Responsive Scrollable Menu

सुप्रीम कोर्ट ने डिजिटल अरेस्ट डकैती जैसा बताया:कहा- ऐसे बेरहम अपराधियों से बेहद सख्ती से निपटना चाहिए

सुप्रीम कोर्ट ने डिजिटल अरेस्ट के जरिए होने वाली साइबर ठगी को ‘डिजिटल डकैती’ करार दिया। सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि यह सामान्य जबरन वसूली से अधिक गंभीर अपराध है। वीडियो कॉल से खासकर बुजुर्गों को निशाना बनाया जा रहा है। ऐसे बेरहम अपराधियों से बेहद सख्ती से निपटना चाहिए। कोर्ट ने यहां तक कहा कि कानून में मुकदमे से पहले दंडित करने की गुंजाइश है तो उसका भी इस्तेमाल होना चाहिए। सीजेआई सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी. मोहना की बेंच गौरव कुमार साहा और निधि भंडारी की याचिका पर सुनवाई कर रही थी। दोनों ने अपने खिलाफ 12 राज्यों में दर्ज 35 साइबर अपराध मामलों को एक जगह लाने की मांग की थी। आरोप है कि इनकी कंपनी के बैंक खाते का इस्तेमाल ठगी की रकम जमा करने और आगे भेजने में हुआ। याचिकाकर्ताओं ने दलील दी कि वे खुद धोखाधड़ी के शिकार हैं और उनकी जानकारी के बिना उनके खाते का इस्तेमाल हुआ। इस पर कोर्ट ने कहा- आरोपियों की सुविधा के लिए पीड़ितों को दिल्ली नहीं बुला सकते। अलग-अलग राज्यों में चल रही जांच प्रभावित करने की भी अनुमति नहीं दी जा सकती। कोर्ट ने कहा- केंद्र अलग अपराध बनाने पर विचार करे इससे पहले 28 जुलाई, 2026 को सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि वह डिजिटल अरेस्ट को आपराधिक कानून में औपचारिक रूप से परिभाषित करने और इसे कठोर सजा के साथ अलग अपराध घोषित करने पर विचार करे। CJI सूर्यकांत,जस्टिस जॉयमाल्य बागची तथा जस्टिस वी मोहना की बेंच ने कहा कि ऐसे मामलों में आरोपी के खिलाफ ठोस सबूतों के आधार पर राय बनने के बाद उसकी संपत्ति को फ्रीज किया जा सकता है। त्योहारों में खतरा ज्यादा, फर्जी मैसेज-एप से बचें साइबर सुरक्षा कंपनी आर्कटिक वुल्फ के मुताबिक, त्योहारों में ऑनलाइन खरीदारी, डिजिटल पेमेंट और ट्रैवल बुकिंग बढ़ने से साइबर ठगी का खतरा बढ़ सकता है। अपराधी भारी डिस्काउंट, पार्सल डिलीवरी, बैंक अलर्ट, केवाईसी अपडेट और बिजली बिल के नाम पर फर्जी मैसेज भेज सकते हैं। एसएमएस, वॉट्सएप और ईमेल से भेजे लिंक से निजी जानकारी चुराई जा सकती है। फर्जी एप पासवर्ड-ओटीपी भी चुरा सकते हैं। बचने के लिए अनजान लिंक न खोलें, संदिग्ध एप इंस्टॉल न करें और भुगतान या केवाईसी संबंधी संदेशों की पुष्टि आधिकारिक वेबसाइट या एप से ही करें। ------------- ये खबर भी पढ़ें... सुप्रीम कोर्ट ने ₹54000करोड़ की साइबर ठगी को डकैती-लूट बताया:ये रकम कई राज्यों के बजट से भी ज्यादा सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को डिजिटल फ्रॉड से हुई 54 हजार करोड़ की ठगी को डकैती और लूट बताया। कोर्ट ने कहा कि यह रकम कई छोटे राज्यों के बजट से भी ज्यादा है। कोर्ट ने केंद्र सरकार से इससे निपटने के लिए गाइडलाइन बनाने को कहा है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

Horoscope 29 October 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

आज कई राशियों के लिए आर्थिक उन्नति और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं, जिससे विशेष सफलताएं मिलेंगी। हालांकि, कुछ जातकों को गलतफहमी, स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं और घरेलू विवादों का सामना करना पड़ सकता है, ऐसे में धैर्य और विवेक से काम लेना ज़रूरी होगा।

मेष

लाभकारी दिन है, संपर्क बढ़ाएं। हाथ लगने वाली सफलता फिसल जाएगी। कार्यालय में वरिष्ठ अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। भोजन में भी सावधानी बरतें।

वृष

हर तरह से जोखिम से दूर रहें। आज का पूर्वाध अच्छा है। उच्चाधिकारी मेहरबान रहेंगे। कार्यपद्धति में परिवर्तन होगा।

मिथुन

महत्वपूर्ण व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। अप्रिय घटना और ऐसा ही समाचार मिल सकता है। कलह योग है, सावधान रहें। पुराने और नए परिचय से लाभ मिलेंगे।

कर्क

आपकी कर्म कुशलता से धन और यश मिलेंगे। पदोन्नति होगी, कार्यक्षेत्र में यश। कानूनी चक्करों में उलझ सकते हैं। कार्य क्षेत्र में खास सफलता।

सिंह

लाभ हानि धन का आवागमन बराबर। अचानक विषम परिस्थितियां पैदा होगी। अधिकारों में वृद्धि की संभावना है। वातावरण में सुधार होगा, तालमेल से समस्या सुलझेगी।

कन्या

आर्थिक स्थिति में सुधार। अपनी फिटनेस पर ज्यादा ध्यान देंगे। पारिवारिक समस्याओं का निदान हो जाएगा। जीवनसाथी से विवाद खत्म होगा।

तुला

उदासीनता दूर होगी, ऊर्जावान अनुभव करेंगे। बौद्धिक कार्यों में सफलता और यश। आज आपकी नई पहचान बन सकती है। पुराने मित्र से नाता टूट सकता है।

वृश्चिक

धार्मिक कार्यों में रूचि और उन्नति के अवसर। आर्थिक पक्ष कमजोर, विवाद भी संभव। जबान से निकला हुआ शब्द किसी को गहरा घाव देगा। काम बनने में बाधाएं आएगी।

धनु

जरूरी कार्य पूरा करने और कराने में सफल रहेंगे। जरूरी काम अटकने से निराश रहेंगे। संघर्ष भी व्यर्थ जा सकता है। अदालती मामलों में विजय मिलेगी।

मकर

नियमित आय के अलावा अन्य साधनों से धनागम। सरकारी दफ्तरों में अटके हुए काम बनेंगे। चहुं मुखी उन्नति और सफलता देने वाला दिन। सामान्य से शुभता की ओर बढ़ता दिन।

कुंभ

सभा समारोह में उत्साह से भाग लेंगे। सामाजिक दृष्टि से व्यक्तित्व निखरेगा। अनिश्चितता तथा परेशानी का अनुभव। किसी खास आदमी से लाभदायक मुलाकात।

मीन

नौकरी व्यवसाय के संदर्भ में खास फैसला। अनुकूल परिस्थितियां, सुखानुभूति। स्वास्थ्य में सुधार होगा। पारिवारिक मेल मिलाप का विशेष आयोजन।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs NZ: अर्शदीप सिंह या मिचेल सैंटनर… कौन सबसे पहले पूरे करेगा 150 विकेट? बस इतनी है जरूरत

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड में 30 अक्टूबर को चौथा टी20 मैच खेला जाना है और उसमें ये दोनों स्टार गेंदबाज अपनी इस उपलब्धि को हासिल कर सकते हैं. Fri, 30 Oct 2026 09:19:13 +0530

  Videos
See all

Jamia Protest News: जामिया प्रदर्शन खत्म, छात्रों ने मनाया जश्न #shortvideo #jamianews #delhiprotest #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-30T04:30:39+00:00

Naseeruddin Shah Vs Kiren Rijiju | 'Dimagi Naxal वाले बयान पर छिड़ा सियासी संग्राम | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-30T04:34:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers