Responsive Scrollable Menu

जाते-जाते 5 लोगों को मार गया चक्रवात अर्नब, फसलें डूबीं और बिजली ठप; अब कहां गया तूफान?

आंध्र प्रदेश में चक्रवात अर्नब ने भारी तबाही मचाई। तूफान से 5 लोगों की मौत, 15 हजार बिजली के खंभे उखड़ गए और 3.45 लाख किसान प्रभावित हुए। CM ने मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये और प्रभावित किसानों के लिए मुआवजे का ऐलान किया।

Continue reading on the app

Delhi Voter List में नाम जुड़वाने के लिए 2.71 लाख से अधिक फॉर्म-6 आवेदन मिले

दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अवधि समाप्त होने में दो दिन शेष हैं। मसौदा सूची जारी होने के बाद नाम जुड़वाने के लिए 2.71 लाख आवेदन मिले हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर तक फॉर्म-6 के 2,71,639 आवेदन मिले।

पश्चिमी दिल्ली में फॉर्म-6 के सबसे ज़्यादा आवेदन (33,377) दर्ज किए गए, इसके बाद उत्तर-पश्चिमी दिल्ली (27,341), पूर्वी दिल्ली (26,212), दक्षिण-पूर्वी दिल्ली (26,054) और उत्तर-पूर्वी दिल्ली (25,973) का स्थान रहा। सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों के लिए शुरू हुई दावा-आपत्ति प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होगी। फॉर्म-6 नाम जोड़ने, फॉर्म-7 नाम हटाने और फॉर्म-8 विवरण में सुधार के लिए इस्तेमाल होता है।

इसी अवधि में नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 के 20,654 और सुधार के लिए फॉर्म-8 के 1,02,149 आवेदन मिले। फॉर्म-7 के सर्वाधिक 3,152 आवेदन दक्षिण-पश्चिम दिल्ली और फॉर्म-8 के 13,373 आवेदन उत्तर-पूर्व दिल्ली में मिले। मसौदा सूची में 97,53,577 मतदाताओं के नाम हैं, जबकि पुनरीक्षण से पहले यह संख्या 1.45 करोड़ थी।

गणना प्रपत्र जमा नहीं करने वाले 47,56,722 मतदाताओं को मसौदा सूची से बाहर रखा गया। इसके अलावा, 33,14,032 मतदाताओं को ‘मैपिंग’ संबंधी समस्याओं या तार्किक विसंगतियों के कारण नोटिस दिए गए। इनमें से 27 अक्टूबर तक 31,26,576 नोटिस, यानी 94.34 प्रतिशत, निपटा दिए गए।

शेष नोटिस 30 नवंबर तक निपटाए जाएंगे। अंतिम मतदाता सूची चार दिसंबर को प्रकाशित होगी।

Continue reading on the app

  Sports

कौन हैं काशवी कंडीकुप्पा? वैभव सूर्यवंशी से भी छोटी उम्र में मिला WPL का कॉन्ट्रैक्ट

महिला प्रीमियर लीग 2027 के ऑक्शन में उमा काश्वी पर जैसे ही दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने बिडिंग की उनके नाम एक रिकॉर्ड दर्ज हो गया. दरअसल, काश्वी WPL की कॉन्ट्रैक्ट पाने वाली सबसे कम उम्र की महिला क्रिकेटर बन गई हैं. काश्वी को दिल्ली ने 10 लाख के बेस प्राइस पर खरीदा है. आइए जानते हैं कौन हैं काश्वी. Thu, 29 Oct 2026 05:01:02 +0530

  Videos
See all

MLC Election News: जीत के बाद नीरज कुमार ने कह दी बड़ी बात ! #neerajkumar #shorts #mlcelection #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-29T00:13:49+00:00

Jio IPO Drone Show : Wankhede Stadium में Jio IPO का ग्रैंड जश्न! आसमान में ड्रोन शो | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-29T00:10:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers