फरवरी में जीएसटी कलेक्शन 8 प्रतिशत बढ़कर 1.83 लाख करोड़ रुपए रहा
नई दिल्ली, 1 मार्च (आईएएनएस)। गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स कलेक्शन फरवरी 2026 में सालाना आधार पर 8.1 प्रतिशत से बढ़कर 1.83 लाख करोड़ रुपए हो गया है, जो कि बीते वर्ष समान अवधि में 1.69 लाख करोड़ रुपए था। यह जानकारी सरकार की ओर से रविवार को दी गई।
इससे पहले जनवरी में जीएसटी कलेक्शन 1.71 लाख करोड़ रुपए रहा है।
वित्त वर्ष 26 की शुरुआत से लेकर अब तक (अप्रैल 2025- फरवरी 2026 तक) जीएसटी कलेक्शन 20,27,033 करोड़ रुपए रहा है। इसमें सालाना आधार पर 8.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। पिछले साल समान अवधि में जीएसटी कलेक्शन 18,71,670 करोड़ रुपए था।
फरवरी के जीएसटी कलेक्शन में सेंट्रल जीएसटी (सीजीएसटी) 37,473 करोड़ रुपए रहा है, जबकि स्टेट जीएसटी (एसजीएसटी) 45,900 करोड़ रुपए रहा है। वहीं, इंटीग्रेटेड जीएसटी (आईजीएसटी) 1,00,236 करोड़ रुपए था।
फरवरी में सरकार ने 22,595 करोड़ रुपए का रिफंड जारी किया है। इसमें सालाना आधार 10.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
अगर रिफंड को घटा दिया जाए तो फरवरी में शुद्ध जीएसटी कलेक्शन 1.61 लाख करोड़ रुपए हो जाता है। इसमें सालाना आधार पर 7.9 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। पिछले साल समान अवधि में यह आंकड़ा 1,49,278 करोड़ रुपए था।
वहीं, फरवरी 2026 में सरकार का सेस कलेक्शन 5,063 करोड़ रुपए रहा है। सेस में सालाना आधार पर बड़ी गिरावट देखने को मिली है। इसकी वजह सरकार द्वारा सितंबर 2025 में जीएसटी 2.0 को लागू करना था, जिससे तहत अधिकतर सामानों पर सेस को हटा दिया गया था और जीएसटी के टैक्स स्लैब को चार (28 प्रतिशत, 18 प्रतिशत, 12 प्रतिशत और 5 प्रतिशत) से घटाकर (18 प्रतिशत और 5 प्रतिशत) कर दिया था।
फरवरी में महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु और कर्नाटक में सबसे अधिक जीएसटी कलेक्शन दर्ज किया गया। इसके बाद हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और पश्चिम बंगाल का नाम शामिल था। वहीं, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लद्दाख, मिजोरम, नागालैंड और मणिपुर उन राज्यों में शामिल थे जहां सबसे कम जीएसटी संग्रह हुआ।
--आईएएनएस
एबीएस/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
Holi 2026: दीपिका पादुकोण के दीवानों के लिए है ये खास लिस्ट, बलम पिचकारी से लेकर ये गाने शामिल
Holi 2026: दीपिका के होली सॉन्ग्स का जादू बरकरार है। 'बलम पिचकारी' से लेकर 'बेशरम रंग' तक लिस्ट पर डालें एक नजर!
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation
Moneycontrol
















