Responsive Scrollable Menu

Rajasthan Panchayat Elections: दूसरे चरण में दोपहर 3 बजे तक 49.27% वोटिंग दर्ज

राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के दूसरे चरण में बुधवार दोपहर बाद तीन बजे तक 49.27 प्रतिशत मतदान हुआ। अधिकारियों ने बताया कि मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और दस बजे तक 13.68 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। अधिकारियों के मुताबिक एक बजे तक यह आंकड़ा 34.92 प्रतिशत और अपरान्ह तीन बजे तक 49.27 प्रतिशत हो गया।

अधिकारियों के अनुसार इस दौरान उदयपुर की देवला पंचायत समिति में सबसे अधिक 65.41 प्रतिशत मतदान हुआ तथा डूंगरपुर की आसपुर पंचायत समिति में सबसे कम 38.62 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान शाम छह बजे तक चलेगा। यह मतदान 22 जिलों में जिला परिषदों के 352 वार्डों और 124 पंचायत समितियों के 2,197 वार्डों के लिए हो रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि इस मतदान में हर मतदाता दो वोट डालेगा - एक जिला परिषद सदस्य के लिए और दूसरा पंचायत समिति सदस्य के लिए। मतदान को लेकर कई जगह उत्साह देखा गया। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जोधपुर में एक मतदान केंद्र पर वोट डाला।

राज्य के स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने सीकर जिले में एक मतदान केंद्र पर वोट डाला। कई जगह इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में खराबी के कारण मतदान में देरी हुई। जोधपुर की तिवरी पंचायत समिति में ईवीएम की समस्याओं के चलते दो ‘बूथ’ पर मतदान प्रभावित हुआ।

इसी कारण अजमेर के दो ‘बूथ’ पर भी मतदान करीब आधा घंटा देरी से शुरू हुआ। झुंझुनूं की सिंघाना पंचायत समिति के अंतर्गत मुरादपुर गांव में ‘बूथ’ नंबर 71 पर पहला वोट पड़ने के बाद ही एक ईवीएम खराब हो गई। मशीन को बदलने के बाद मतदान फिर से शुरू हुआ।

मतदान में उम्रदराज लोगों ने भी उत्साह से भाग लिया। सीकर जिले में नीम का थाना पंचायत समिति के गणेश्वर गांव में 95 वर्षीय माली देवी को उनके परिजन मतदान के लिए लेकर आए।

Continue reading on the app

Bandhan Bank Q2 Results: बंधन बैंक का मुनाफा 24% बढ़कर ₹622 करोड़ हुआ, NPA में भी सुधार

Bandhan Bank Q2 Results: बंधन बैंक के मुनाफे में दूसरी तिमाही में करीब 24% की बढ़ोतरी हुई है। NPA में भी सुधार आया। पहली छमाही में बैंक का मुनाफा दोगुने से ज्यादा हो गया। जानिए, लोन, डिपॉजिट और प्रोविजनिंग के आंकड़े क्या बताते हैं।

Continue reading on the app

  Sports

IND W vs ZIM W: वैष्णवी शर्मा की घातक गेंदबाजी, भारत ने जिम्बाब्वे को 8 विकेट से हराकर सीरीज पर 3-0 से किया कब्जा

भारतीय महिला टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज के अंतिम मुकाबले में को जिम्बाब्वे को आठ विकेट से हराकर सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया. जिम्बाब्वे की पारी को 131 रन पर समेटने के बाद भारत ने महज 17 ओवर में दो विकेट पर 133 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की. भारत ने प्रतिका रावल और शेफाली वर्मा की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 33 ओवर शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया. Wed, 28 Oct 2026 18:48:38 +0530

  Videos
See all

Rashtravad: ‘सीट मुश्किल से बचाए..’ ये क्या बोलीं कांग्रेस प्रवक्ता | #rashtravad #debate #mlc #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-28T13:45:16+00:00

ChakraView: दिल्ली के मार्च में क्या बोले नितिन नबीन? | #delhinews #chakraview #bjp #rahulgandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-28T13:47:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers