Responsive Scrollable Menu

Holi 2026: प्रह्लाद और कामदेव ही नहीं, श्रीकृष्ण से जुड़ी ये कथा भी बताती है रंगों के त्योहार का रहस्य, जानें

Holi 2026: रंगों का त्योहार होली आते ही हर तरफ खुशी और उत्साह का माहौल बन जाता है. घरों में स्वादिष्ट पकवान बनते हैं और लोग अपनों के साथ रंगों में डूब जाते हैं. लेकिन होली केवल रंगों तक सीमित नहीं है. इसके पीछे कई पौराणिक कथाएं भी जुड़ी हैं, जो इस पर्व को खास बनाती हैं.

आमतौर पर होली पर प्रह्लाद और हिरण्यकश्यप की कथा सुनाई जाती है. लेकिन होली से जुड़ी एक और रोचक कहानी भी है, जिसका संबंध कंस, पूतना और भगवान श्रीकृष्ण से है. यह कथा कम ही लोगों को पता होती है. चलिए पढ़ते हैं होली से जुड़ी ये खास कथा.

कंस का भय और आकाशवाणी

प्राचीन काल में मथुरा पर कंस नाम का एक अत्याचारी राजा राज करता था. वह अपनी प्रजा पर अत्याचार करता था. लेकिन अपनी बहन देवकी से वह बहुत प्रेम करता था. देवकी के विवाह के समय एक आकाशवाणी हुई. उसमें कहा गया कि देवकी की आठवीं संतान कंस का वध करेगी. यह सुनकर कंस भयभीत हो गया. उसने देवकी और वासुदेव को बंदी बना लिया. इसके बाद उसने उनकी एक-एक संतान को मार डाला.

पूतना राक्षसी का वध 

जब आठवीं संतान के रूप में श्रीकृष्ण का जन्म हुआ, तो ईश्वरीय कृपा से वासुदेव उन्हें गोकुल पहुंचाने में सफल रहे. उधर, कंस को जब यह समाचार मिला, तो वह और क्रोधित हो उठा. कंस ने श्रीकृष्ण को मारने के लिए पूतना नाम की राक्षसी को भेजा. पूतना को रूप बदलने की शक्ति प्राप्त थी. वह सुंदर स्त्री का वेश बनाकर नंद बाबा के घर पहुंची. उसने बालक श्रीकृष्ण को विष मिला दूध पिलाने का प्रयास किया. लेकिन बालगोपाल ने उसके प्राण हर लिए. इस तरह पूतना का अंत हुआ और श्रीकृष्ण की रक्षा हुई.

कैसे हुई रंगों वाली होली की शुरुआत? 

मान्यता है कि पूतना के विष के प्रभाव से श्रीकृष्ण का रंग गहरा नीला हो गया. इसे लेकर वे चिंतित थे कि क्या राधा उन्हें स्वीकार करेंगी. तब माता यशोदा ने उन्हें सुझाव दिया कि वे राधा को भी अपने रंग में रंग दें. इसके बाद श्रीकृष्ण ने राधा और गोपियों के साथ रंग खेला. इसी घटना से रंगों वाली होली की परंपरा की शुरुआत मानी जाती है. फाल्गुन पूर्णिमा के दिन मनाया जाने वाला होली का पर्व प्रेम, उल्लास और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है. यही वजह है कि यह त्योहार पूरे देश में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है.

यह भी पढ़ें: Holi 2026: श्रीकृष्ण को प्रसन्न करने के लिए होली पर करें 108 नामों का जाप, जीवन से दूर होंगे सारे कष्ट

Continue reading on the app

टीम इंडिया सहित इन 4 टीमों ने सेमीफाइनल में किया क्वालीफाई, जानिए कब और किन टीमों के बीच होंगे नॉकआउट मैच

T20 World Cup 2026 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ते हुए सेमीफाइनल तक पहुंच गया है. रविवार को वेस्टइंडीज को हराने के साथ ही टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम बन गई है. अब 4 और 5 मार्च को टूर्नामेंट के नॉकआउट मैच खेले जाने वाले हैं. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि सेमीफाइनल मैचों में कब और किन टीमों के बीच मुकाबला खेला जाने वाला है.

किन 4 टीमों ने किया सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई?

टी-20 विश्व कप 2026 को अपनी 4 सेमीफाइनलिस्ट टीमें मिल चुकी हैं. ग्रुप-1 से साउथ अफ्रीका और भारत ने और ग्रुप-2 से इंग्लैंड और न्यूजीलैंड ने अगले राउंड के लिए क्वालीफाई किया है.

4 और 5 मार्च को होंगे सेमीफाइनल

टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच 4 और 5 मार्च को खेले जाएंगे. जी हां, जब एक ओर पूरा देश होली का त्योहार मना रहा होगा, तब खिलाड़ी एक्शन में नजर आएंगे.

किन मैदानों पर होंगे सेमीफाइनल मैच?

T20 World Cup 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले भारत में ही खेले जाएंगे, क्योंकि पाकिस्तान की टीम सुपर-8 से ही बाहर हो चुकी है. पहला सेमीफाइनल मैच कोलकाता के ईडन-गार्डन्स में खेला जाएगा, तो वहीं दूसरा मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा.

किन टीमों के बीच होगी भिड़ंत?

सुपर-8 में टीम इंडिया ग्रुप-1 में दूसरे नंबर पर रहते हुए सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया, तो वहीं साउथ अफ्रीका टॉप पर रहते हुए सेमीफाइनल में पहुंची. वहीं, ग्रुप-2 से इंग्लैंड की टीम ने टॉप पर रहते हुए क्वालीफाई किया, तो वहीं न्यूजीलैंड दूसरे नंबर पर रहते हुए वहां पहुंची.

पहला सेमीफाइनल मैच ग्रुप-1 की टॉपर साउथ अफ्रीका और ग्रुप-2 की नंबर वाली टीम न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. वहीं, भारतीय क्रिकेट टीम का सामना ग्रुप-2 की नंबर पर क्वालीफाई करने वाली टीम इंग्लैंड से सामना होगा.

ये भी पढ़ें: 'अच्छी चीजें, अच्छे लोगों के साथ ही होती हैं', सूर्यकुमार यादव ने दिल खोलकर की संजू सैमसन की तारीफ, जानें क्या-क्या कहा

Continue reading on the app

  Sports

33 गेंदों में ऐतिहासिक शतक... सिक्स का बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड, कोलकाता के नए 'नवाब' बने टी20 के सिक्सर किंग

Finn Allen breaks shimroe hetmyer: न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज फिन एलन ने टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मात्र 33 गेंदों में शतक जड़कर क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेली गई इस पारी के साथ ही एलन ने टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे तेज शतक अपने नाम कर लिया, साथ ही वे टूर्नामेंट के नॉकआउट में सेंचुरी लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए. इस दौरान उन्होंने एक ही वर्ल्ड कप संस्करण में सर्वाधिक 20 छक्के लगाने का विश्व रिकॉर्ड भी ध्वस्त किया. एलन के इस विध्वंसक प्रदर्शन की बदौलत न्यूजीलैंड ने 9 विकेट से जीत दर्ज कर शान से फाइनल में प्रवेश किया. Thu, 5 Mar 2026 01:16:57 +0530

  Videos
See all

Holi Big News: CM Yogi का होली पर बड़ा तोहफा! | Yogi Adityanath Holi Announcement 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-04T22:00:47+00:00

Iran Attack on Israel: 4 बजते ही 16 देशों से एक साथ जंग लड़ेगा ईरान? | Netanyahu | N18G | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-04T22:30:00+00:00

Israel Iran War तेहरान ठिकानों पर अमेरिका और इज़रायल का आतंक! N18G Khamenei Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-04T23:01:05+00:00

War spreads beyond Middle East as Iranian warship sunk in Indian Ocean | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-04T22:53:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers