IND vs WI: वेस्टइंडीज के ये 3 मैच विनर खिलाड़ी, आज बिगाड़ सकते हैं टीम इंडिया का खेल
IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज एक अहम मैच खेला जाने वाला है, जिसमें जीतने वाली टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लेगी और हारने वाली टीम का सफर यहीं खत्म हो जाएगा. ऐसे में दोनों ही टीमें अपने बेस्ट प्रदर्शन के साथ मैदान पर उतरना चाहेंगी. वैसे तो भारत के रिकॉर्ड्स ईडन-गार्डन्स में बहुत अच्छे हैं, लेकिन बेहतरीन प्रदर्शन करके आ रही कैरेबियाई टीम भी इस मैदान पर अच्छा खेल दिखाती है. ऐसे में फैंस को एक कांटे की टक्कर देखने को मिलने वाली है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको उन 3 कैरेबियाई प्लेयर्स के बारे में बताते हैं, जो इस मैच में टीम इंडिया के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं.
शिमरोन हेटमायर
वेस्टइंडीज के बाएं हाथ के बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर इस टूर्नामेंट में गजब के फॉर्म में हैं. नंबर-3 पर उन्होंने अपने खेलने के तरीके को पूरी तरह से बदल कर रख दिया है. भारतीय टीम के खिलाफ उनका रिकॉर्ड भी शानदार है. हेटमायर ने अबतक इस टूर्नामेंट में 6 मुकाबलों की इतनी ही पारियों में 44 की औसत और 182 के स्ट्राइक-रेट से 221 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 2 फिफ्टी भी निकली है. जिम्बाब्वे के खिलाफ हेटमायर ने 85 रन की पारी खेली थी.
रोमारियो शेफर्ड
रोमारियो शेफर्ड का नाम इस लिस्ट में होना लाजमी है. वह वेस्टइंडीज टीम के सबसे घातक खिलाड़ियों में से एक हैं, वह गेंद और बल्ले से मैच बदलने का दमखम रखते हैं. पहले ही मुकाबले में उन्होंने हैट्रिक के साथ 5 विकेट हॉल लिया था. वह अब तक टी-20 विश्व कप 2026 टूर्नामेंट में 3 पारियों में 6 विकेट ले चुके हैं.
साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी मुकाबले में उन्होंने 52 रन की पारी खेली थी. वह अब तक 156 के स्ट्राइक-रेट के साथ 80 रन बनाए हैं. निचले क्रम में आकर वह टीम इंडिया के हाथ से मैच को दूर लेकर जा सकते हैं.
रोस्टन चेज
वेस्टइंडीज के स्पिनर रोस्टन चेज भारतीय क्रिकेट टीम के लिए सबसे बड़ी चुनौती साबित हो सकता हैं. टी20 वर्ल्ड कप में अब तक स्पिनर के खिलाफ पहले ही ओवर में भारतीय सलामी बल्लेबाजों ने अपने विकेट गंवाएं हैं. ऐसे में विंडीज टीम रोस्टन चेज का बतौर ऑफ स्पिनर पहले ही ओवर में इस्तेमाल कर सकती है. इस खिलाड़ी ने अबतक टूर्नामेंट में 4 मुकाबलों में इतने ही बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है. देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय बल्लेबाज उनके 4 ओवर को किस तरह से खेलती है.
ये भी पढ़ें: IND vs WI: अभिषेक शर्मा वेस्टइंडीज के खिलाफ रचेंगे इतिहास, ईडन गार्डन में तबाही मचाकर हासिल करेंगे खास मुकाम
Holika Dahan 2026: होलिका की अग्नि के कितने फेरे लगाना होता है शुभ? शास्त्रों में जानें सही संख्या और महत्व
Holika Dahan Puja Significance: हिंदू धर्म में होली केवल रंगों का पर्व नहीं है, बल्कि यह बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश भी देता है. रंगों से पहले आने वाली रात को होलिका दहन किया जाता है, जिसे नकारात्मकता को समाप्त करने का प्रतीक माना जाता है. साल 2026 में चंद्रग्रहण के कारण होलिका दहन 2 मार्च 2026 की शाम 5 बजकर 55 मिनट पर किया जाएगा. होलिका पूजन के समय लोगों के मन में एक आम सवाल रहता है अग्नि के कितने फेरे लगाना शुभ होता है? शास्त्रों और धार्मिक मान्यताओं में इसके अलग-अलग उत्तर मिलते हैं.
होलिका की अग्नि के कितने फेरे शुभ माने गए हैं?
धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, होलिका दहन के समय 1, 3 या 7 परिक्रमा की जाती है. हर संख्या का अपना आध्यात्मिक अर्थ होता है.
1 फेरा का अर्थ
एक फेरा संकल्प का प्रतीक है. इसका मतलब होता है बुरे विचारों और आदतों को छोड़कर नई सकारात्मक शुरुआत करना.
3 फेरे का महत्व
तीन फेरे त्रिदेव (ब्रह्मा, विष्णु, महेश) और सत्व, रज, तम गुणों से जुड़े माने जाते हैं. अधिकतर श्रद्धालु 3 परिक्रमा करते हैं. इसे संतुलन और शुभता का संकेत माना जाता है.
7 फेरे क्यों माने जाते हैं विशेष?
सात फेरे सात जन्म, सात लोक और जीवन के सात संकल्पों से जुड़े होते हैं. जो लोग विशेष मनोकामना के साथ पूजा करते हैं, वे 7 फेरे लगाते हैं. इसे सबसे अधिक फलदायी माना गया है.
होलिका परिक्रमा की सही विधि
होलिका दहन से पहले कच्चा सूत, नारियल, गेहूं की बालियां, गुड़ और चना अर्पित करें. अग्नि प्रज्वलित होने के बाद हाथ जोड़कर प्रार्थना करें. परिक्रमा हमेशा दाईं दिशा से करें. घूमते समय परिवार की सुख-शांति और नकारात्मक शक्तियों से रक्षा की कामना करें. अंत में होलिका की राख को तिलक के रूप में लगाना शुभ माना जाता है.
परिक्रमा का आध्यात्मिक महत्व
ज्योतिष और धर्म शास्त्रों में अग्नि को शुद्धि का प्रतीक माना गया है. ऐसी मान्यता है कि होलिका की अग्नि की परिक्रमा करने से मन और शरीर की नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होती है. इससे घर में सकारात्मकता और समृद्धि आती है.
यह भी पढ़ें: Holi 2026: श्रीकृष्ण को प्रसन्न करने के लिए होली पर करें 108 नामों का जाप, जीवन से दूर होंगे सारे कष्ट
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation


















.jpg)





