Responsive Scrollable Menu

बीएफआई के एक गुट का अजय सिंह को हटाने के लिए बहुमत समर्थन का दावा, रक्षा खडसे से मुलाकात की

बीएफआई के एक गुट का अजय सिंह को हटाने के लिए बहुमत समर्थन का दावा, रक्षा खडसे से मुलाकात की

Continue reading on the app

DAV नेशनल ताइक्वांडो में दुर्ग की बेटियों का जलवा, नायशा ने जीता गोल्ड तो नव्या को ब्रॉन्ज

DAV नेशनल ताइक्वांडो में दुर्ग की बेटियों का जलवा, नायशा ने जीता गोल्ड तो नव्या को ब्रॉन्ज, Naisha wins gold and Navya bronze at DAV National Taekwondo Championships

Continue reading on the app

  Sports

England के James Anderson अब Italy में खेलेंगे Cricket, Napoli Knights के बने कप्तान

इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन का क्रिकेट सफर अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। लंकाशायर के साथ 25 साल बिताने के बाद अब वह इटली में क्रिकेट खेलते नजर आएंगे। क्लब ने उनका करार आगे नहीं बढ़ाने का फैसला किया है। इसके बाद 44 साल के एंडरसन ने इटली में होने वाले 10 ओवर के क्रिकेट टूर्नामेंट में नई जिम्मेदारी संभालने का फैसला किया है। वह नेपल्स की टीम नेपोली नाइट्स के कप्तान होने के साथ-साथ उसके सह-मालिक भी होंगे।

मौजूद जानकारी के अनुसार, यह टूर्नामेंट 18 नवंबर से रोम क्रिकेट मैदान पर शुरू होगा और 12 दिनों तक चलेगा। इसमें दुनिया के कई जाने-माने खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। एंडरसन के अलावा क्रिस गेल, शॉन मार्श और डेविड मलान जैसे बड़े नाम भी मैदान पर नजर आएंगे। इनके साथ इटली की राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ी भी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इस टूर्नामेंट के जरिए आयोजकों का मकसद बड़े खिलाड़ियों को एक मंच पर लाने के साथ इटली में क्रिकेट को आगे बढ़ाना भी है।

बता दें कि जेम्स एंडरसन इंग्लैंड के सबसे सफल गेंदबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने लंकाशायर के साथ अपने करियर के 25 साल बिताए हैं और अलग-अलग प्रारूपों में 400 से ज्यादा मुकाबले खेले हैं। उनके नाम करीब 1,000 विकेट दर्ज हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी लंबी पारी और गेंदबाजी में निरंतरता के लिए पहचान बनाने वाले एंडरसन का इटली में यह नया कदम उनके खेल करियर को एक अलग दिशा देगा। हालांकि, लंकाशायर के साथ करार आगे नहीं बढ़ने के बाद उनकी नई भूमिका अब छोटे प्रारूप के क्रिकेट में होगी।

गौरतलब है कि इस प्रतियोगिता की शुरुआत पूर्व पेशेवर क्रिकेटर नदीम शाहिद और आमिर अख्तर ने की है। आमिर अख्तर नेपाल में एक बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट को स्थापित करने में भी भूमिका निभा चुके हैं। नदीम शाहिद के मुताबिक, इटली में क्रिकेट की बढ़ती संभावनाओं और इस खेल के ओलंपिक में शामिल होने से देश में इस तरह की प्रतियोगिता आयोजित करना आकर्षक हो गया है। उन्होंने समाचार एजेंसी रॉयटर्स से बातचीत में कहा कि ओलंपिक खेल बनने के बाद इटली की ओलंपिक समिति भी क्रिकेट को गंभीरता से लेने लगी है।

इस आयोजन का मकसद केवल मुकाबले कराना नहीं है, बल्कि इटली में स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर अवसर देना भी है। इसके तहत दर्शकों को मैच देखने के लिए मुफ्त प्रवेश दिया जाएगा और खिलाड़ियों के लिए ट्रेनिग सत्र भी आयोजित किए जाएंगे। एंडरसन की कंपनी एक्टिवेट स्पोर्ट एंड लीजर भी इनमें से कुछ प्रशिक्षण कार्यक्रमों में हिस्सा लेगी। इटली की नजर 2032 में ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन में होने वाले ओलंपिक खेलों के लिए अपने खिलाड़ियों को तैयार करने पर है।

एंडरसन ने कहा है कि उनकी टीम नेपोली नाइट्स खिताब जीतने और दूसरी टीमों को कड़ी चुनौती देने के इरादे से उतरेगी। इसके साथ ही वह चाहते हैं कि इस आयोजन से इटली में क्रिकेट को लंबे समय तक फायदा मिले। ऐसे में एंडरसन की नई भूमिका एक टीम की कप्तानी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह इटली में क्रिकेट के विकास से जुड़ी एक बड़ी कोशिश का हिस्सा भी है।

Wed, 28 Oct 2026 21:22:00 +0530

  Videos
See all

Anant Singh News: मिलेगी राहत या बढ़ेगी मुश्किल..अनंत का क्या होगा? | #anantsingh #biharpolitics #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-28T16:01:04+00:00

DA Hike News : सरकारी कर्मचारियों और पेंशनधारियों के डीए में 3% की बढ़ोतरी! | Latest News | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-28T16:08:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers