वाली है. क्योंकि न्यूजीलैंड के इस स्टेडियम को यूनिक ड्रॉप इन पिच के लिए पहचाना जाता है. इस मैदान की बाउंड़ी काफी छोटी है. इसके फायदा बल्लेबाजी उठाते हैं. यहां पर स्‍क्‍वायर बाउंड्री लगभग 65 मीटर और स्‍ट्रेट बाउंड्री 55 मीटर की है. ऐसे में बल्लेबाजों को बडे शॉट लगाने में आसानी होती है. इस मैदान पर स्पिन गेंदबाजों को मदद नहीं मिलती है. यहां पर बल्लेबाज उन पर टूट कर पड़ते हैं और छोटी बाउंड़ी का फायदा उठाते हैं. लेकिन इस पिच पर नई बॉल से शुरुआत में तेज गेंदबाजों को स्विंग और सीम मिलती है, इससे तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है. इस पिच पर आतरिक्त उछाल और बल्लेबाजों को मदद करता है, वहीं स्लोअर बॉल ग्रिप कर है, जिससे तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है. 

कैसे हैं ऑकलैंड के मैदान के आंकड़े

ऑकलैंड के ईडन पार्क स्टेडियम में पहली पारी का औसत स्कोर 155 से 160 के बीच है. वहीं दूसरी पारी का औसत स्कोर 140-145 है. इस मैदान का उच्चतम स्कोर 245/5 है, जबकि न्यूनतम स्कोर 76/5 रन है. इस मैदान पर 16 बार पहली बैटिंग करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है, जबकि 15 बार दूसरी पारी में बैटिंग करने वाली टीम ने जीत अपने नाम की है.

इस मैदान पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड

ऑकलैंड के ईडन पार्क में टीम इंडिया ने कुल 3 टी20 मैच खेले हैं. इस दौरान इंडियन क्रिकेट टीम ने 3 मैच जीते हैं. उसे न्यूजीलैंड से एक भी मुकाबले में हार नहीं मिली है, जबकि न्यूजीलैंड अपने ही घर के इस मैदान पर भारत से 1 मैच भी नहीं जीत पाया है. ईडन पार्क, ऑकलैंड में भारत का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों के बाद 3-0 है. भारत का पलड़ा न्यूजीलैंड पर पूरी तरह इस मैदान पर भारी है.

भारतीय क्रिकेट टीम का टी20 स्क्वाड

संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, कुमार कुशाग्र, मयंक यादव.

ये भी पढ़ें : मार्को यानसेन का ऐतिहासिक कारनामा, टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम गेंदों में 100 विकेट लेने वाले बने दुनिया के 5वें सबसे तेज बॉलर

Continue reading on the app

PM Kisan 24th Installment: किसानों के खाते में कब आएंगे 2,000 रुपये? जानें 9.34 करोड़ किसानों में किसकी अटक सकती है किस्त...

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने वाले करोड़ों किसानों के इंतजार की घड़ी अब खत्म होने वाली है. केंद्र सरकार ने योजना की 24वीं किस्त जारी करने की तारीख तय कर दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा जिले के भीलड़ी से किसानों के बैंक खातों में अगली किस्त ट्रांसफर करेंगे. 

अपना बेनिफिशियरी स्टेटस जरूर देख लें

इस बार देशभर के 9.34 करोड़ से अधिक किसान परिवारों को 18,680 करोड़ रुपये से ज्यादा की आर्थिक सहायता मिलने की उम्मीद है. इस खबर से किसान काफी उत्साहित हैं, वहीं, सरकार  इसे दिवाली का तोहफा बता रही है. जानकारी के अनुसार सभी पात्र किसानों के खाते में 2,000 रुपये की रकम भेजी जाएगी. इस बीच एक्सपर्ट कह रहे हैं कि जिन किसानों ने इस योजना के तहत पंजीकरण करा रखा है उन्हें भुगतान से पहले अपना बेनिफिशियरी स्टेटस जरूर देख लेना चाहिए.

फरवरी 2019 में हुई थी शुरुआत किस्तों में मिलता है पैसा 

पीएमओ के एक अधिकारी के मुताबिक पीएम किसान सम्मान निधि के तहत पात्र किसान परिवारों को सालभर में कुल 6,000 रुपये दिए जाते हैं. बता दें यह पैसा एक साथ नहीं बल्कि चार-चार महीने के अंतराल पर 2,000 रुपये की तीन किस्तों में भेजा जाता है. खास बात ये है कि भुगतान के लिए डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) व्यवस्था का इस्तेमाल होता है. जिससे पैसा सीधे किसान के खाने से उसे इसका पूरा लाभ मिलता है. इस योजना की शुरुआत फरवरी 2019 में हुई थी. इसका मकसद खेती से जुड़ी जरूरतों के लिए किसानों को एक निश्चित आर्थिक मदद उपलब्ध कराना है.

किन किसानों की अटक सकती है किस्त, आज ही कर लें ये काम 

किसानों की किस्त न अटके इसके लिए e-KYC सुनिश्चित कर लें... पहला e-KYC पूरी नहीं होने पर: पीएम किसान के सभी पंजीकृत किसानों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य है. इसके लिए OTP आधारित या बायोमेट्रिक ई-केवाईसी का विकल्प उपलब्ध है. दूसरा आधार से बैंक खाता लिंक नहीं होने पर इस योजना की रकम रुक सकती है. दरअसल, आधार से जुड़े बैंक खाते में ही DBT के जरिए ये रकम भेजी जाती है. बैंक खाते में आधार सीडिंग नहीं होने पर भुगतान प्रोसेस नहीं हो पाता है. 

किसानों को इन बातों का भी रखना होगा ध्यान 

किसान निधि की किस्त न अटके ​इसके लिए जमीन के रिकॉर्ड में गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए. किसान के नाम पर खेती योग्य जमीन का रिकॉर्ड होना जरूरी है. इकसे अलावा एक परिवार से एक से अधिक लाभार्थी होना चाहिए. वहीं, अपात्र श्रेणी में आने पर भी किस्त मिलने में मुश्किल होती है. उदाहरण के तौर पर संस्थागत जमीन के मालिक, आयकरदाता किसान परिवार और योजना के नियमों में शामिल कुछ सरकारी पदों पर कार्यरत या सेवानिवृत्त व्यक्ति लाभ के पात्र नहीं होते हैं. 

घर बैठे कैसे चेक करें 24वीं किस्त का स्टेटस?

सबसे पहले https://pmkisan.gov.in/ फिर होमपेज पर Farmers Corner या Know Your Status विकल्प पर जाएं. इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें। जरूरत पड़ने पर स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा भरें. फिर मांगे जाने पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP से सत्यापन करें.स्क्रीन पर योजना से संबंधित भुगतान और पात्रता की जानकारी दिखाई देगी.

खबर अपडेट की जा रही है

Continue reading on the app

  Sports

IND vs NZ: वैभव सूर्यवंशी को विस्फोटक बैटिंग का ये इनाम? 2 मैच के बाद ही प्लेइंग-11 से बाहर

India vs New Zealand वैभव सूर्यवंशी को पिछले 2 मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में मौका मिला था, जिसमें से पिछले ही मैच में उन्होंने सिर्फ 19 गेंदों में 45 रन कूट दिए थे. Fri, 30 Oct 2026 12:18:57 +0530

  Videos
See all

UP Commissionaires Connect Meerut LIVE | UP News LIVE | Breaking News | News 18 LIVE | Meerut Live #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-30T07:41:02+00:00

AAJTAK 2 LIVE । MLA Anant Singh पर SC का बड़ा फैसला आ गया । AT2 LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-30T07:39:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers