Responsive Scrollable Menu

'अमेरिका अब फिर से दुनिया का सबसे अमीर और शक्तिशाली राष्ट्र', ट्रंप ने बताया ईरान पर कब तक जारी रहेंगे हमले

US-Israel Attack Iran: इजरायल-अमेरिकी हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद मध्य पूर्व में भारी तनाव बना हुआ है. ईरान लगातार इजरायल समेत कई देशों पर हमले कर रहा है. वहीं इजरायल भी ईरान को लगातार निशाना बना रहा है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान सामने आया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान पर तब तक हमले जारी रहेंगे, जब तक कि हमारा मकसद पूरा नहीं हो जाता. ट्रंप के इस बयान से ऐसा लगता है कि ये जंग जल्दी थमने वाली नहीं है.

ईरान का पूरा सैन्य कमान खत्म- डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि, "पिछले 36 घंटों से अमेरिका और उसके सहयोगी 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' चला रहे हैं. हमने ईरान में सैकड़ों ठिकानों पर हमला किया है, जिनमें रिवोल्यूशनरी गार्ड के ठिकाने और ईरानी वायु रक्षा प्रणालियां शामिल हैं. अभी-अभी यह घोषणा की गई है कि हमने नौ जहाजों और उनके नौसैनिक भवन को नष्ट कर दिया है. ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई की मौत हो गई है. कल रात, ईरान में उनकी मौत की घोषणा होने पर ईरानी जनता की आवाजें सड़कों पर खुशी और जश्न मनाते हुए सुनी गईं."

लक्ष्य की प्राप्ति तक जारी रहेगा अभियान- ट्रंप

ट्रंप ने आगे कहा कि, "इस हमले में ईरान का पूरा सैन्य कमान भी समाप्त हो गया है, और उनमें से कई अपनी जान बचाने के लिए आत्मसमर्पण करना चाहते हैं. इस समय युद्ध अभियान पूरी ताकत से जारी हैं, और ये तब तक जारी रहेगा जब तक हमारे सभी लक्ष्य प्राप्त नहीं हो जाते. अमेरिका अब फिर से दुनिया का सबसे अमीर, सबसे शक्तिशाली राष्ट्र है."

ट्रंप ने आगे कहा कि, "लंबी दूरी की मिसाइलों और परमाणु हथियारों से लैस ईरानी शासन हर अमेरिकी के लिए एक गंभीर खतरा होगा. हम ऐसे राष्ट्र को, जो आतंकवादी सेनाओं को खड़ा करता है, ऐसे हथियार रखने की अनुमति नहीं दे सकते, जो उन्हें दुनिया को अपनी बुरी इच्छाओं के लिए मजबूर करने की अनुमति देगा. हम ऐसा नहीं होने देंगे. ऐसा हमारे साथ नहीं होना चाहिए, और हम इसे दूसरों के साथ भी नहीं होने देंगे."

Continue reading on the app

Aaj Ka Mausam: होलिका दहन, चंद्र ग्रहण और होली के बीच देश में तापमान बढ़ने की चेतावनी, इन इलाकों में बारिश के आसार; पढ़िए वेदर रिपोर्ट

Aaj Ka Mausam: आज से नए सप्ताह की शुरुआत हो गई है. सोमवार (2 मार्च) को होलिका दहन मनाया जाएगा, 3 मार्च को चंद्र ग्रहण लगेगा और 4 मार्च को रंगों का त्योहार होली मनाई जाएगी. त्योहारों के इस दौर से पहले देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आ रहा है. सुबह के समय हवा में हल्की ठंडक महसूस हो रही है, लेकिन सूरज निकलने के बाद तापमान तेजी से बढ़ने के संकेत हैं. भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के ताजा अनुमान के मुताबिक उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में अगले पांच दिनों के दौरान तापमान 4 से 7 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है. दोपहर के समय मैदानी इलाकों में तेज धूप रहेगी और पारा 32 से 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. मौसम विशेषज्ञ इसे गर्मी की शुरुआती दस्तक मान रहे हैं.

देश के इन हिस्सों में बारिश की संभावना

वहीं देश के कुछ हिस्सों में बादलों की सक्रियता भी जारी है. 2 और 3 मार्च के दौरान पहाड़ी क्षेत्रों और दक्षिण भारत के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है. पूर्वोत्तर राज्यों में भी तेज बारिश हो सकती है. तटीय क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की आशंका है.

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार यह बदलाव नमी वाली हवाओं और पश्चिमी तटीय सिस्टम के कारण हो रहा है. कुछ स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन सकती है, जिससे स्थानीय यातायात प्रभावित हो सकता है. मछुआरों को समुद्र में जाने से पहले ताजा मौसम अपडेट देखने की सलाह दी गई है.

पश्चिमी विक्षोभ का पड़ेगा असर

4 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों को प्रभावित कर सकता है. इसके कारण 4 से 6 मार्च के बीच ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी संभव है. कुल मिलाकर मार्च का पहला सप्ताह मौसम के उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है, इसलिए किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है.

यह भी पढ़ें- मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच PM Modi ने बेंजामिन नेतन्याहू और यूएई के राष्ट्रपति से की बात, संघर्षविराम पर दिया जोर

Continue reading on the app

  Sports

हर खिलाड़ी पर 50-50 लाख का जुर्माना, टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम पर एक्शन

T20 World Cup Pakistan: टी-20 विश्व कप में खराब प्रदर्शन करना पाकिस्तानी क्रिकेटरों के लिए भारी पड़ा है, क्योंकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने अपने हर खिलाड़ी पर 50 लाख पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना लगाया है. वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने चार मैच जीते, दो हारे और एक मैच बेनतीजा रहा. सुपर-8 में इंग्लैंड से मैच गंवाने और न्यूजीलैंड वाला मुकाबला बारिश में धुलने के चलते टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई. Mon, 2 Mar 2026 12:05:18 +0530

  Videos
See all

Mahasamund Maoists Surrender: 15 नक्सली हथियारों के साथ लौटे, तिरंगा स्वागत | CG Police News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T06:39:17+00:00

कच्चे तेल में लगी 'आग', ईरान ने टैंकरों को उड़ाया! Israel Iran War | Iran News | US Iran War | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T06:43:01+00:00

Iran Israel War Live Updates: इजरायल-ईरान-अमेरिका में हो गई जंग | Netanyahu | Khamenei Death | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T06:42:58+00:00

Iran Big Attack on US Fighter Jet LIVE: Kuwait में अमेरिकी जेट क्रैश | Khamenei | Israel-Iran War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T06:36:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers