Responsive Scrollable Menu

यूएई रक्षा मंत्रालय का दावा, एयर डिफेंस सिस्टम से ईरानी मिसाइल और ड्रोन किए नाकाम

नई दिल्ली, 1 मार्च (आईएएनएस)। यूएई रक्षा मंत्रालय ने बताया कि 28 फरवरी से शुरू हुए ईरानी हमलों के दौरान यूएई एयर फोर्स और एयर डिफेंस फोर्स ने अब तक 165 बैलिस्टिक मिसाइलें, दो क्रूज मिसाइलें और कई ड्रोन नष्ट किए हैं।

इन घटनाओं में तीन विदेशी नागरिकों की मौत और 58 लोगों के मामूली चोटिल होने की जानकारी मिली। मंत्रालय ने कहा कि एयर डिफेंस प्रणाली की क्षमता ने नागरिकों और संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित की।

मंत्रालय ने कहा कि हमले के दूसरे दिन सुबह यूएई एयर फोर्स और एयर डिफेंस फोर्स ने 20 बैलिस्टिक मिसाइलों को नष्ट कर दिया, जबकि आठ मिसाइलें समुद्र में गिर गईं। उन्होंने दो क्रूज मिसाइलों और 311 ड्रोन को भी नष्ट कर दिया। हालांकि, 21 ड्रोन ने आम लोगों के ठिकानों पर हमला किया। मंत्रालय ने अलग-अलग खतरों से निपटने के लिए यूएई एयर फोर्स और एयर डिफेंस की क्षमता की पुष्टि की।

इसमें बताया गया कि 28 फरवरी को ईरानी हमले की शुरुआत के बाद से ईरान से यूएई की ओर लॉन्च की गई 165 बैलिस्टिक मिसाइलों का पता चला है। इनमें से 152 नष्ट हो गईं, जबकि 13 समुद्र में गिर गईं। दो क्रूज मिसाइलों का भी पता कर उन्हें नष्ट कर दिया गया।

कुल 541 ईरानी ड्रोन का पता चला, जिनमें से 506 को हवा में ही नष्ट कर दिया गया, जबकि 35 देश के अंदर गिरे, जिससे नुकसान हुआ। इन घटनाओं में पाकिस्तानी, नेपाली और बांग्लादेशी नागरिकों में से तीन की मौत हो गई। वहीं, अमीराती, मिस्र, इथियोपियाई, फिलीपींस, पाकिस्तानी, ईरानी, ​​भारतीय, बांग्लादेशी, श्रीलंकाई, अजरबैजानी, यमनी, युगांडा, इरिट्रिया, लेबनानी और अफगान नागरिकों में से 58 मामूली रूप से घायल हुए।

मंत्रालय ने बताया कि एयर डिफेंस सिस्टम से बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन को रोकने के कारण देश के अलग-अलग इलाकों में कुछ मलबा गिरा, जिससे कई आम लोगों की संपत्तियों को मामूली से लेकर मध्यम नुकसान हुआ।

मंत्रालय ने किसी भी खतरे से निपटने के लिए अपनी पूरी तैयारी जताई और जोर दिया कि नागरिकों, निवासियों और विजिटर्स की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता है, जिससे कोई समझौता नहीं किया जा सकता।

--आईएएनएस

एवाई/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

इजरायल के बेत शेमेश पर मिसाइल हमला, 9 लोगों की मौत

यरुशलम, 1 मार्च (आईएएनएस)। इज़रायल के शहर बेत शेमेश के एक रिहायशी इलाके पर रविवार को ईरान की ओर से किए गए मिसाइल हमले में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया के अनुसार, हमले में कई मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

रिपोर्ट के मुताबिक मिसाइल एक आवासीय क्षेत्र में गिरी, जिससे एक सिनेगॉग (यहूदी उपासना स्थल) और सार्वजनिक बम शेल्टर नष्ट हो गए। आसपास के घरों को भी भारी नुकसान पहुंचा है।

शहर के मेयर श्मुएल ग्रीनबर्ग ने बताया कि 20 निवासियों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। हालांकि उन्होंने कहा, “इसका यह मतलब नहीं है कि उनके साथ कुछ हुआ है। हो सकता है हम उन्हें ढूंढ नहीं पा रहे हों, लेकिन हम हर संभव प्रयास कर रहे हैं।”

इज़रायल रक्षा बल (आईडीएफ) ने आरोप लगाया कि ईरान ने जानबूझकर नागरिक इलाके को निशाना बनाया। एक्स पर जारी बयान में आईडीएफ ने कहा कि ईरानी शासन ने सीधे बेइत शेमेश के नागरिक इलाके की ओर मिसाइलें दागीं, जिससे निर्दोष लोगों की जान गई।

आईडीएफ ने कहा कि वह “आतंकी ठिकानों को सटीक निशाना बनाता है”, जबकि ईरान नागरिकों को युद्ध की रणनीति के तौर पर निशाना बनाता है।

इससे पहले आईडीएफ ने दावा किया था कि ईरान के सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ अब्दोलरहीम मौसावी और सात अन्य शीर्ष सुरक्षा अधिकारी तेहरान में हमले में मारे गए।

आईडीएफ ने यह भी दावा किया कि ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई तेहरान स्थित नेतृत्व परिसर में हुए हमले में मारे गए। इजरायली सेना के अनुसार यह कार्रवाई सटीक खुफिया जानकारी के आधार पर की गई।

इजरायल का कहना है कि यह अभियान तथाकथित “ईरानी आतंकी धुरी” से जुड़े प्रमुख चेहरों को निशाना बनाने की व्यापक रणनीति का हिस्सा है।

ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते संघर्ष के बाद पूरे मध्य पूर्व में तनाव गहरा गया है। दोनों पक्षों के बीच हमलों और जवाबी कार्रवाइयों का सिलसिला जारी है, जिससे क्षेत्रीय अस्थिरता की आशंका बढ़ गई है।

--आईएएनएस

डीएससी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

'अच्छी चीजें अच्छे लोगों के साथ होती हैं', संजू सैमसन की तारीफ में कप्तान सूर्या ने पढ़े कसीदे

Suryakumar Yadav praised Sanju Samson: संजू सैमसन की वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच विनिंग पारी की तारीफ करते हुए कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, 'मैं हमेशा कहता हूं, अच्छी चीजें उन अच्छे लोगों के साथ होती हैं जो इंतजार करते हैं, जिनमें धैर्य होता है. जब उन्हें मौके नहीं मिल रहे थे, तब पर्दे के पीछे संजू ने जो मेहनत की, उसका फल उन्हें बिल्कुल सही समय पर मिला.' Mon, 2 Mar 2026 00:15:45 +0530

  Videos
See all

बच्ची को चॉकलेट देते अखिलेश का अनोखा अंदाज़ #shortsviral #viral #akhileshyadav #socialmedia #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T18:30:39+00:00

Iran Israel War Impact on Indian Stock Market| निवेशकों के डूबे करोड़ों! अब क्या करें? #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T18:40:00+00:00

Middle East Tension: खामनेई को लेकर क्या है सच? Trump-Netanyahu Viral Update | Trump-Netanyahu Viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T18:30:46+00:00

Viral Video: जंगल से निकल सीढ़ियों पर पहुंचा शेर #LionSighting #viralvideo #JungleKing #lionvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T18:30:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers