Responsive Scrollable Menu

Samrat Choudhary ने Patna में निकाली पदयात्रा, Tejashwi Yadav का पलटवार

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोकतांत्रिक संस्थाओं के खिलाफ कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्ष द्वारा कथित तौर पर फैलाए जा रहे भ्रामक विमर्श का मुकाबला करने के लिए बुधवार को पटना में पदयात्रा का नेतृत्व किया। वहीं, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस पदयात्रा पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जो लोग ‘‘लोकतंत्र को कुचलते’’ हैं, वे लोकतंत्र के नाम पर ‘‘फर्जी कवायद’’ कर रहे हैं। ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ नाम से निकाली गई यह पदयात्रा पटना के गांधी मैदान के निकट कारगिल चौक से शुरू हुई और मौर्य होटल के पास स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा के निकट समाप्त हुई।

पदयात्रा से पहले एक सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, ‘‘केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को कमजोर करने और पूरे देश में अराजकता एवं गुंडागर्दी फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि, ये प्रयास विफल होंगे, क्योंकि देश का नेतृत्व प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जैसे सक्षम नेताओं के हाथों में है।’’ उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं की रक्षा के लिए देशव्यापी कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ यात्रा निकाल रही है। मुख्यमंत्री ने देश में कथित चुनावी गड़बड़ियों को लेकर पूर्ववर्ती कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारों पर भी निशाना साधा।

तेजस्वी यादव ने पटना में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘चोर सबसे ज्यादा शोर मचा रहे हैं। जो संस्थाओं की खरीद-फरोख्त करते हैं, वे लोकतंत्र की बात कर रहे हैं। भाजपा मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार से जुड़े मुद्दे समेत वास्तविक सवालों से ध्यान भटकाना चाहती है।’’ बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने पटना में ‘पीटीआई-वीडियो’ से बातचीत में कहा कि देश में विदेशी ताकतों के साथ मिलीभगत कर सत्ता परिवर्तन की साजिश रचने और अराजकता फैलाने का प्रयास किया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘आज हम ‘प्रतिकार पदयात्रा’ निकाल रहे हैं, ताकि सत्ता के लिए बेचैन ताकतों को संदेश दिया जा सके कि देश लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत ही चलेगा।’’ जायसवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दिवंगत माता-पिता के संबंध में कांग्रेस नेताओं द्वारा कथित तौर पर अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किए जाने की भी आलोचना की। उन्होंने कहा, ‘‘पहले मोदी जी की मां के बारे में गलत बातें कही गईं और राहुल गांधी ने ऐसा होने दिया। इसके बाद हाल में खरगे जी ने प्रधानमंत्री के पिता के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं।

यह उनके मानसिक दिवालियापन को दर्शाता है।’’ जायसवाल ने दावा किया कि इस तरह की घटनाओं से ऐसा माहौल बना है, जो 2029 के लोकसभा चुनाव और उसके बाद भी भाजपा की जीत सुनिश्चित करेगा। उन्होंने हाल में संपन्न बिहार विधान परिषद चुनावों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के प्रदर्शन पर संतोष जताते हुए कहा कि गठबंधन का ‘‘झंडा हर जगह ऊंचा लहरा रहा है।’’ चौधरी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती सरकारों के कार्यकाल में ‘‘बूथ लूटना’’ और ‘‘सत्ता का दुरुपयोग’’ आम बात थी। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा 1975 में लगाए गए ‘‘आपातकाल’’ का भी उल्लेख किया।

उस दौरान इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने इंदिरा गांधी का निर्वाचन रद्द कर दिया था। चौधरी ने आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र का “काला अध्याय” बताया। मुख्यमंत्री ने बिहार विधान परिषद चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर उस पर निशाना साधते हुए कहा कि मतपत्रों के माध्यम से चुनाव कराए जाने के बावजूद कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत सकी।

चौधरी ने कहा, “राहुल गांधी अक्सर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हैं और मतपत्रों के जरिए चुनाव कराने की वकालत करते हैं। विधान परिषद चुनाव मतपत्रों के माध्यम से हुए, लेकिन कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल सकी। वह न तो ईवीएम से हुए चुनावों में जीत रही है और न ही मतपत्रों से हुए चुनावों में।

कांग्रेस को खुद प्रधानमंत्री (नरेन्द्र मोदी) को बताना चाहिए कि वह किस तरीके से चुनाव कराना चाहती है।”

Continue reading on the app

बूंदी में 70 हजार रुपये घूस लेते Junior Engineer गिरफ्तार, Kota ACB की कार्रवाई

राजस्थान के कोटा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की खुफिया शाखा ने बुधवार को बूंदी जिले में 70,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए एक कनिष्ठ अभियंता को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ने एक ठेकेदार से 10 लाख रुपये के कुल भुगतान का 10 प्रतिशत कमीशन मांगा था।

हालांकि, बाद में यह राशि सात प्रतिशत तय हुई। उन्होंने बताया कि आरोपी शिकायतकर्ता से पहले ही 10,000 रुपये ले चुका था। अधिकारियों के अनुसार, आरोपी की पहचान भानु प्रताप के रूप में हुई है।

वह बूंदी जिले की तालेड़ा पंचायत समिति में संविदा पर कनिष्ठ अभियंता के पद पर कार्यरत था। कोटा एसीबी की पुलिस उप अधीक्षक चंद्र कंवर के अनुसार, शिकायतकर्ता ने सात अक्टूबर को ब्यूरो में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि फरवरी से उसके 10 लाख रुपये के बिल लंबित थे।

उन्होंने कहा कि बिल के भुगतान की प्रक्रिया पूरी करने के लिए आरोपी ने शुरुआत में अपने और सहायक अभियंता के लिए 10 प्रतिशत कमीशन मांगा था, जिसे बातचीत के बाद घटाकर सात प्रतिशत कर दिया गया। विभागीय बयान और ऑडियो रिकॉर्डिंग से पुष्टि हुई कि आरोपी पहले के बिल का भुगतान कराने के लिए 10,000 रुपये ले चुका था और शेष 10 लाख रुपये के बिल के भुगतान के लिए 70,000 रुपये की मांग कर रहा था। उपाधीक्षक ने बताया कि एसीबी की खुफिया टीम ने बुधवार को तालेड़ा पंचायत समिति कार्यालय में जाल बिछाकर प्रताप को 70,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।

उन्होंने कहा कि इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और सहायक अभियंता मुकेश सैनी की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs NZ: इलाका न्यूजीलैंड का, धमाका टीम इंडिया का… ऑकलैंड में ऐसा है रिकॉर्ड

भारतीय टीम ने टी20 सीरीज में 3-0 की बढ़त लेकर ट्रॉफी तो पहले ही अपने नाम कर ली है. अब सीरीज की स्कोरलाइन को 4-0 करने का मौका है और ये मौका उस मैदान पर मिला है, जहां टीम कभी नहीं हारी. Thu, 29 Oct 2026 09:12:10 +0530

  Videos
See all

Karwa Chauth 2026 : करवा चौथ पर पूजा इस मुहूर्त में करें ? Jyotish|Top News| #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-29T04:15:11+00:00

Breaking News | MLC Election Result Update: महाविकास अघाड़ी ने 5 में से 3 सीटें जीती | Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-29T04:14:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers