Responsive Scrollable Menu

पीएम नेतन्याहू की ईरानी नागरिकों से सड़कों पर उतरने की अपील, कहा- मौके को हाथ से मत जाने दो

तेल अवीव, 1 मार्च (आईएएनएस)। ईरान के साथ जारी जंग के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरानी नागरिकों के लिए एक वीडियो संदेश जारी किया है। इजरायली पीएम ने कहा कि हम ईरान के बहादुर लोगों के जुल्म की जंजीरों से आजाद होने के लिए हालात बनाएंगे। ईरान के नागरिकों, इस मौके को हाथ से मत जाने दो।

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो जारी कर कहा, आने वाले दिनों में हम आतंकवादी शासन के हजारों ठिकानों पर हमला करेंगे। हम ईरान के बहादुर लोगों के लिए जुल्म की जंजीरों से आजाद होने के लिए हालात बनाएंगे और इसी वजह से, मैं एक बार फिर आपसे कहता हूं, ईरान के नागरिकों, इस मौके को हाथ से जाने मत देना। यह एक ऐसा मौका है, जो हर पीढ़ी में सिर्फ एक बार आता है। खाली मत बैठिए, क्योंकि आपका पल जल्द ही आएगा।

पीएम नेतन्याहू ने आगे कहा, वह पल जब आपको सड़कों पर उतरना होगा, लाखों की संख्या में सड़कों पर आना होगा ताकि काम पूरा हो सके, उस आतंक के शासन को उखाड़ फेंका जा सके, जिसने आपकी जिंदगी को कड़वा बना दिया है। आपकी तकलीफ और कुर्बानी बेकार नहीं जाएगी। जिस मदद का आपको इंतजार था, वह अब आ गई है। मदद आ गई है, और अब एक ऐतिहासिक मिशन के लिए एकजुट होने का समय आ गया है। ईरान के नागरिकों, फारसियों, कुर्दों, अजेरियों, अहवाजियों और बलूचियों, अब समय आ गया है कि आप अपनी ताकतों को एकजुट करके शासन को उखाड़ फेंके और अपना भविष्य सुरक्षित करें।

इससे पहले इजरायली पीएम ने कहा था, आज हमने ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम में शामिल कई बड़े नेताओं को मार गिराया है और हम इस सरकार की कई जगहों को टारगेट करते रहेंगे। हमने उस जगह को टारगेट किया है जहां खामेनेई थे।

उन्होंने आगे कहा, यह तानाशाह अब नहीं रहा। आज सुबह हमने अयातुल्लाह सरकार के बड़े अधिकारियों, रिवोल्यूशनरी गाईस कमांडरों और न्यूक्लियर प्रोग्राम के बड़े लोगों को खत्म कर दिया, और हम ऐसा करते रहेंगे। अगले कुछ दिनों में, हम आतंकी सरकार के हजारों और ठिकानों को निशाना बनाएंगे।

दूसरी तरफ, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने कहा है कि ईरान, इजरायल और अमेरिका के हमलों का बदला लेना अपना कानूनी हक और जिम्मेदारी मानता है। रविवार को ईरानी सरकारी मीडिया पर जारी एक बयान में, पेजेशकियन ने कहा कि सुप्रीम लीडर अली खामेनेई को दुनिया के सबसे बुरे दुश्मन के हाथों मारा गया।

पेजेशकियन ने कहा, “इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान इस ऐतिहासिक जुर्म के गुनहगारों और कमांडरों के खिलाफ खून-खराबे और बदला लेने को अपनी जिम्मेदारी और कानूनी हक मानता है और इस बड़ी जिम्मेदारी और फर्ज को पूरी ताकत से पूरा करेगा।”

--आईएएनएस

केके/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

मिडिल ईस्ट तनाव: विभिन्न भारतीय दूतावासों की एडवाइजरी, अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह

बेरूत, 1 मार्च (आईएएनएस)। मिडिल ईस्ट में जारी तनावपूर्ण हालात के मद्देनजर लेबनान में स्थित भारतीय दूतावास, बेरूत ने वहां रह रहे सभी भारतीय नागरिकों को अनावश्यक यात्रा से बचने, सतर्क रहने और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा व आपातकालीन निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है।

रविवार को जारी एडवाइजरी में दूतावास ने कहा, “क्षेत्र में मौजूदा स्थिति को देखते हुए लेबनान में रह रहे सभी भारतीय नागरिक अनावश्यक यात्रा से बचें, सतर्क रहें और स्थानीय स्तर पर जारी सुरक्षा एवं आपातकालीन दिशानिर्देशों का पालन करें।”

दूतावास ने आपात स्थिति में भारतीय नागरिकों को मोबाइल नंबर +96176860128 या ईमेल के जरिए संपर्क करने को कहा है।

इससे पहले भारत सरकार ने ईरान और खाड़ी क्षेत्र में हालिया घटनाक्रम पर गहरी चिंता व्यक्त की। विदेश मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा गया कि सभी पक्ष संयम बरतें, हालात को और न बिगाड़ें और आम नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने कहा कि क्षेत्र में मौजूद सभी भारतीय मिशन वहां रह रहे भारतीयों के संपर्क में हैं और उन्हें सतर्क रहने तथा स्थानीय सुरक्षा दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

भारतीय दूतावास, तेहरान ने ईरान में रह रहे भारतीयों को अत्यधिक सतर्क रहने, अनावश्यक आवाजाही से बचने और संभव हो तो घरों के भीतर रहने की सलाह दी है।

भारतीय दूतावास, दोहा ने कतर में भारतीयों से स्थानीय प्रशासन और दूतावास द्वारा जारी सूचनाओं का पालन करने को कहा है।

भारतीय दूतावास, अबू धाबी और दुबई स्थित वाणिज्य दूतावास ने भी संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय नागरिकों को अनावश्यक यात्रा से बचने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की सलाह जारी की है।

कतर में जारी एडवाइजरी में विशेष रूप से कहा गया है कि लोग सैन्य स्थलों के आसपास न जाएं और सार्वजनिक सुरक्षा के हित में अधिकतम समय तक घरों के भीतर ही रहें।

भारत ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्रीय तनाव को कम करने के लिए संवाद और कूटनीति का रास्ता अपनाया जाना चाहिए। साथ ही सभी देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान किए जाने पर भी बल दिया गया है।

मिडिल ईस्ट में तेजी से बदलते हालात के बीच भारत सरकार लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और जरूरत पड़ने पर आगे की एडवाइजरी जारी की जाएगी।

--आईएएनएस

डीएससी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

भारत-कनाडा के बीच शिखर वार्ता आज, व्यापारिक समझौतों पर बातचीत करेंगे पीएम मोदी और मार्क कार्नी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मार्क कार्नी के बीच सोमवार को शिखर वार्ता होने वाली है। भारत और कनाडा के बीच होने जा रही यह वार्ता दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को सामान्य बनाने की प्रतिबद्धता दोहराने के लिए की जा रही है। इस वार्ता को लेकर यह कहां जा रहा है कि पिछले कुछ सालों … Mon, 02 Mar 2026 08:57:09 GMT

  Videos
See all

US, Israel attack Iran News Updates: युद्ध में उतर सकती है नाटो की सेना | Top News | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T04:13:11+00:00

AAJTAK 2 LIVE | IRAN VS US ISRAEL | Saudi Arab के साथ समझौता कर बुरा फंसा PAK? | AT2 LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T04:11:13+00:00

Israel Attack Iran Live Updates: युद्ध के ताजा हालात | Tel Aviv | Bahrain | Abu Dhabi | Doha | War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T04:12:39+00:00

Iran-Israel War Update: खामेनेई का खानदान खत्म! | Ali Khamenei | Putin | Trump | Iran America War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T04:11:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers