Responsive Scrollable Menu

दलेर मेहंदी को नशे में बताकर मंत्री ने किया अपमानित:गौहर खान को थप्पड़ पड़ने से लेकर, सुनील पाल को भगाए जाने तक, जानिए मंच पर हुए ऐसे ही विवाद

18 अक्टूबर को सिंगर दलेह मेहंदी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में हुए एक मेले में परफॉर्म करने पहुंचे थे। सिंगर रुक-रुक कर परफॉर्म कर रहे थे, तभी उत्तराखंड के हेल्थ मिनिस्टर सुबोध उनियाल मंच पर आए और फटकारते हुए कहा- आप शराब पीकर लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं, गाना भी नहीं गा रहे। आपको मालूम है ना कि एक सिंगर पिट कर गया था यहां से। इतना पिटा था कि उसका बाप भी अब नहीं आ सकता यहां पर। इस सरेआम बेइज्जती पर दलेर मेहंदी कुछ कह नहीं सके और तुरंत गाना शुरू कर दिया। सामने आए वीडियो में दलेर मेहंदी काफी असमंजस में दिखे। तब तो कोई बड़ा विवाद नहीं हुआ, लेकिन इस बेइज्जती से उनके छोटे भाई मीका सिंह ने कहा, "दलेर जी की जो इमेज उन्होंने खराब की, वह बहुत गलत है। मैं उनको (मंत्री) कभी माफ नहीं करूंगा।" मीका ने बताया कि दलेर मेहंदी की तबीयत खराब थी, इसके बावजूद उन्होंने करीब डेढ़ घंटे तक परफॉर्म किया। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर माफी नहीं मांगी गई, तो कलाकार उत्तराखंड आना छोड़ देंगे। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री दलेर के सपोर्ट में उतर गई। शिल्पा शेट्टी, राजपाल यादव, अनुपम खेर, बादशाह, शान, कपिल शर्मा समेत कई सेलेब्स ने मंत्री के रवैये पर कड़ी निंदा की। उनके भाई मीका ने तो ये भी दावा किया कि दलेर ने जीवन में कभी शराब पी ही नहीं। वहीं, विवाद बढ़ने के बाद मंत्री ने सफाई देते हुए कहा था कि उन्हें जानकारी नहीं थी कि सिंगर की तबीयत खराब है। इस मामले में 22 अक्टूबर को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मीका सिंह से कॉल पर बात कर खेद जताया और बीच-बचाव किया। फिर बयान में धामी ने कहा था- “उस समय मंत्री पर जनता का दबाव रहा होगा, उत्तराखंड कलाकारों की धरती है और यहां सभी का सम्मान होता है।” ये इस तरह का इकलौता मामला नहीं है। इससे पहले भी कई इंडियन और इंटरनेशनल सेलेब्स के साथ मंच पर बुरा सलूक हुआ है। एक्ट्रेस गौहर खान को मंच पर थप्पड़ मारा गया, वहीं सिंगर के चेहरे पर एक सिरफिरा फैन हमला कर चुका है। एक नजर ऐसे ही कुछ मामलों पर- 1. कपड़ों पर आपत्ति होने पर गौहर खान को मंच पर थप्पड़ मारा गया 2014 में गौहर खान शो इंडियाज रॉ स्टार होस्ट कर रही थीं, तभी एक शख्स दौड़ते हुए मंच पर आया और उन्हें जोरदार थप्पड़ मार दिया। टीम ने तुरंत उस आदमी को पकड़ लिया और पुलिस को खबर दी गई। शख्स ने पुलिस बयान में कहा कि गौहर ने छोटे कपड़े पहन रखे थे, इसलिए उसने उन्हें थप्पड़ मारा। उस शख्स के खिलाफ धारा 354, 323 और 506 के तहत शिकायत दर्ज हुई थी। 2. सुनील पाल को मंच से बेइज्जत कर भगाया गया 17 जनवरी 2026 को सुनील पाल इस्कॉन जुहू के एक मुशायरे का हिस्सा बने थे। उन्हें पहले गुलदस्ता देने के लिए मंच पर बुलाया गया, लेकिन जैसे ही वो मंच पर कुछ बोलने के लिए रुके, उन्हें बार-बार नीचे जाने को कहा गया और उनके हाथों से माइक छीन लिया गया। जब सुनील ने विनती कर कहा कि शुक्रिया तो बोलने दीजिए, तो पास खड़े शख्स ने सख्त लहजे में कहा- आप बैठिए जाकर, और माइक छीनकर उन्हें जबरदस्ती मंच से उतार दिया। 3. सिंगर करण औजला पर फेंका गया जूता सिंगर करण औजला लंदन में परफॉर्म कर रहे थे, तभी भीड़ में से एक शख्स ने उन्हें जूता फेंककर मार दिया। करण बेहद नाराज हुए और मंच से ही गालियां देनी शुरू कर दीं। 4. गुरू रंधावा ने फैन को रोका तो पड़ा मुक्का गुरु रंधावा 2019 में वैंकूर के मंच पर परफॉर्म कर रहे थे, तभी एक शख्स बार-बार मंच पर चढ़ने की कोशिश करने लगा। सिक्योरिटी ने उस शख्स को रोक दिया, लेकिन जैसे ही सिंगर कॉन्सर्ट खत्म कर मंच से उतरे, तो उस शख्स ने उनके चेहरे पर मुक्का मारा, जिससे वो जख्मी हो गए। 6. सिंगर के साथ मंच पर शख्स ने की बदसलूकी दिसंबर 2025 में बंगाली सिंगर लग्नजिता चक्रवर्ती ने पश्चिम बंगाल के स्कूल कार्यक्रम में परफॉर्मेंस दी। वो देवी पर आधारित गाना गा रही थीं, तभी एक शख्स अचानक मंच पर चढ़ आया और बदसलूकी करने लगा। सिंगर इस इंसिडेंट से काफी डर गईं। विवाद इतना बढ़ा कि सिंगर ने शिकायत दर्ज करवाई। जॉन अब्राहम को फीमेल फैन ने पहुंचाई चोट, एक्टर ने दिया धक्का 12 फरवरी 2012 को जॉन अब्राहम मंगलुरु (तब मैंगलोर) में एक ज्वेलरी शोरूम का उद्घाटन करने पहुंचे थे। उन्हें देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। इसी दौरान सेल्फी लेने आई एक महिला फैन ने उनका हाथ पकड़कर काट लिया। जॉन डर गए और धक्का देकर उस महिला को पीछे किया। परफॉर्मेंस के बीच सेलेब्स के साथ हुईं ये घटनाएं भी पढ़िए- कनिका कपूर का पकड़ा गया पैर दिसंबर 2025 में मे'गॉन्ग फेस्टिवल में गाते समय एक व्यक्ति अचानक मंच पर पहुंचा और कनिका कपूर के पैर पकड़ लिए। एक्ट्रेस डर गईं, जिसके बाद सिक्योरिटी टीम ने उस शख्स को हटाया। अरिजीत सिंह का हांथ खींचा 2023 में औरंगाबाद के लाइव कॉन्सर्ट के दौरान एक फैन ने हाथ मिलाने के लिए अरिजीत सिंह का हाथ जोर से खींच लिया। इससे उनके हाथ में चोट आई। अरिजीत ने मंच से ही फैन को समझाया कि कलाकारों के साथ इस तरह पेश नहीं आना चाहिए। कैलाश खेर पर फेंकी गई बोतल कर्नाटक में 2023 में परफॉर्मेंस के बीच कैलाश खेर पर बोतल फेंकी गई। पुलिस ने कार्रवाई की और आरोपी को पकड़ा गया। अवा मैक्स को मारा गया मंच पर थप्पड़ अमेरिकन सिंगर अवा मैक्स जून 2023 में लॉस एंजिलिस में परफॉर्मेंस दे रही थीं, तभी एक शख्स अचानक मंच पर आ गया। सिंगर समझ पातीं, उससे पहले ही शख्स ने उन्हें जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। इससे सिंगर की आंख में गहरी चोट आई थी। लिल नैस एक्स पर मंच पर फेंका गया सेक्स टॉय अमेरिकन सिंगर लिल नैस एक्स स्वीडन में एक कॉन्सर्ट के लिए पहुंचे थे, तभी दर्शकों में से एक शख्स ने उन पर सेक्स टॉय फेंका था। सिंगर पिंक पर फेंकी गई अस्थियां अमेरिकन सिंगर पिंक 2023 में लंदन में एक कॉन्सर्ट में परफॉर्म कर रही थीं, तभी उन पर एक थैली फेंकी गई। जब उन्होंने मंच पर ही वो थैली खोली, तो उसमें अस्थियां थीं। डैव चैपल पर परफॉर्मेंस के बीच हुआ हमला स्टैंड-अप कॉमेडी शो के दौरान एक व्यक्ति मंच पर दौड़कर आया और डेव चैपल को जमीन पर गिरा दिया। हमलावर के पास बंदूक जैसी दिखने वाली चीज थी, जिसमें चाकू का ब्लेड लगा था। सुरक्षा कर्मियों ने उसे पकड़ लिया। बेबे रेक्सा के चेहरे पर फेंका गया मोबाइल जून 2023 में न्यूयॉर्क के कॉन्सर्ट के दौरान दर्शकों में से किसी ने बेबे रेक्सा के चेहरे पर मोबाइल फोन फेंक दिया। उन्हें आंख के ऊपर चोट लगी और उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था।

Continue reading on the app

बेंगलुरु में मसाला डोसा ने बदल दिया विदेशी शख्स का स्वैग, वायरल हुआ मजेदार वीडियो

बेंगलुरु में मसाला डोसा ने बदल दिया विदेशी शख्स का स्वैग, वायरल हुआ मजेदार वीडियो

Continue reading on the app

  Sports

WPL 2027 ऑक्शन: सोफी मोलिन्यू सबसे महंगी खिलाड़ी, 25 की चमकी किस्मत, देखें किस टीम ने लगाया दांव

WPL 2027 Auction: महिला प्रीमियर लीग 2027 के लिए मिनी ऑक्शन का समापन हो गया. ऑक्शन में कुल 150 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है, लेकिन 25 को खरीदा गया. इसमें ऑस्ट्रेलिया की सोफी मोलिन्यू सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं, जिन्हें यूपी वारियर्स ने 1.10 करोड़ में अपने साथ जोड़ा. Wed, 28 Oct 2026 23:51:14 +0530

  Videos
See all

How the Budget might impact your bank balance. #Budget #CostOfLiving #Money #MinimumWage #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-28T22:01:55+00:00

Did Melania Trump broker a ceasefire in Ukraine? | The Global Story #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-28T22:00:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers