Responsive Scrollable Menu

सऊदी अरब की उड़ानें 7 नवंबर तक रद्द:एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने फ्लाइट्स कैंसिल कीं, फ्री रीबुकिंग करा सकेंगे पैसेंजर्स

मिडिल ईस्ट में हूती विद्रोहियों के हमलों और बढ़ते तनाव के चलते एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने सऊदी अरब में रियाद और दम्माम के लिए फ्लाइट्स पर रोक 7 नवंबर, 2026 तक बढ़ा दी है। एयरलाइन ने कहा कि जेद्दा से आने-जाने वाली सर्विस 31 अक्टूबर तक रोकी जाएंगी। इसमें एलिजिबल पैसेंजर्स को कॉम्प्लिमेंट्री रीबुकिंग ऑप्शन और कैंसलेशन पर पूरा रिफंड दिया जाएगा। एयर इंडिया ने कहा है कि जिन यात्रियों की 24 अक्टूबर, 2026 को या उससे पहले कन्फर्म बुकिंग हुई है वे फ्री रीबुकिंग का फायदा उठा सकते हैं। एयरलाइन ने टिकट कैंसिल करने पर पूरा पैसा वापस करने का ऐलान किया है। एयरलाइंस ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए वहीं, एयर इंडिया एक्सप्रेस ने कहा है कि जिन यात्रियों ने 24 अक्टूबर को या उससे पहले रियाद और दम्माम सेक्टर के लिए बुकिंग की थी, और जिनकी ओरिजिनल यात्रा की तारीख 7 नवंबर तक थी, वे सऊदी अरब या बहरीन और भारत में किसी भी चालू एयर इंडिया एक्सप्रेस स्टेशन के लिए एक बार की कॉम्प्लिमेंट्री रीबुकिंग का फायदा उठा सकते हैं। वहीं, जिन यात्रियों ने 24 अक्टूबर को या उससे पहले जेद्दा के लिए बुकिंग की थी, और जिनकी ओरिजिनल यात्रा की तारीख 31 अक्टूबर तक थी, उनके लिए कॉम्प्लिमेंट्री रीबुकिंग सुविधा 14 नवंबर तक की यात्रा के लिए लागू है। यह ऑप्शन सऊदी अरब या बहरीन और भारत में ऑपरेशनल एयर इंडिया एक्सप्रेस स्टेशनों को कवर करता है। एयरलाइंस ने कहा कि उनकी टीमें अपने कॉन्टैक्ट सेंटर और शहर के बुकिंग ऑफिस के जरिए यात्रियों को रीबुकिंग और रिफंड रिक्वेस्ट में मदद करेंगी। एयर इंडिया के यात्री एयरलाइन से +91 11 69329333 या +91 11 69329999 पर संपर्क कर सकते हैं। एयर इंडिया एक्सप्रेस के यात्री +91 124 6935600 पर कॉल कर सकते हैं। अकासा एयर, इंडिगो ने भी उड़ानों पर रोक बढ़ाई अकासा एयर ने 23 अक्टूबर को घोषणा की थी कि उसने जेद्दा के लिए उड़ानों का सस्पेंशन 10 नवंबर तक और रियाद के लिए 30 नवंबर, 2026 तक बढ़ा दिया है। एयरलाइन ने कहा कि यह फैसला सिक्योरिटी माहौल की सावधानी से जांच के बाद लिया गया है। कंपनी डेवलपमेंट पर करीब से नजर रख रही है और रियल टाइम में स्थिति का आकलन कर रही है। सऊदी एयरपोर्ट, एनर्जी प्लांट और दूसरे जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाकर किए जा रहे ड्रोन और मिसाइल हमलों की चिंताओं के बीच फ्लाइट्स को यह एक्सटेंशन दिया गया है। -------------- ये खबर भी पढ़ें... सऊदी अरब की उड़ानें 24 अक्टूबर तक रद्द:इंडिगो के बाद एअर इंडिया ने भी फ्लाइट्स कैंसिल कीं मिडिल ईस्ट में हूती विद्रोहियों के हमलों और बढ़ते तनाव के कारण एअर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने सऊदी अरब जाने और वहां से आने वाली अपनी सभी उड़ानें 24 अक्टूबर तक बंद कर दी हैं। यह फैसला जेद्दा, रियाद और दम्माम की फ्लाइट्स के लिए लिया गया। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

तो 96 घंटे में ईरान पर बड़ा हमला; अमेरिका तैयार लेकिन किस बात का इंतजार?

एक रिपोर्ट में दो अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से दावा किया गया है कि मिडिल ईस्ट में तैनात अमेरिकी सेनाएं तैयार हैं। अमेरिकी सेनाएं बस ‘एक ऑर्डर’ पर 96 घंटे में ईरान पर बड़ा हमला कर देंगी लेकिन…  

Continue reading on the app

  Sports

कुमार संगकारा और उनके परिवार को एयरपोर्ट पर धमकाया गया, लगाया सनसनीखेज आरोप

श्रीलंका के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी कुमार संगकारा ने डब्लिन एयरपोर्ट पर रयानएयर एयरलाइन के कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. Wed, 28 Oct 2026 22:30:15 +0530

  Videos
See all

How the Budget might impact your bank balance. #Budget #CostOfLiving #Money #MinimumWage #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-28T22:01:55+00:00

Did Melania Trump broker a ceasefire in Ukraine? | The Global Story #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-28T22:00:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers