Responsive Scrollable Menu

Munger में बहू ने सिलबट्टे से फोड़ दिया सास का सिर #saasbahu #shorts #viralvideo #aajtak

Munger में बहू ने सिलबट्टे से फोड़ दिया सास का सिर #saasbahu #shorts #viralvideo #aajtak आजतक के साथ देखिये देश-विदेश की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news Live on the World's Most Subscribed News Channel on YouTube. #LatestNews #Aajtak #HindiNews Aaj Tak News Channel: आज तक भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । आज तक न्‍यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। आज तक न्‍यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें । #hindinews #newsinhindi #hindisamachar #breakingnews #aajtak #samachar #news अधिक समाचारों के लिए यहां क्लिक करें: https://www.youtube.com/@aajtak?sub_confirmation=1 About Channel: Aaj Tak is India's Best Hindi News Channel. Aaj Tak News Channel Covers The Latest News, Breaking News, Politics, Entertainment News, Business News and Sports News. Stay tuned for all the News in Hindi. Join Aaj Tak Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Va7Rxc32ER6hBAuIL222 Watch Our Prime Shows on Aaj Tak: Vardaat — Real-life crime stories that shook the nation https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_WLJqwFuJlwfhAepqcOd3I&si=tJXqsrKVHOvxy4BJ Black & White with Anjana Om Kashyap - Big debates, sharp opinions, and political analysis https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_aLomcIgk-c_dRhuYOBphp&si=1wAaQfSUIfZ0OrIy Halla Bol — The nation’s most powerful debate on today’s top issues https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa-ZT2YKfqzI-ayeZV0n8qAh&si=nnRN8_9u02p8QlG_ DasTak 2025: https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa9q68r5rws67UxSUdhcHupG&si=QMiiUiKyXUP76DUk ताज़ा खबरों और LIVE अपडेट्स के लिए जुड़े रहें Aaj Tak के साथ - https://youtube.com/live/Nq2wYlWFucg?feature=share https://youtube.com/live/gH6ftEJDLGo?feature=share Download Aaj Tak APP, India’s No.1 Hindi News App: https://aajtak.link/yyJu Subscribe to Aaj Tak YouTube Channel: https://www.youtube.com/c/aajtak Visit Aaj Tak website: https://www.aajtak.in/ Follow us on Facebook: https://www.facebook.com/aajtak Follow us on Twitter: https://twitter.com/aajtak Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/aajtak/ Subscribe our other Popular YouTube Channels: India Today: https://www.youtube.com/c/indiatoday SoSorry: https://www.youtube.com/c/sosorrypolitoons Good News Today: https://www.youtube.com/c/GoodNewsTodayOfficial AajTak AI: https://www.youtube.com/channel/UClZU5ouD9LkfgrelmL2auTg

Continue reading on the app

होर्मुज बंद नहीं होगा पर महंगे हो सकते हैं पेट्रोल-डीजल:4-5 रुपए बढ़ सकते है दाम; सोना ₹30 हजार बढ़ने की उम्मीद; अमेरिका-ईरान जंग का असर

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि फिलहाल होर्मुज जलमार्ग को बंद करने का कोई इरादा नहीं है। एक दिन पहले जब अमेरिकी हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई मारे गए थे तो आशंका जताई जा रही थी कि ईरान होर्मुज को बंद कर सकता है। अगर होर्मुज बंद होता तो कच्चे तेल के दाम 70 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 120 डॉलर प्रति बैरल तक जा सकते थे। इसका असर भारत में पेट्रोल-डीजल पर दिख सकता था। हालांकि एक्सपर्ट अभी भी मान रहे है कि कच्चे तेल के दामों में बढ़ोतरी का जोखिम अभी भी बना हुआ है। इसकी तीन वजहे हैं… 1. ऑयल टैंकर पर हमले: ईरान होर्मुज जलमार्ग को आधिकारिक तौर पर बंद न करे लेकिन वह ऑयल टैंकर्स पर हमले कर सकता है। हाल ही में पर्शियन गल्फ के मुहाने पर तीन जहाजों पर हमला किया भी गया है। इस हमले के बाद टैंकर कंपनियां इस रास्ते से दूर हो रही है। अगर इजराइल और अमेरिका के साथ चल रही ये जंग लंबी खिंचती है तो इस तरह के हमले आगे भी जारी रह सक ते हैं। इससे शिपिंग कंपनियां उस रास्ते से जाने से डरेंगी और रास्ता तकनीकी रूप से खुला रहने के बावजूद क्रूड की सप्लाई ठप हो जाएगी और कीमतें बढ़ेंगी। 2. इंश्योरेंस और शिपिंग लागत: युद्ध जैसे हालात में समुद्री रास्तों पर जोखिम बढ़ जाता है। इस वजह से कच्चे तेल लाने वाले जहाजों का 'वॉर रिस्क इंश्योरेंस' और शिपिंग भाड़ा महंगा हो जाता है। यह बढ़ी हुई लागत अंत में कच्चे तेल की कीमतों को ऊपर ले जाती है। 3. मार्केट में पैनिक: ग्लोबल मार्केट हमेशा भविष्य की आशंकाओं पर चलता है। जब तक मिडिल ईस्ट में तनाव पूरी तरह खत्म नहीं होता, तब तक कच्चे तेल में तेजी रह सकती हैं। अब आम लोगों पर इसका असर जानें… 1. भारत में पेट्रोल-डीजल 4-5 रुपए बढ़ सकते हैं.. पेट्रोल डीजल: दिल्ली में पेट्रोल ₹95 लीटर से बढ़कर ₹100 तक पहुंच सकता है। वहीं डीजल ₹88 से बढ़कर ₹92 तक जा सकता है। अन्य शहरों में भी इसी तरह से दाम बढ़ सकते हैं। पहले जब होर्मुज के बंद होने की खबरें आई थी तब एक्सपर्ट अनुमान लगा रहे थे कि कच्चे तेल के दाम 120 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकते हैं। वहीं पेट्रोल 105 रुपए तक पहुंच सकता है। अब ईरान के विदेश मंत्री के बयान के बाद एक्सपर्ट कच्चे तेल के 100 डॉलर तक पहुंचने का अनुमान लगा रहे हैं। इसी आधार पर पेट्रोल-डीजल के रेट अनुमान में भी थोड़ी कमी की गई है।। भारत अपनी जरूरत का 90% तेल आयात करता है। इसमें से करीब 50% क्रूड होर्मुज के रास्ते आता है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर ये रास्ता पूरी तरह से या थोड़ा बहुत ब्लॉक करता है, तो इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की सप्लाई घट जाएगी और कच्चे तेल की कीमतें बढ़ जाएंगी। कंपनियां कीमतें बदलने के लिए स्वतंत्र, लेकिन अंतिम फैसला सरकार के हाथ में भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें सरकारी तेल कंपनियां तय करती हैं। पिछले 15 दिनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की औसत कीमत और डॉलर के मुकाबले रुपए की स्थिति पर निर्भर करती हैं। हालांकि कंपनियां बेस प्राइस तय करती हैं। आम आदमी तक पहुंचने वाली अंतिम कीमत में केंद्र सरकार और राज्य सरकारों के टैक्स का बड़ा हिस्सा होता है। यानी, तेल कंपनियां दाम बढ़ाने के लिए स्वतंत्र हैं, लेकिन असल में अंतिम फैसला सरकार के रुख पर निर्भर करता है। जब भी युद्ध जैसे हालात बनते हैं, तो सरकार राजनीतिक और आर्थिक स्थिरता बनाए रखने के लिए कंपनियों को कीमतें न बढ़ाने का सुझाव दे सकती है या फिर खुद टैक्स घटाकर बढ़ी हुई कीमतों का बोझ जनता पर पड़ने से रोक सकती है। 2. सोना-चांदी: कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया के मुताबिक सोना 1.60 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1.90 लाख रुपए तक जा सकता है। चांदी 2.67 लाख रुपए किलो है जो बढ़कर 3.50 लाख तक पहुंच सकती है। युद्ध के समय निवेशक 'सोने' को सुरक्षित मानते हैं। 3. शेयर बाजार: इन्फोमेरिक्स रेटिंग्स के चीफ इकोनॉमिस्ट मनोरंजन शर्मा के मुताबिक, 28 फरवरी 2026 को अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच तनाव अचानक बहुत बढ़ गया है। इसका दुनिया की एनर्जी सिक्योरिटी और आर्थिक स्थिरता पर काफी बुरा असर पड़ा है। शर्मा ने कहा, सोमवार को बाजार के गिरावट के साथ खुलने की उम्मीद है और काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। बाजार में शॉर्ट-टर्म के लिए करीब 1–1.5% की गिरावट आ सकती है। इसमें ऑटोमोबाइल, बैंकिंग-फाइनेंस और FMCG सेक्टर पर दबाव बना रहेगा। युद्ध जैसे तनाव के समय निवेशक बाजार से पैसा निकालकर सुरक्षित जगह निवेश करते हैं। निवेशक फिजिकल गोल्ड या गोल्ड बॉन्ड में पैसा लगाते हैं। अब होर्मुज स्ट्रेट को जानें… होर्मुज स्ट्रेट करीब 167 किमी लंबा जलमार्ग है, जो फारस की खाड़ी को अरब सागर से जोड़ता है। इसके दोनों मुहाने करीब 50 किमी चौड़े हैं, जबकि सबसे संकरा हिस्सा करीब 33 किमी चौड़ा है। इसमें आने-जाने वाले समुद्री ट्रैफिक के लिए 3 किमी चौड़ी शिपिंग लेन तय है। दुनिया के कुल पेट्रोलियम का 20% हिस्सा यहीं से गुजरता है। ईरान के अलावा सऊदी अरब, इराक और कुवैत जैसे देश भी अपने निर्यात के लिए इसी पर निर्भर हैं। भारत के कुल 'नॉन-ऑयल एक्सपोर्ट' का 10% से ज्यादा हिस्सा इसी रास्ते से सप्लाई होता है। इसमें बासमती चावल, चाय, मसाले और इंजीनियरिंग का सामान शामिल है। हर दिन लगभग 1.78 करोड़ बैरल से 2.08 करोड़ बैरल कच्चा तेल और ईंधन इस रूट से जाता है। ईरान खुद रोजाना 17 लाख बैरेल पेट्रोलियम इस रूट से निर्यात करता है। होर्मुज बंद हुआ तो ईरान को भी नुकसान होगा सुप्रीम लीडर की मौत के बाद ईरानी सेना जवाबी कार्रवाई के लिए कई विकल्पों पर विचार कर रही है। इसमें अमेरिकी मिलिट्री बेस को निशाना बनाना और इजराइली इलाकों पर हमला करना शामिल है। लेकिन ईरान के पास सबसे बड़ा 'जियोपॉलिटिकल हथियार' होर्मुज स्ट्रेट को बंद करना है। इससे वो पूरी दुनिया की इकोनॉमी पर दबाव बना सकता है। हालांकि होर्मुज स्ट्रेट बंद होने से ईरान की अपनी इकोनॉमी भी तबाह हो सकती है क्योंकि वह खुद अपना तेल एक्सपोर्ट नहीं कर पाएगा। इसके अलावा, ईरान के तेल का सबसे बड़ा खरीदार चीन है।अगर सप्लाई बाधित होती है तो चीन के साथ रिश्ते बिगड़ सकते हैं। सऊदी अरब के पास 'ईस्ट-वेस्ट पाइपलाइन' होर्मुज स्ट्रेट के विकल्प के तौर पर सऊदी अरब के पास 'ईस्ट-वेस्ट पाइपलाइन' है। यह 746 मील लंबी पाइपलाइन देश के एक छोर से दूसरे छोर (रेड सी टर्मिनल) तक जाती है। इसके जरिए रोजाना 50 लाख बैरल कच्चा तेल भेजा जा सकता है। भारत और अन्य एशियाई देश इस तरह के वैकल्पिक रास्तों और सुरक्षित भंडारों पर नजर बनाए हुए हैं। भारत दूसरे देशों से बढ़ा रहा तेल का इम्पोर्ट सरकार इस संभावित संकट से निपटने के लिए पहले से ही तैयारी कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, भारत खाड़ी देशों के बाहर के सप्लायर्स से तेल की खरीदारी बढ़ा रहा है। इसके अलावा, जरूरत पड़ने पर भारत अपने 'स्ट्रेटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व' (SPR) से भी तेल निकाल सकता है। ------------------------------------ ये खबर भी पढ़ें… ईरान-इजराइल जंग से क्या पेट्रोल-डीजल महंगे होंगे:सोना-चांदी के दाम बढ़ेगे; समुद्री रूट बंद हुआ तो कच्चे तेल की सप्लाई पर संकट अमेरिका और इजराइल के हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है। इसके बाद ईरान में 40 दिन का शोक घोषित किया गया है। रविवार सुबह लोग सड़कों पर रोते और बिखलते नजर आए। सरकार से जवाबी कार्रवाई का नारा लगाते दिखे। पूरी खबर पढ़े…

Continue reading on the app

  Sports

ICC टूर्नामेंट्स में साउथ अफ्रीका का रिकॉर्ड बेहद खराब, महज इतने सेमीफाइनल मुकाबले ही जीत पाई

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज यानी 4 मार्च को साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले जाने वाले इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों ने कमर कस ली है। साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड दोनों ही टीमें अपने पहले टी20 वर्ल्ड कप खिताब की तलाश में सेमीफाइनल में मैदान पर होंगी।

हालांकि, सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका के रिकॉर्ड्स बेहद निराशाजनक रहे हैं। बता दें कि, साउथ अफ्रीका की टीम ने अब तक 14 बार आईसीसी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल खेले हैं लेकिन उन्हें सिर्फ दो बार ही जीत नसीब हुई है। बाकी 14 मैचों में उन्हें हार झेलनी पड़ी है।

अफ्रीकी टीम के लिए चोकर्स का टैग एक ऐसा दाग है जिसे वे चाहकर भी नहीं धो पाते। आईसीसी टूर्नामेंट्स के नॉकआउट मुकाबलों में साउथ अफ्रीका का प्रदर्शन इतिहास के सबसे निराशाजनक आंकड़ों में से एक है। आंकड़ों पर नजर डालें तो प्रोटियाज टीम ने अब तक विभिन्न आईसीसी टूर्नामेंट्स में खेले गए कुल  14 सेमीफाइनल मैचों में से 12 में हार का सामना किया है। 

साउथ अफ्रीका की सेमीफाइनल में हार का सिलसिला 1992 के वनडे वर्ल्ड कप से शुरू हुआ था, जब इंग्लैंड ने उन्हें बाहर किया था। हालांकि, 1998 की चैंपियन ट्रॉफी में श्रीलंका को हराकर उन्होंने पहली बार फाइनल का टिकट कटाया था। लेकिन उसके बाद से ये रास्ता और भी कठिन होता गया। 1999 के वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वह यादगार सेमीफाइनल मैच आज भी फैंस को याद है,जो टाई रहने के बावजूद साउथ अफ्रीका के टूर्नामेंट से बाहर होने का कारण बना क्योंकि ऑस्ट्रेलिया अंक तालिका में उनसे ऊपर था। इसके बाद 2000, 2002 और 2006 की चैंपियंस ट्रॉफी में भी भारत और वेस्टइंडीज जैसी टीमों ने उन्हें सेमीफाइनल में हराया था। 

मौजूदा समय में भी टीम की किस्मत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 2007 और 2023 के वनडे वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें सेमीफाइनल में बाहर का रास्त दिखाया, जबकि 2015 में न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार ने करोड़ों फैंस के दिल तोड़ दिए। टी20 वर्ल्ड कप में भई उनकी स्थिति कुछ अलग नहीं रही, जहां 2009 और 2014 में उन्हें क्रमश: पाकिस्तान और भारत से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के खिलाफ मिली एकतरफ जीत ने एख उम्मीद जगाई थी कि शायद अब ये सिलसिला खत्म हो गया है लेकिन 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार ने फिर से पुराने जख्म ताजा कर दिए।  

Wed, 04 Mar 2026 15:35:44 +0530

  Videos
See all

Israel Vs Iran War LIVE Updates: America ने किया ईरान पर हमला, B-2 Bomber से हमला | Donald Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-04T10:06:39+00:00

Iran Israel War : ईरानी विपक्षी पार्टी के ठिकानों पर बमबारी | Trump | Khamenei | Netanyah #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-04T10:09:05+00:00

Nitish Kumar के बेटे निशांत बन सकते हैं डिप्टी CM #biharcm #bihar #shorts #viralvideo #breakingnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-04T10:02:15+00:00

ईरान पर मेगा एयर ऑपरेशन! | #iran | #iranisraelwar | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-04T10:01:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers