उत्तर प्रदेश बनेगा देश का अगला फ्रेंच फ्राई केंद्र, जलवायु परिवर्तन से आलू की गुणवत्ता में सुधार
उत्तर प्रदेश अपनी बदलती जलवायु और बढ़ते तापमान के कारण आगामी वर्षों में देश के प्रमुख फ्रेंच फ्राई प्रसंस्करण केंद्र के रूप में उभर सकता है। गुजरात स्थित कृषि कारोबार कंपनी हाइफार्म ने राज्य की कृषि क्षमता में आ रहे इस सकारात्मक बदलाव पर भरोसा जताया है। हाइफार्म के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सुंदरराजन एस ने पीटीआई- को दिए साक्षात्कार में कहा, ‘‘पिछले छह-सात साल में उत्तर प्रदेश के आलू में ‘ठोस तत्व’ की मात्रा बढ़ी है। इसका मुख्य कारण क्षेत्र के तापमान में क्रमिक वृद्धि है।’’
उत्तर प्रदेश बनेगा देश का अगला फ्रेंच फ्राई केंद्र
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आगामी तीन से पांच साल में उत्तर प्रदेश आलू प्रसंस्करण के क्षेत्र में एक नयी शक्ति बनकर उभरेगा। तकनीकी दृष्टि से, गुणवत्तापूर्ण फ्रेंच फ्राई के लिए आलू में शुष्क पदार्थ का अंश 20 से 24 प्रतिशत के बीच होना अनिवार्य है, जिससे वे कुरकुरे बने रहते हैं। उत्तर प्रदेश के आलू में यह स्तर पहले 17 प्रतिशत के आसपास था, जो अब बढ़कर 19-20 प्रतिशत तक पहुंच गया है। कंपनी की विस्तार योजनाओं पर चर्चा करते हुए सुंदरराजन ने कहा कि हाइफार्म का लक्ष्य वर्ष 2028 तक आलू की वार्षिक खरीद को चार लाख टन से बढ़ाकर 10 लाख टन करना है। इसके लिए कंपनी वर्ष 2028 में मध्य प्रदेश और 2030 में उत्तर प्रदेश के कृषि क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति दर्ज करेगी।
7,000 किसानों के साथ जुड़े हुए है
वर्तमान में यह कंपनी गुजरात के साबरकांठा और गांधीनगर में 7,000 किसानों के साथ संबद्ध है। कंपनी ‘बीज से बाजार तक’ मॉडल पर कार्य करती है और अपनी आवश्यकता का लगभग 90-95 प्रतिशत बीज स्वयं तैयार करती है। उन्होंने उद्योग की चुनौतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्तमान में भारतीय फ्रेंच फ्राई उद्योग मुख्य रूप से ‘संताना’ किस्म पर निर्भर है। विकल्प के तौर पर अब केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान (सीपीआरआई) की नयी किस्मों ‘कुफरी फ्राईसोना’ और ‘कुफरी फ्राईओएम’ को बढ़ावा दिया जा रहा है। सुंदरराजन ने इस क्षेत्र के संगठित विकास के लिए भारतीय आलू प्रसंस्करण संघ के गठन पर भी बल दिया। वर्ष 2025 में भारत से जमे हुए आलू का निर्यात 45 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 2.51 लाख टन के स्तर को पार कर गया है।
Holi 2026: रंग बरसे से लेकर बलम पिचकारी तक, होली के जश्न में शामिल करें बॉलीवुड के ये 10 गाने, आ जाएगा मजा
Holi 2026: देशभर में 4 मार्च को होली का त्योहार पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाएगा. गलियों में उड़ता गुलाल, घरों में बनती मिठाइयां और दोस्तों की टोली के साथ मस्ती- इन सबके बीच जो चीज होली के जश्न को सबसे ज्यादा रंगीन बनाती है, वह हैं बॉलीवुड के होली स्पेशल गाने. जैसे ही स्पीकर पर पहला गाना बजता है, माहौल अपने आप झूम उठता है. ऐसे में अगर आप भी इस बार की होली को और खास बनाना चाहते हैं, तो अपनी प्लेलिस्ट में ये शानदार गाने जरूर शामिल करें.
1. बलम पिचकारी
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण पर फिल्माया गया यह गाना आज की युवा पीढ़ी का फेवरेट होली ट्रैक है. इसकी तेज बीट्स और जोशीला अंदाज हर किसी को डांस फ्लोर पर खींच लाता है.
2. होली के दिन दिल खिल जाते हैं
गांव के माहौल में फिल्माया गया यह सदाबहार गाना आज भी होली की पहचान है. इसकी सादगी और मिठास पार्टी का मूड सेट करने के लिए परफेक्ट है.
3. अंग से अंग लगाना
परिवार और दोस्तों के साथ रंगों में सराबोर होने का मजा इस गाने के साथ और बढ़ जाता है. इसकी धुन और बोल होली की मस्ती को दोगुना कर देते हैं.
4. बद्री की दुल्हनिया
देसी और मॉडर्न स्टाइल का शानदार मेल. इसकी कैची बीट्स सुनते ही पैर थिरकने लगते हैं. होली पार्टी में डांस का तड़का लगाने के लिए यह गाना शानदार है.
5. रंग बरसे
अमिताभ बच्चन की आवाज में यह गाना दशकों से होली का एंथम बना हुआ है. देसी धुन और मजेदार बोल इसे हर साल की प्लेलिस्ट में शामिल करने लायक बनाते हैं.
6. डू मी ए फेवर लेट्स प्ले होली
युवाओं के बीच लोकप्रिय यह गाना अपनी मस्ती भरी धुन से होली के उत्साह को और बढ़ा देता है.
7. होली खेले रघुवीरा
पारंपरिक होली की झलक लिए यह गाना परिवार के साथ त्योहार मनाने के लिए एकदम उपयुक्त है.
8. आज न छोड़ेंगे
पुराना होने के बावजूद यह गाना आज भी होली के जश्न में नई ऊर्जा भर देता है. इसकी शरारती धुन माहौल को और रंगीन बना देती है.
9. खईके पान बनारस वाला
देसी अंदाज और जोश से भरपूर यह गाना भीड़ को झूमने पर मजबूर कर देता है. होली के रंगों के बीच इसका मजा दोगुना हो जाता है.
10. गो पागल
फास्ट बीट्स और जोशीले म्यूजिक के साथ यह ट्रैक होली पार्टी को और शानदार बना देता है. खासकर युवाओं के बीच यह गाना काफी पसंद किया जाता है.
ये भी पढ़ें: पवन सिंह को बढ़ावा दिया, खुद तो कुछ नहीं कर सकीं, आखिर क्यों अक्षरा सिंह पर भड़कीं अंजलि राघव
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
News Nation















