Responsive Scrollable Menu

'IPL की सफलता इंटरनेशनल की गारंटी नहीं...', अजिंक्य रहाणे ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर कह दी ये बड़ी बात

Ajinkya Rahane on Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय टीम के उभरते हुए 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने पिछले महीने जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया था, लेकिन वैभव का इंटरनेशनल क्रिकेट की शुरुआत कुछ खास नहीं रही. उन्होंने इंग्लैंड दौरे पर 3 टी20 मैचों में 42 रन बनाए. हालांकि इसके बाद जिम्बाब्वे दौरे पर वैभव सूर्यवंशी अच्छे फॉर्म में नजर आए और प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड अपने नाम किया था, लेकिन अब हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने वाले भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज और कप्तान अजिंक्य रहाणे ने वैभव को चेतावनी दी है. 

वैभव सूर्यवंशी के टेस्ट क्रिकेट खेलने पर रहाणे ने क्या कहा?

अजिंक्य रहाणे 'स्टिक टू क्रिकेट' पॉडकास्ट में पहुंचे थे, जहां उन्होंने पुरानी और नई चीजों को लेकर चर्चा की. इस पॉडकास्ट में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलेस्टेयर कुक, माइकल वॉन, डेविड लॉयड और फिल टफनेल भी शामिल थे.  इस दौरान जब रहाणे से पूछा गया कि क्या सूर्यवंशी भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलेंगे, तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि अभी इसके बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है. हालांकि, कुछ दिन पहले इंटरनेशनल टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले सचिन तेंदुलकर ने सूर्यवंशी का टेस्ट क्रिकेट खेलने को लेकर सपोर्ट किया था. उन्होंने कहा था कि इस युवा बल्लेबाज का जैसे-जैसे उम्र और अनुभव बढ़ेगा, वह टेस्ट क्रिकेट की अलग-अलग चुनौतियों का सामना करना सीख जाएगा.

IPL की सफलता इंटरनेशनल क्रिकेट में गारंटी नहीं - अजिंक्य रहाणे

अजिंक्य रहाणे ने कहा है कि आईपीएल में मिली सफलता इस बात की गारंटी नहीं है कि इंटरनेशनल क्रिकेट में भी सफलता मिली. उन्होंने वैभव सूर्यवंशी को संभलकर खेलने को रहा है. रहाणे ने 'स्टिक टू क्रिकेट' पॉडकास्ट पर चर्चा करते हुए कहा, "आईपीएल और इंटरनेशनल क्रिकेट पूरी तरह से अलग हैं, जहां खिलाड़ी की हर कमजोरी सामने आ जाती है. केवल टैलेंट होना ही काफी नहीं है - सबसे ऊंचे स्तर पर कामयाब होने के लिए धैर्य, परिस्थिति के अनुसार ढलना और निरंतरता बेहद जरूरी है."

अपने डेब्यू सीरीज में कमाल नहीं कर पाए थे वैभव सूर्यवंशी

इंग्लैंड दौरे पर वैभव सूर्यवंशी को सिर्फ 15 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू का मौका मिला था. वह भारत की ओर से इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बने थे. हालांकि, अपनी डेब्यू सीरीज में उनका बल्ला कुछ खास नहीं चला था. वैभव ने तीनों टी20 मैचों में क्रमश: 14, 13 और 15 रन बनाए थे. 

जिम्बाब्वे दौरे पर प्लेयर ऑफ द सीरीज जीते थे वैभव

हालांकि इसके बाद जिम्बाब्वे दौरे पर वैभव ने अपने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब अपने नाम किया था. इतना ही नहीं, तीसरे टी20 मैच में वैभव ने 81 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी मिला था. हलांकि टी20 और टेस्ट मैच की बात अलग होती है. 5 दिन तक खेले जाने वाले टेस्ट में कई चुनौती होगी. अब टीम इंडिया अपनी अगली टी20 सीरीज अक्टूबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलने उतरेगी. यह 5 टी20 मैचों की सीरीज होगी. इस सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका मिल सकता है. अब देखने वाली बात होगी कि वैभव का आगे का करियर कैसा रहता है.

यह भी पढ़ें:  Explainer: क्या कोलंबो से टीम इंडिया निकाल पाएगी लॉर्ड्स का रास्ता? WTC फाइनल के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज

Continue reading on the app

इंग्लैंड टेस्ट टीम में शामिल होगा यह दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी? स्टीफन फ्लेमिंग के ऑफर से क्रिकेट जगत में बढ़ी हलचल!

इंग्लैंड टेस्ट टीम में बड़े बदलावों के बीच अब एक और बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल टीम के नए हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्टार बल्लेबाज माइकल हसी से बैटिंग कोच के तौर पर जुड़ने को लेकर बातचीत की है। फिलहाल इस पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन इस खबर ने क्रिकेट फैंस के बीच नई चर्चा छेड़ दी है।

दरअसल इंग्लैंड क्रिकेट टीम हाल के महीनों में अपने टेस्ट सेटअप को मजबूत करने में जुटी हुई है। नए कोचिंग स्टाफ के साथ टीम भविष्य की चुनौतियों को ध्यान में रखकर रणनीति तैयार कर रही है। इसी कड़ी में माइकल हसी का नाम सामने आने से यह संकेत मिलता है कि इंग्लैंड अनुभव और आधुनिक क्रिकेट सोच का बेहतर मेल तैयार करना चाहता है। हसी अपनी तकनीकी समझ, शांत स्वभाव और बल्लेबाजों को तैयार करने की क्षमता के लिए लंबे समय से जाने जाते हैं, इसलिए उनका नाम सामने आते ही क्रिकेट जगत में उत्सुकता बढ़ गई।

इंग्लैंड की नई ताकत बन सकती है यह जोड़ी

वहीं स्टीफन फ्लेमिंग और माइकल हसी का साथ नया नहीं है। दोनों कई वर्षों तक आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ काम कर चुके हैं। खिलाड़ी और कोच के रूप में उनकी आपसी समझ काफी मजबूत मानी जाती है। यही वजह है कि फ्लेमिंग अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी हसी के साथ काम करना चाहते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने अनौपचारिक तौर पर हसी से इंग्लैंड टेस्ट टीम के बैटिंग कोच की भूमिका पर चर्चा की है। फिलहाल इंग्लैंड के बल्लेबाजी कोच मार्कस ट्रेस्कोथिक हैं, इसलिए यदि हसी की एंट्री होती है तो टीम के कोचिंग ढांचे में बदलाव देखने को मिल सकता है।

इंग्लैंड टेस्ट टीम के लिए कितना अहम हो सकता है माइकल हसी का अनुभव?

माइकल हसी दुनिया के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में गिने जाते रहे हैं। उन्होंने 2004 से 2013 के बीच ऑस्ट्रेलिया के लिए शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर बनाया। टेस्ट क्रिकेट में 79 मैच खेलकर 6235 रन बनाए, जिनमें 19 शतक और 29 अर्धशतक शामिल हैं। वनडे और टी20 क्रिकेट में भी उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है। खास बात यह है कि हसी को पहले भी इंग्लैंड टीम के साथ काम करने का अनुभव है। वर्ष 2022 के टी20 विश्व कप में वे इंग्लैंड के सहयोगी कोचिंग स्टाफ का हिस्सा रहे थे और उसी टूर्नामेंट में इंग्लैंड ने खिताब भी जीता था।

Continue reading on the app

  Sports

35 साल के मोहम्मद शमी से लेकर सरफराज खान तक, 9 स्टार खिलाड़ी, ठोकेंगे दावेदारी, 23 से मुकाबला

9 India Test Stars along with Mohammed Shami Duleep Trophy: भारतीय घरेलू क्रिकेट का बड़ा मंच दलीप ट्रॉफी 23 अगस्त से 10 सितंबर तक बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खेला जाएगा. इस बार छह टीमों के इस टूर्नामेंट में मोहम्मद शमी, ईशान किशन, रजत पाटीदार, शार्दुल ठाकुर और सरफराज खान समेत 9 अनुभवी टेस्ट खिलाड़ी उतर रहे हैं. टीम इंडिया में वापसी की तलाश में जुटे इन दिग्गजों के प्रदर्शन पर चयनकर्ताओं की पैनी नजर रहेगी. Thu, 6 Aug 2026 19:02:55 +0530

  Videos
See all

संसद से निकले नीतीश, तभी... | #nitishkumar #viral #parliament #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T14:05:44+00:00

लखनऊ से CM योगी आदित्यनाथ LIVE | Lucknow | UP Parliament Session | BJP | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T14:08:43+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers