Responsive Scrollable Menu

ट्रोलर्स को सिंगर मामे खान का राजस्थानी भाषा में जवाब:कहा- म्हैं राजस्थानी सूं, म्हानै घणो गर्व है; जयपुर पहुंची अभिनेत्री मृणाल ठाकुर

जयपुर एयरपोर्ट पर अंग्रेजी में बातचीत को लेकर सिंगर मामे खान को ट्रोल किया गया था। रविवार को एयरपोर्ट पर सिंगर ने इस पर पलटवार किया। मामे खान ने कहा- पिछली बार जयपुर आने पर मुझसे अंग्रेजी में बातचीत को लेकर सवाल किए गए थे कि मैं राजस्थान में राजस्थानी में क्यों नहीं बोलता। राजस्थानी भाषा में सिंगर ने आगे कहा- म्हैं राजस्थानी सूं और राजस्थानी बोलवां में म्हानै घणो गर्व है। सबसे पहले मैं हिन्दुस्तानी हूं, इसके बाद राजस्थानी हूं। राजस्थानी भाषा और यहां का संगीत मेरी जान है। एयरपोर्ट पर सिंगर ने फेमस ‘चौधरी’ गाना गाकर सुनाया, गाने को सुनने के लिए भीड़ जुट गई। एयरपोर्ट पर अभिनेत्री एवं सुप्रसिद्ध नृत्यांगना सुधा चन्द्रन, अभिनेत्री मृणाल ठाकुर स्पॉट किया गया। सुधा बोलीं- जयपुर से भावनात्मक रिश्ता सुधा चन्द्रन को लेने राजस्थानी अभिनेता राज जांगिड़ एयरपोर्ट पहुंचे। मीडिया से बातचीत में सुधा ने कहा-जयपुर से भावनात्मक रिश्ता है। वे आज भी ‘जयपुर फुट’ पहनकर ही अपनी प्रस्तुतियां देती हैं। जानकारी के अनुसार, एक हादसे के बाद उन्होंने कृत्रिम पैर के सहारे नृत्य की दुनिया में फिर से पहचान बनाई थी, जिसमें जयपुर फुट की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सुधा जयपुर एक विशेष टॉक कार्यक्रम के सिलसिले में आई हैं। कूल अंदाज में दिखीं मृणाल ठाकुर अभिनेत्री मृणाल ठाकुर एयरपोर्ट पर बेहद कूल और कैजुअल लुक में नजर आईं। इवेंट टीम ने उनका स्वागत किया, जिसके बाद फैंस ने उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। मृणाल ‘सुपर 30’ (2019), ‘बाटला हाउस’ (2019), ‘जर्सी’ (2022) और तेलुगु सुपरहिट फिल्म ‘सीता रामम’ (2022) जैसी फिल्मों से खास पहचान बना चुकी हैं। लोकप्रिय गीत ‘चौधरी’ गाकर सुनाया एयरपोर्ट पर ही मामे खान ने अपना लोकप्रिय गीत ‘चौधरी’ गाकर सुनाया, जिसे सुनने के लिए वहां भीड़ जमा हो गई। यात्रियों और फैंस ने उनके साथ सेल्फी ली। लगातार हो रहे डेस्टिनेशन वेडिंग्स, कॉर्पोरेट इवेंट्स और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के कारण जयपुर इन दिनों बॉलीवुड सितारों की पसंदीदा जगह बनता जा रहा है। एयरपोर्ट पर सितारों की मौजूदगी ने एक बार फिर शहर में ग्लैमर का तड़का लगा दिया।

Continue reading on the app

अमेरिका-ईरान जंग के बीच पाकिस्तान-इंग्लैंड डोमेस्टिक मैच रद्द:सुरक्षा हालात के चलते फैसला लिया गया, खिलाड़ी होटल में ही रहेंगे

अमेरिका, इजराइल और ईरान जंग के बीच पाकिस्तान शाहीन्स और इंग्लैंड लायंस के बीच दूसरा वनडे रद्द कर दिया गया है। शनिवार को यह मैच अबू धाबी में खेल जाना था। क्षेत्र में बिगड़ते सुरक्षा हालात को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के एक अधिकारी ने पुष्टि की कि आज होने वाला मुकाबला रद्द कर दिया गया है। सभी खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों को होटल के अंदर ही रहने के निर्देश दिए गए हैं। आज कोई अभ्यास सत्र भी नहीं होगा। इंग्लैंड बोर्ड की सलाह पर फैसला PCB अधिकारी ने बताया कि यह फैसला इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) की सलाह पर लिया गया। बोर्ड के अनुसार खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ की सुरक्षा सबसे पहली प्राथमिकता है। PCB लगातार ECB के संपर्क में है और हालात पर नजर रखे हुए है। मध्य-पूर्व के हवाई क्षेत्र के दोबारा खुलने के बाद ही सीरीज के भविष्य पर फैसला किया जाएगा। इसमें यह भी तय होगा कि शाहीन्स टीम को पाकिस्तान वापस बुलाया जाए या बचे हुए मैच कराए जाएं। जॉनी बेयरस्टो ने मदद मांगी इस बीच इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो भी अबू धाबी में टीम के साथ मेंटर की भूमिका में मौजूद हैं। IPL में खेल चुके बेयरस्टो ने UK के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर से मदद की अपील की। स्टार्मर के एक सोशल मीडिया वीडियो पर कमेंट करते हुए उन्होंने लिखा, क्या आप हमें घर पहुंचा सकते हैं। उनका यह संदेश वायरल हो रहा है। ईरान ने मिसाइल दागी यह स्थिति 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल की ओर से ईरान पर किए गए हमलों के बाद बनी। इसके जवाब में तेहरान ने खाड़ी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में मिसाइल दागीं। इसके चलते कई देशों ने अपना हवाई क्षेत्र बंद या सीमित कर दिया है। ईरान ने --------------------------- स्पोर्ट्स से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… वर्ल्डकप सुपर-8; 16 ओवर में जिम्बाब्वे का स्कोर 120/5 टी-20 वर्ल्ड कप में रविवार का पहला मैच साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला लिया है। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

  Sports

बस 1 विकेट और… इतिहास रचने की दहलीज पर जसप्रीत बुमराह, कपिल देव की खास लिस्ट में होंगे शामिल

Jasprit Bumrah: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मैच में भारत और इंग्लैंड की टीमें आमने-सामने होंगी. इस मैच में भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के पास इतिहास रचने का मौका है. वह एक खास लिस्ट में अपनी जगह बना सकते हैं. Wed, 04 Mar 2026 08:53:06 +0530

  Videos
See all

Iran Israel War | भारत में सिर्फ 25 दिनों का तेल बचा है? | Khamenei | Iran | USA | Donald Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-04T03:19:02+00:00

Iran Attacks Dubai News LIVE: हम बातचीत के लिए तैयार हैं- ईरान | Iran-Dubai News LIVE | AajTak LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-04T03:18:42+00:00

Gold Silver Latest Price Today : सुबह-सुबह सोना हुआ महंगा! | Gold Silver Rate Today | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-04T03:30:16+00:00

Breaking News Live : देश -दुनिया की बड़ी खबरें देखें Sushant Sinha के साथ | Iran Israel War |PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-04T03:32:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers