Responsive Scrollable Menu

केमिकल रंगों से त्वचा को हो सकती है एलर्जी-रैशेज, हर्बल रंगों से मनाएं सुरक्षित होली

नई दिल्ली, 1 मार्च (आईएएनएस)। होली का त्योहार रंगों की खुशी से भरा होता है, लेकिन बाजार में मिलने वाले ज्यादातर सिंथेटिक या केमिकल रंग त्वचा के लिए बहुत खतरनाक साबित हो रहे हैं। हर साल लाखों टन ऐसे रंग इस्तेमाल होते हैं, जिनमें लेड, मरकरी, क्रोमियम, सिलिका जैसे भारी धातु, इंडस्ट्रियल डाईज, माइका डस्ट और कभी-कभी इंजन ऑयल तक मिले होते हैं।

ये रसायन त्वचा को तुरंत और लंबे समय तक कई समस्याएं दे सकते हैं। केमिकल रंगों से त्वचा में जलन, खुजली, लालिमा, सूजन, एक्जिमा जैसी एलर्जी, ड्राईनेस और दर्द तक हो सकता है। चेहरा सबसे ज्यादा प्रभावित होता है क्योंकि रंग सीधे वहां लगते हैं।

यही नहीं पहले से मौजूद बीमारियों में बढ़ोतरी - एक्ने, एक्जिमा, सोरायसिस, विटिलिगो या संवेदनशील त्वचा वाले लोगों में स्थिति बिगड़ सकती है। लंबे समय के खतरे जैसे पोस्ट-इंफ्लेमेटरी हाइपरपिगमेंटेशन (काले धब्बे), लेड जैसे टॉक्सिन बच्चों के लिए खासतौर पर हानिकारक हो सकते हैं। गर्भवती महिलाओं के लिए भी हानिकारक हैं। यही नहीं आंखों में जलन, रेडनेस, वॉटरिंग, ग्रिटिनेस, बालों का झड़ना, नाखूनों की समस्या भी आम बात है।

चेहरा सबसे नाजुक हिस्सा होने से इसका खास ख्याल रखना जरूरी है। होली से पहले और बाद में कुछ आसान उपाय अपनाने से कई लाभ मिलते हैं। प्री-होली प्रोटेक्शन के तहत चेहरे, गर्दन, हाथ-पैरों पर नारियल, बादाम, सरसों या तिल का तेल अच्छे से लगाएं। यह बैरियर बनाता है, रंग गहराई तक नहीं जाते। मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन लगाएं। होंठों पर लिप बाम और नाखूनों पर क्लियर नेल पॉलिश लगाएं। रंग खेलते समय सनग्लास पहनें ताकि आंखें सुरक्षित रहें।

वहीं, पोस्ट-होली केयर में ठंडे पानी से धोएं, हल्के क्लेंजर या ऑयल-बेस्ड क्लेंजिंग बाम से रंग हटाएं। चेहरे या त्वचा को रगड़ने से बचें, वरना स्क्रैच या एलर्जी बढ़ सकते हैं। मॉइस्चराइजर लगाकर त्वचा को हाइड्रेट रखें। अगर रैशेज या जलन हो तो डॉक्टर से सलाह लें।

केमिकल रंगों के बजाय हर्बल या नेचुरल कलर्स अपनाना सबसे सुरक्षित है। ये पौधों, फूलों और रसोइघर की चीजों से बनते हैं, जो त्वचा के लिए फायदेमंद और पर्यावरण हितैषी होते हैं। कुछ आसान हर्बल रंग हैं, जिन्हें घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है। ये रंग एलर्जी नहीं करते, आसानी से धुल जाते हैं और त्वचा को नरम रखते हैं।

हरे रंग के लिए पालक, धनिया, नीम की पत्तियां उबालकर या पीसकर बनाएं, पीला रंग हल्दी, बेसन या चावल का आटा और गेंदे की पंखुड़ियों से बनाएं। लाल या नारंगी रंग चुकंदर, गाजर, अनार के छिलका, लाल गुड़हल, पलाश या मेहंदी के पत्ते से बनाएं। नीले रंग के लिए नीले फूल या विष्णुकांता को उबालकर बनाएं। गुलाबी रंग के लिए गुलाब, चुकंदर या प्याज के छिलके का इस्तेमाल करें।

--आईएएनएस

एमटी/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

LoC पर हाई अलर्ट, पुंछ में पाकिस्तानी ड्रोन घुसपैठ की कई कोशिशें भारतीय सेना ने की नाकाम

जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) पर सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है। भारतीय सेना ने पुंछ जिले में पाकिस्तानी ड्रोन की घुसपैठ की कई कोशिशों को नाकाम कर दिया। अधिकारियों के मुताबिक, रविवार तड़के करीब 5:45 से 6:00 बजे के बीच 2 से 3 छोटे क्वाडकॉप्टर ड्रोन ने भारतीय हवाई क्षेत्र में …

The post LoC पर हाई अलर्ट, पुंछ में पाकिस्तानी ड्रोन घुसपैठ की कई कोशिशें भारतीय सेना ने की नाकाम appeared first on Bharat Samachar | Hindi News Channel.

Continue reading on the app

  Sports

IND vs WI: अभिषेक शर्मा ने की हदें पार, कैच छोड़े, बल्ले से फ्लॉप, आउट होने के बाद डग आउट में की मस्ती

T20 World Cup 2026 में तो अभिषेक शर्मा का तो बुरा हाल वैसे ही है. वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में तो उन्होंने जो किया वो हद ही रहा. अभिषेक इस मैच में सिर्फ बल्ले से नहीं बल्कि अपनी फील्डिंग से भी निराश करते दिखे. Sun, 01 Mar 2026 22:00:17 +0530

  Videos
See all

Arvind Kejriwal: 'कांग्रेस के भ्रष्टाचार से दिल्ली के लोग परेशान थे' #arvindkejriwal #shorts #news #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T16:38:17+00:00

US ने USS Abraham Lincoln Aircraft Carrier की फोटो जारी की | #ussabrahamlincoln #iranattack #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T16:36:38+00:00

Israel Iran Conflict: ईरान के कैसे है ताजा हालात? सुनिए #iranattack #iran #ytshorts #news #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T16:40:50+00:00

Israel Vs Iran War: Ali Khamenei की मौत की खबर के बाद Shia समुदाय में शोक | Iran News | America #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T16:41:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers