Responsive Scrollable Menu

जरूरत की खबर- करवा चौथ का व्रत कैसे खोलें:डाइटीशियन से जानें, क्या खाएं, क्या नहीं, 6 हेल्दी डिनर ऑप्शन, न करें ये 7 गलतियां

आज करवाचौथ है। इस पर्व पर महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए सुबह सूरज उगने से लेकर रात में चांद निकलने तक निर्जला व्रत रखती हैं। यह त्योहार प्रेम, आस्था और समर्पण का प्रतीक है। ‘करवा चौथ’ नाम में ‘करवा’ का अर्थ मिट्टी का कलश और ‘चौथ’ का अर्थ चतुर्थी तिथि है। पूजा में करवे से चंद्रमा को अर्घ्य देने की परंपरा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, करवाचौथ की शुरुआत उन महिलाओं की प्रार्थनाओं से हुई, जो युद्ध के लिए दूर गए अपने पतियों की सुरक्षित वापसी की कामना करती थीं। करवा चौथ व्रत में चांद को अर्घ्य देने के बाद उपवास खोला जाता है। ऐसे में दिनभर भूखे-प्यासे रहने के बाद व्रत खोलते समय ऐसी चीजें खाना जरूरी है, जो शरीर को ऊर्जा देने के साथ पोषण भी दें। इसलिए आज 'जरूरत की खबर' में करवाचौथ व्रत खोलने पर विस्तार से बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट- डॉ. अनु अग्रवाल, सीनियर क्लीनिकल डाइटीशियन, फाउंडर- ‘वनडाइटटुडे’ सवाल- करवा चौथ का व्रत खोलते समय सबसे पहले क्या खाना-पीना चाहिए? जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए- सवाल- पूरे दिन भूखे-प्यासे रहने के बाद शरीर में क्या बदलाव होते हैं? जवाब- पॉइंटर्स से समझिए- सवाल- क्या चांद देखने के तुरंत बाद पेट भरकर खाना सही है? जवाब- नहीं, चांद देखने के तुरंत बाद एक साथ बहुत ज्यादा खाना खाने से बचना चाहिए। इसे पॉइंटर्स से समझिए- सवाल- क्या व्रत खोलने के बाद तुरंत चाय-कॉफी पी सकते हैं? जवाब- व्रत खोलने के तुरंत बाद चाय-कॉफी पीने की बजाय पहले कुछ खाना बेहतर है। खाली पेट चाय-कॉफी पीने से एसिडिटी हो सकती है। इसमें मौजूद कैफीन और अन्य तत्व कुछ लोगों में एसिड रिफ्लक्स की समस्या पैदा कर सकते हैं। वहीं चाय-कॉफी पीने से कुछ समय के लिए भूख भी दब सकती है। इसलिए पहले फल या हल्का नाश्ता करने के बाद ही चाय-कॉफी लें। सवाल- कैसे पहचानें कि व्रत के कारण शरीर डीहाइड्रेट हुआ है? जवाब- जब शरीर में पानी की कमी होने लगती है, तो कुछ संकेत दिखाई दे सकते हैं। तेज प्यास और मुंह सूखना फोकस करने में परेशानी सिरदर्द और थकान खड़े होने पर चक्कर आना सवाल- चांद निकलने और व्रत खोलने के बाद रात में क्या खाना चाहिए? जवाब- करवा चौथ का व्रत खोलने के बाद रात के खाने में ऐसा भोजन लें, जिससे शरीर को कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर और जरूरी पोषक तत्व मिल सकें। ग्राफिक में ऐसे फूड आइटम्स की लिस्ट देखिए- सवाल- व्रत खोलने के बाद क्या चीजें नहीं खानी चाहिए? जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए- इसलिए व्रत खोलते समय कुछ गलतियों से बचना चाहिए- अब इन पॉइंट्स काे थोड़ा विस्तार से समझिए- बहुत ज्यादा तला-भुना खाना खाने के तुरंत बाद लेटना जल्दी-जल्दी खाना एक साथ बहुत ज्यादा खाना ज्यादा मसालेदार भोजन सवाल- व्रत खोलने के बाद नींद या सुस्ती क्यों आती है? जवाब- इसके कई कारण हैं, जैसेकि- सवाल- व्रत खोलने के बाद हाथ-पैर कांपें या पसीना आए, तो क्या करें? जवाब- यह स्थिति ब्लड शुगर कम होने (हाइपोग्लाइसीमिया) का संकेत हो सकती है। लंबे समय तक खाली पेट रहने पर ब्लड शुगर कम होने से शरीर में एड्रेनालाईन हार्मोन का स्तर बढ़ सकता है, जिससे ऐसे लक्षण दिखाई देते हैं। हालांकि, डीहाइड्रेशन, लो ब्लड प्रेशर या दूसरी वजहों से भी ऐसा हो सकता है। ऐसे में तुरंत ये कदम उठाएं- सवाल- अगर किसी को डायबिटीज है तो वो व्रत कैसे खोलें? जवाब- ऐसे में लंबे समय तक भूखे रहने से ब्लड शुगर कम हो सकती है। इसलिए कुछ बातों का ध्यान रखें- सवाल- व्रत के बाद किन लक्षणों को सामान्य थकान समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए? जवाब- करवाचौथ का व्रत खोलने के बाद थकान या कमजोरी महसूस हो सकती है। लेकिन कुछ लक्षणों को सामान्य थकान समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ग्राफिक में सभी लक्षण देखिए- सवाल- क्या करवा चौथ के अगले दिन जिम या भारी एक्सरसाइज करना ठीक है? जवाब- हां, अगर शरीर में कमजोरी या डीहाइड्रेशन नहीं है और पर्याप्त पानी व भोजन लिया है, तो जिम जा सकते हैं। हालांकि, शुरुआत हल्की एक्सरसाइज से करें और भारी वर्कआउट करने से बचें। …………………… ग्राफिक- विपुल शर्मा …………………….. यह खबर भी पढ़ें… करवा चौथ- सरगी की थाली कैसे बनाएं:क्या खाएं कि दिन में थकान और कमजोरी न हो, हेल्दी सरगी के 4 ऑप्शन, बता रही हैं डाइटीशियन करवा चौथ पति-पत्नी के प्रेम और विश्वास का त्योहार है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना के साथ निर्जला व्रत रखती हैं। इस लंबे व्रत की शुरुआत से पहले सुबह-सुबह एक खास रस्म निभाई जाती है, जिसे सरगी कहते हैं। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

WPL 2027 के लिए ऑक्शन के बाद अब कैसी दिख रही है पांचों टीम

मिला प्रीमियर लीग 2027 के लिए मिनी ऑक्शन का समापन हो गया. इस ऑक्शन के लिए 150 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया था, लेकिन सिर्फ 25 पर ही बिडिंग की गई.ऑक्शन में यूपी वारियर्स की टीम ने सबसे ज्यादा पर्स और स्लॉट के लिए आई थी. ऐसे में आइए जानते हैं ऑक्शन के बाद अब सभी टीमें कैसी दिख रही है. Thu, 29 Oct 2026 06:01:03 +0530

  Videos
See all

Himanta Biswa Sarma On Child Marriage | असम में बाल विवाह परहिमंता सरकार का बड़ा एक्शन! #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-29T00:11:23+00:00

Jio IPO Drone Show : Wankhede Stadium में Jio IPO का ग्रैंड जश्न! आसमान में ड्रोन शो | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-29T00:10:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers