Goonj With Arpita Aarya : बांग्लादेशियों के फर्जी कार्ड कौन बनवा रहा? BJP महासचिव ने SP पर उठाए सवाल
#GoonjWithArpitaAarya #ArpitaAarya #Bangladeshi #FakeIDCards #BJP #SamajwadiParty #SP #KanpurNews #UPPolitics #BangladeshisInIndia #FakeDocuments #PoliticalNews #UttarPradeshNews #BreakingNews #news18india डाउनलोड करें News18 ऐप और खबरों से जुड़े रहें। ???? वेब डाउनलोड लिंक: https://news18.onelink.me/dEOX/igfbytx iOS यूज़र्स: https://www.news18.com/app/ Android यूज़र्स: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.divum.ibn Youtube यूजर्स : https://news18.onelink.me/dEOX/e4lm8woy #News18App News18 India को Google पर फॉलो करे- https://news18.co/n18ig न्यूज़18 इंडिया भारत का नंबर 1 न्यूज चैनल है। जो 24 घंटे आप तक देश और दुनिया की हर खबर पहुँचाता है। राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, खेल के साथ साथ आप तक वो हर खबर हम पहुँचाते हैं जो आपके लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए बने रहें हमारे साथ और सब्सक्राइब करें हमारा YouTube चैनल #News18IndiaNumber1 News18 India is India's No.1 hindi News Channel. We bring you the latest, most relevant and the news that concerns you from all over the world. Politics, Entertainment, Bollywood, OTT, Sports, News to Use, Technology, all the news that is important for you to know, we bring you that. Be with us as News18India viewer and subscribe our YouTube channel #News18IndiaNumber1 Follow Every Breaking Story LIVE ???? Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/Io-G_aiF8HA Subscribe our channel for the latest news updates: https://www.youtube.com/@news18India Like us: https://www.facebook.com/News18India/ Follow us: https://twitter.com/News18India News18 Mobile App https://onelink.to/desc-youtube Website https://hindi.news18.com/ news18 india live, hindi news live, hindi news, aaj ki taaza khabar, breaking news today, jio platforms listing, cyclone arnab, congress ramlila maidan rally, israel election 2026, jamia student protest, ghaziabad gym trainer attack, sco civilizational dialogue forum, jio ipo, rising bharat summit, up mlc election results 2026, bihar mlc election results 2026
पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क मामले में Andhra Pradesh Police ने बिहार से दो आरोपियों को दबोचा
आंध्र प्रदेश पुलिस ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंट (पीआईओ) से जुड़े जासूसी के एक मामले में दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि पीआईओ ने भारतीय सिम कार्ड से जुड़े ओटीपी का इस्तेमाल व्हाट्सऐप अकाउंट चालू करने के लिए किया। बुधवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, गिरफ्तार किये गए दोनों व्यक्ति बिहार के रहने वाले हैं।
बयान के अनुसार यह गिरफ्तारी ‘ऑपरेशन फायरवॉल-2026’ के दूसरे चरण के दौरान की गई जिसकी शुरुआत 25 अक्टूबर को की गई थी। बयान में कहा गया, “आंध्र प्रदेश काउंटर इंटेलिजेंस सेल (एपी सीआई सेल) ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंट से जुड़े जासूसी नेटवर्क के संबंध में बिहार में दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि इस नेटवर्क में भारतीय सिम कार्ड से जुड़े ओटीपी का इस्तेमाल व्हाट्सऐप अकाउंट चालू करने के लिए किया गया।” आरोपियों की पहचान बिहार के रक्सौल निवासी प्वाइंट ऑफ सेल (पीओएस) एजेंट राजा कुमार और आदित्य कुमार उर्फ आदित्य कुमार पांडेय के रूप में हुई है।
बयान में कहा गया कि दोनों आरोपियों को बुधवार को विजयवाड़ा की संबंधित अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 10 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बयान में कहा गया कि जांच में पता चला कि राजा कुमार ने कई भारतीय मोबाइल नंबर से जुड़े व्हाट्सऐप अकाउंट चालू कराने में कथित तौर पर मदद की और इसके लिए पाकिस्तानी खुफिया एजेंट के साथ ओटीपी उसने नेपाल में मौजूद बिचौलियों के माध्यम से साझा किए थे। बयान में कहा गया कि उसने किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर कथित तौर पर एक मोबाइल भुगतान बैंक खाते का भी इंतजाम किया, जिसका इस्तेमाल सिम कार्ड के ओटीपी के बदले भुगतान प्राप्त करने के लिए किया गया।
बयान के अनुसार, इस खाते में बड़ी रकम जमा की गई थी। बयान के अनुसार पाकिस्तानी खुफिया एजेंट में से एक ने कथित तौर पर ‘सोनी’ या ‘सोनी क्वीन’ नाम का इस्तेमाल करते हुए विशाखापत्तनम में नौसेना अधिकारियों के साथ काम करने वाले असैन्य संविदा चालक अन्नम साई वर प्रसाद से संपर्क किया और पूर्वी नौसेना कमान के युद्धपोतों तथा पनडुब्बियों से जुड़ी गोपनीय जानकारी हासिल की। पुलिस के अनुसार, ‘जोशिता पॉल’ नाम से पहचाने गए एक अन्य एजेंट ने विशाखापत्तनम में कर्मी को पैसे देकर उनसे गोपनीय जानकारी हासिल करने की कथित तौर पर कोशिश की।
बयान में कहा गया कि आदित्य कुमार कथित तौर पर राजा कुमार, रक्सौल के अन्य लोगों और वसीम, सुल्तान और नईम नाम से पहचाने गए पाकिस्तानी एजेंट के साथ काम करता था। बयान में कहा गया कि उसने भारतीय सिम कार्ड के ओटीपी का इस्तेमाल करके व्हाट्सऐप अकाउंट चालू कराने में मदद की और कूट संदेश मंचों के माध्यम से पाकिस्तानी एजेंट से संपर्क किया। आंध्र प्रदेश काउंटर इंटेलिजेंस सेल ने नौसेना और रक्षा प्रतिष्ठानों को निशाना बनाकर जासूसी गतिविधियां किए जाने के संदेह संबंधी जानकारी के आधार पर दो सितंबर को भारतीय न्याय संहिता, गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम और आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम, 1923 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।
जांच के तहत पुलिस ने एक अक्टूबर को विशाखापत्तनम से अन्नम साई वर प्रसाद और तीन अक्टूबर को कोयंबटूर से विशाखापत्तनम नौसैनिक अड्डे पर तैनात नौसेना कर्मचारी प्रदीप मुखर्जी को गिरफ्तार किया था। दोनों फिलहाल विजयवाड़ा जिला जेल में बंद हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News18
prabhasakshi







