Responsive Scrollable Menu

कप्तानी खुद छोड़ेंगे या पीसीबी हटाएगा, पत्रकार के सवाल पर असहज हुए सलमान अली आगा

कैंडी, 1 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान को शनिवार को सुपर-8 के अपने आखिरी मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ जीत के बाद भी टी20 विश्व कप 2026 से बाहर होना पड़ा। मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में आए पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा को पत्रकारों के कड़े सवालों का सामना करना पड़ा। उनसे कप्तानी छोड़ने से जुड़ा भी सवाल पूछा गया।

Continue reading on the app

खामेनेई की मौत पर 'सेक्रेड गेम्स' एक्ट्रेस ने खुशी जताई:एलनाज नौरोजी ने कहा- 47 साल से जिस खबर का इंतजार था, वो आ गई

ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत की खबर पर वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस एलनाज नौरोजी ने खुशी जताई है। खामेनेई की मौत की खबर को लेकर ईरानी मूल की एक्ट्रेस एलनाज नौरोजी ने शनिवार को इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर लिखा, “47 साल से जिस खबर का इंतजार कर रहे थे, वो आ गई। खामेनेई मर गया है। भगवान सबसे बड़ा है।” एलनाज ने एक अन्य स्टोरी में अली खामेनेई की मौत से जुड़ी खबर शेयर करते हुए थैंक्यू लिखा और खुशी वाले इमोजी भी पोस्ट किए। एलनाज महिलाओं के अधिकारों को लेकर मुखर रहीं एलनाज नौरोजी ने ईरान में महिलाओं के अधिकारों पर खुलकर बात की है। अक्टूबर 2022 में उन्होंने ईरान की तथाकथित ‘मॉरालिटी पुलिस’ के खिलाफ एक प्रतीकात्मक और विवादास्पद विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे बुर्के से लेकर कई परतों वाले कपड़े उतारती नजर आईं। इस कदम के जरिए उन्होंने यह संदेश दिया कि किसी महिला को क्या पहनना है, इसका फैसला वही स्वयं करे। सितंबर 2022 में 22 साल की महसा अमीनी की पुलिस हिरासत में हुई मृत्यु के बाद जब ईरान में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू हुए, तब एलनाज ने खुलकर प्रदर्शनकारियों का समर्थन किया। उन्होंने कहा था कि जो महसा के साथ हुआ, वह किसी भी महिला के साथ हो सकता है। सैक्रेड गेम्स से मिली पहचान एलनाज को पहचान नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज सैक्रेड गेम्स से मिली, जिसमें उन्होंने जोया का किरदार निभाया था। इसके अलावा उन्होंने हॉलीवुड फिल्म कंधार में जेरार्ड बटलर के साथ काम किया। मंदाना ने खामेनेई की मौत की खबर का मजाक उड़ाया एलनाज के अलावा ईरान की स्थिति को लेकर ईरानी मूल की एक्ट्रेस मंदाना करीमी ने भी प्रतिक्रिया दी। मंदाना ने खामेनेई की मौत की खबर पर रोने वाले एंकर का मजाक उड़ाया। मंदाना ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “खामेनेई की मौत की खबर सुनाते हुए IRIB के एंकरों को रोते और बिलखते देखना, इससे बढ़कर सुकून देने वाली बात कुछ नहीं। बता दें कि मंदाना करीमी एक ईरानी मॉडल और अभिनेत्री हैं, जिन्होंने भाग जॉनी और क्या कूल हैं हम 3 जैसी भारतीय फिल्मों में काम किया है। साथ ही वह रियलिटी शो बिग बॉस 9 और लॉक अप में भी नजर आ चुकी हैं। एजाज ने दुनिया के मौजूदा हालात पर चिंता जताई वहीं, एजाज खान ने एक वीडियो शेयर करते हुए दुनिया के मौजूदा हालात पर चिंता जताई। उन्होंने कहा, “आप देख रहे होंगे कि दुनिया में क्या हो रहा है। अमेरिका और इजरायल ने रमजान के महीने में ईरान पर बमबारी की। इसके बाद गुस्से में ईरान ने अरब देशों पर हमला कर दिया।” उन्होंने आगे कहा, “अल्लाह हमसे नाराज है, तभी यह सब हो रहा है। पूरी दुनिया में मुसलमानों पर जुल्म हो रहे हैं। रमजान के पवित्र महीने में अलग-अलग देशों में बम गिर रहे हैं। यह अल्लाह का कहर है।” एजाज खान ने लोगों से अपील करते हुए कहा, “दुआ करें, एक-दूसरे का साथ दें और नेक काम करें। जकात दें, गरीबों की मदद करें, क्योंकि पैसा कब्र तक साथ नहीं जाता।” --------------------------- ईरान-इजराइल जंग से जुड़ी दूसरी खबरें पढ़ें… अमेरिका-इजराइल हमले में ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत: बेटी-दामाद, बहू-पोती भी मारी गईं; ईरान की सेना बोली- थोड़ी देर में सबसे खतरनाक हमला करेंगे अमेरिका-इजराइल के हमले में ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है। ईरान की मीडिया तसनीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने इसकी पुष्टि की है। हमले में खामेनेई की बेटी, दामाद, पोती और बहू भी मारे गए हैं। ईरान में 40 दिन का राजकीय शोक और सात दिनों की सार्वजनिक छुट्टियों की घोषणा की गई है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज से कहां हो गई चूक, हारने के बाद कप्तान शाई होप ने बताई वजह

वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने हार के बाद प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'शायद हम कुछ रन कम बना पाए, खासकर यहां जैसे चेजिंग ग्राउंड पर. हम आखिरी ओवरों में थोड़े अधिक रन जोड़ सकते थे. संजू सैमसन ने वाकई शानदार पारी खेली, इसका श्रेय उन्हें देना होगा, लेकिन अगर कुछ रन और होते तो बेहतर रहता.' Sun, 1 Mar 2026 23:57:29 +0530

  Videos
See all

Israel Iran Conflict: ईरान ने Missile से USS Abraham Lincoln Aircraft Carrier पर किया हमला- Iran #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T19:36:22+00:00

Ayatollah Ali Khamenei की मौत पर Patna में सड़कों पर उतरा शिया समुदाय, किया विरोध प्रदर्शन | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T19:33:30+00:00

Israel Vs Iran War: ईरान के Tehran में Hospital पर बड़ा हमला | Israel Attacks Iran | Gandhi Street #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T19:43:51+00:00

Israel Vs Iran War: ईरान के Tehran में फिर से हमले शुरू हो गए | Israel Attacks Iran | Tehran News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T19:41:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers