Responsive Scrollable Menu

सैमसन सेंचुरी नहीं, जीत के लिए खेले- हफीज:तेंदुलकर बोले- संजू को देखना शानदार अनुभव; प्रेशर में निखरे सैमसन- वसीम जाफर

भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया और सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। कोलकाता में रविवार को संजू सैमसन भारत के हीरो रहे, जिन्होंने 97 रन की नॉटआउट इनिंग खेली। भारत की जीत पर क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने कहा कि संजू की बैटिंग देखना शानदार अनुभव रहा। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद हफीज ने भी सैमसन की तारीफ की, उन्होंने कहा कि संजू सेंचुरी नहीं, टीम की जीत के लिए खेले। वहीं भारत के वसीम जाफर बोले, संजू ने प्रेशर सिचुएशन में अपनी बेस्ट पारी खेली। भारत की जीत पर पूर्व क्रिकेटर्स के रिएक्शन... सचिन तेंदुलकर बोले- संजू को देखना शानदार अनुभव क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने कहा, 'सेमीफाइनल स्पॉट लाइन पर थी, और लड़कों ने बेहतरीन खेल दिखाया। दोनों ही पारियों के डेथ ओवर्स में हम आगे रहे। संजू सैमसन के शांत स्वभाव को देखना एक शानदार अनुभव रहा। इस तरह की पारियां टीम में नई जान फूंक देती है। सभी बेहतरीन खेले। अब सेमीफाइनल की बारी है।' संजू शतक नहीं, जीत के लिए खेले- हफीज पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद हफीज ने कहा, संजू कभी पर्सनल माइलस्टोन के लिए नहीं खेल रहे थे। उन्होंने टीम की जरूरत के हिसाब से बैटिंग की। वे सेंचुरी के लिए नहीं, बस जीत के लिए खेले। उनमें शतक बनाने का लालच नजर ही नहीं आया, बड़े प्लेटफॉर्म पर यही चीजें आपको बाकी प्लेयर्स से अलग और बेस्ट बनाती हैं। इरफान पठान बोले- संजू ने दिखाई मास्टरक्लास टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने कहा, संजू ने 12 से 19 ओवर के बीच एक भी शॉट हवा में नहीं खेला। बगैर रिस्क के बाउंड्री लगाईं और बेहतरीन कंट्रोल में बैटिंग की। संजू ने आज प्रोपर चेजिंग मास्टरक्लास दिखाई। वसीम जाफर बोले- प्रेशर में निखरे सैमसन भारत के पूर्व टेस्ट खिलाड़ी वसीम जाफर ने कहा, संजू सैमसन मुश्किल सिचुएशन में आगे आए। प्रेशर में जिस शांति के साथ संजू ने अपनी परफॉर्मेंस को निखारा, उसकी तारीफ होनी चाहिए। वे खुद में विश्वास कर रहे थे कि टीम को जीत दिलाकर ही मानेंगे। ईडन गार्डन्स के हजारों दर्शकों के सामने संजू ने एक यादगार पारी खेली। युवराज ने कहा- संजू आप पर गर्व है वर्ल्ड चैंपियन युवराज सिंह ने कहा, वर्ल्ड कप में बहुत ज्यादा मौके नहीं मिले, लेकिन संजू वहां खड़े रहे, जहां टीम को सबसे ज्यादा जरूरत थी। उन्होंने अपनी बेस्ट पारी खेली और चैंपियन खिलाड़ी का माइंडसेट दर्शाया। तैयार रहिए, शांत रहिए और विश्वास करना कभी मत छोड़िए। संजू आप पर गर्व है। कैफ बोले- दुनिया में देर है, अंधेर नहीं भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने कहा, भारत के लिए करो या मरो मैच में संजू सैमसन ही खिलाड़ी हैं। उन पर किसी का फोकस नहीं रहा, लेकिन उन्होंने खुद को गेमचेंजर साबित किया। उन्होंने बताया कि दुनिया में देर है, अंधेर नहीं। वे कोशिश करते रहे, हार नहीं मानी और भारत के लिए सबसे मुश्किल सिचुएशन में अपनी बेस्ट पारी खेली। ------------------------------------------------------- क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… भारत टी-20 वर्ल्डकप के सेमीफाइनल में; वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अब टीम 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड से भिड़ेगी। आखिरी सुपर-8 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया। संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा नाबाद 97 रन बनाए। पढ़ें पूरी खबर

Continue reading on the app

S26 अल्ट्रा आया तो सस्ता हुआ सैमसंग गैलेक्सी S25 Ultra, अमेजन पर काफी बढ़ियां डील पर मिल रहा है 200MP कैमरा फोन

Samsung Galaxy S26 Ultra के नए प्राइवेसी स्क्रीन फीचर ने ध्यान खींचा है, लेकिन Amazon पर Galaxy S25 Ultra की डील और 7 साल अपडेट इसे फ्लैगशिप फोन के लिए बेहतर विकल्प बनाती है.

Continue reading on the app

  Sports

बांग्लादेश-पाकिस्तान की वनडे सीरीज खतरे में पड़ी, बाबर आजम-सैम अय्यूब हो सकते हैं टीम से बाहर

बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 11 मार्च से होना है लेकिन अब इस सीरीज पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं. रिपोर्ट्स तो ये भी हैं कि बाबर आजम की पाकिस्तानी टीम से छुट्टी होने वाली है. Mon, 02 Mar 2026 19:24:57 +0530

  Videos
See all

US-Israel Attack Iran: Alireza Arefi के घर पर Israeli Bombing| #iranamericawar #iranisraelwar #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T14:00:56+00:00

Rashtravad: नूर खान बेस फिर तबाह...अब मुनीर का काम तमाम ? | Afghanistan Pakistan News | Middle East #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T14:03:02+00:00

Aaj Ki Badi Khabren :देखिए यूपी की बड़ी खबरें! | CM Yogi | Muslim Protest | Khamenei Death | Holi #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T13:59:11+00:00

Afghanistan Pakistan War: अफगानिस्तान के हमलों से फिर दहला पाकिस्तान, नूर खान मिलिट्री बेस तबाह ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T14:01:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers