Explainer: सोशल मीडिया पर घंटों स्क्रॉल करने के पीछे क्या है Infinite Scroll और Autoplay का खेल? जानिए Instagram, YouTube का एल्गोरिदम कैसे काम करता है
Social Media Addiction: आज के आधुनिक युग में मोबाइल फोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है. ये हमारे लिए इतना इम्पोटेंट बन गया है कि हम सुबह आंख खुलते ही पहला काम WhatsApp मैसेज देखना, Instagram खोलना या YouTube पर वीडियो देखना करने लगे हैं. शुरुआत में तो हमारा इरादा सिर्फ मोबाइल पर कुछ मिनट बिताने का होता है लेकिन देखते ही देखते कब हम इस पर आधा या एक घंटा निकल देते हैं इसका पता ही नहीं चलता. इसके अलावा कई बार एक वीडियो खत्म होने से पहले दूसरा आ जाता है.
पोस्ट पर लाइक या कमेंट का नोटिफिकेशन का खेल
किसी पोस्ट पर लाइक या कमेंट का नोटिफिकेशन आता है तो हम फिर फोन खोल लेते हैं. धीरे-धीरे यही सिलसिला रोजमर्रा की आदत बन जाता है. क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों होता है? क्या सोशल मीडिया ऐप्स का डिजाइन ही इस तरह तैयार किया गया है कि यूजर ज्यादा से ज्यादा समय तक उन पर बना रहे? ये मसला इतना गंभीर है कि अब दिल्ली हाई कोर्ट में इसे लेकर एक जनहित याचिका दायर की गई है.
???? Meta sued in Australia over addictive design features harming minors
— NewsTongue (@NewsTongueX) October 22, 2026
MinterEllison filed a class action in the Australian Federal Court on behalf of eight plaintiffs alleging Meta's Facebook and Instagram platforms used addictive design to harm children and teenagers below… pic.twitter.com/F7GsFlt4Uq
दिल्ली हाई कोर्ट में सोशल मीडिया को लेकर क्या मामला पहुंचा है?
जानकारी के अनुसार BML मुंजाल यूनिवर्सिटी के कानून के प्रोफेसर डॉ. विकास कठूरिया ने दिल्ली हाई कोर्ट में एक जनहित याचिका दाखिल की है. इसमें Meta, Google, Snapchat, X और Telegram जैसी कंपनियों के प्लेटफॉर्म पर इस्तेमाल होने वाले कुछ फीचर्स की जांच कराने की मांग की गई है. बता दें याचिका में Infinite Scroll, Autoplay, पर्सनलाइज्ड फीड, बार-बार आने वाले नोटिफिकेशन और Likes जैसे फीचर्स का जिक्र है.
डिजाइन यूजर का ध्यान लंबे समय तक बनाए रखने के लिए बनाया गया है
याचिकाकर्ता का तर्क है कि इनका डिजाइन यूजर का ध्यान लंबे समय तक बनाए रखने और उसे बार-बार ऐप पर वापस लाने में भूमिका निभाता है. इस याचिका पर बीते 16 सितंबर को जस्टिस नितिन वासुदेव सांबरे और जस्टिस अमित शर्मा की पीठ ने केंद्र सरकार से पूछा कि क्या वह ऐसे फीचर्स को लेकर कोई नीति बनाने पर विचार कर रही है. यहां बता दें कि याचिका में इस मसले पर विशेषज्ञ समिति बनाने, जरूरी फीचर्स को नियंत्रित करने और कथित नुकसान के लिए मुआवजे की भी मांग की गई है.
Infinite Scroll क्या है, जो खत्म ही नहीं होने देता वीडियो और पोस्ट का सिलसिला?
Infinite Scroll का मतलब है बिना किसी रुकावट के लगातार नया कंटेंट देखते जाना. आपने Facebook या Instagram पर पोस्ट देखते समय गौर किया होगा कि स्क्रीन नीचे करते ही नई पोस्ट अपने आप सामने आ जाती हैं. पहले वेबसाइटों पर एक पेज खत्म होने के बाद दूसरे पेज पर जाने के लिए Next पर क्लिक करना पड़ता था. Infinite Scroll ने इस प्रक्रिया को बदल दिया है. अब यूजर को अगला कंटेंट देखने के लिए अलग से कोई बटन दबाने की जरूरत नहीं पड़ती.
कंटेंट तक पहुंच आसान हो जाती है
एक्सपर्ट कहते हैं कि इसका फायदा यह है कि कंटेंट तक पहुंच आसान हो जाती है. लेकिन इसका एक दूसरा पहलू भी है. जब स्क्रीन पर कंटेंट लगातार आता रहता है तो यूजर के लिए यह तय करना मुश्किल हो सकता है कि उसे कब रुकना है. मसलन, आपने किसी दोस्त की पोस्ट देखने के लिए Instagram खोला. उसके बाद एक रील दिखी, फिर दूसरी और फिर तीसरी. इस तरह आप उस कंटेंट तक भी पहुंच जाते हैं जिसे देखने का आपका पहले कोई इरादा नहीं था.
Autoplay फीचर कैसे करता है काम, अगला वीडियो खुद क्यों चलने लगता है?
Autoplay एक ऐसा फीचर है, जिसमें मौजूदा वीडियो खत्म होते ही अगला वीडियो अपने आप चलने लगता है. यूजर को हर बार प्ले बटन दबाने या अगला वीडियो चुनने की जरूरत नहीं पड़ती. YouTube पर इसका उदाहरण आसानी से देखा जा सकता है. आपने कोई वीडियो खोला और उसके खत्म होते ही दूसरा वीडियो शुरू हो गया. कई बार सुझाया गया अगला वीडियो आपकी पिछली पसंद से जुड़ा होता है.
#ScienceSpark | Phone addiction and endless scrolling can affect mental and physical well-being.
— DD News (@DDNewslive) October 25, 2026
This segment explores how app design and the brain’s reward system drive repeated phone use, and how to build healthier digital habits.
Watch full program: https://t.co/LSBKX4EC7H… pic.twitter.com/QzIlU0AOhf
सोशल मीडिया का एल्गोरिदम कैसे पहचानता है आपकी पसंद?
आपने कभी ध्यान दिया है कि कुछ दिनों तक क्रिकेट देखने के बाद Instagram और YouTube पर क्रिकेट से जुड़े वीडियो ज्यादा दिखने लगते हैं? ऐसा रिकमेंडेशन एल्गोरिदम की वजह से होता है. हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अपने हिसाब से एल्गोरिदम तैयार करता है. इसका काम यूजर की गतिविधियों के संकेतों को समझना और उसके लिए प्रासंगिक कंटेंट चुनना होता है.
एक्सपर्ट बताते हैं कि इसके लिए कई तरह की जानकारियां काम आती हैं.जैसे...
- Watch Time: आपने किसी वीडियो को कितनी देर देखा?
- Likes: आपने किन पोस्ट को पसंद किया?
- Comments: किन विषयों पर अपनी प्रतिक्रिया दी?
- Shares: कौन-सा वीडियो या पोस्ट दूसरों को भेजा?
- Search History: आपने किस तरह की चीजें सर्च कीं?
- Following: आप किन लोगों, पेजों और अकाउंट को फॉलो करते हैं?
Notifications और Likes कैसे बढ़ाते हैं ऐप खोलने की आदत?
टेक एक्सपर्ट बताते हैं कि मान लीजिए आप फोन से दूर हैं और अचानक नोटिफिकेशन आता है कि किसी ने आपकी फोटो लाइक की है या आपके पसंदीदा अकाउंट ने नई पोस्ट डाली है. ऐसे में फोन उठाकर ऐप खोलने की इच्छा हो सकती है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म नोटिफिकेशन के जरिए यूजर को नई गतिविधियों की जानकारी देते हैं. इससे यूजर दोबारा ऐप पर लौट सकता है. बता दें कि Likes और Comments भी इस प्रक्रिया का हिस्सा हैं. किसी पोस्ट पर अच्छी प्रतिक्रिया मिलने से यूजर को खुशी हो सकती है और वह आगे भी पोस्ट करने या प्रतिक्रिया देखने के लिए ऐप खोल सकता है.
क्या सोशल मीडिया कंपनियां जानबूझकर यूजर को ऐप पर रोकती हैं?
जानकारी के मुताबिक Meta, Google और दूसरे बड़े प्लेटफॉर्म विज्ञापन से बड़ी कमाई करते हैं. विज्ञापन दिखाने के लिए जरूरी है कि यूजर प्लेटफॉर्म पर आए और वहां सक्रिय रहे.जब यूजर ज्यादा समय तक ऐप पर रहता है तो उसे ज्यादा कंटेंट और विज्ञापन दिखाए जाने के अवसर मिलते हैं. इस वजह से कंपनियों के लिए यूजर की दिलचस्पी बनाए रखना व्यावसायिक रूप से महत्वपूर्ण हो सकता है.
क्या भारत में सोशल मीडिया के ऐसे फीचर्स पर प्रतिबंध लग सकता है?
भारत में फिलहाल Infinite Scroll या Autoplay पर सीधे प्रतिबंध लगाने वाला कोई अलग कानून नहीं है. हालांकि, डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए कुछ मौजूदा कानून और नियम जरूर हैं. कानून के जानकारों के मुताबिक IT Act 2000 और IT Rules 2021 में सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और इससे जुड़े नियम सोशल मीडिया कंपनियों की जिम्मेदारियों, शिकायत निवारण और गैरकानूनी कंटेंट से जुड़े मामलों को नियंत्रित करते हैं.
सोशल मीडिया की लत से बचने के लिए क्या करें?
- मोबाइल में Screen Time या Digital Wellbeing फीचर से ऐप इस्तेमाल करने की समय सीमा तय करें.
- गैर-जरूरी नोटिफिकेशन बंद कर दें.
- सोने से पहले मोबाइल चलाने से बचें.
- YouTube पर Autoplay बंद कर सकते हैं.
- बिना किसी उद्देश्य के बार-बार ऐप खोलने की आदत कम करें.
- मोबाइल इस्तेमाल करते समय बीच-बीच में ब्रेक लें.
यह भी पढ़ें - Explainer: क्या दुनिया में घट रही है US की साख? 8 देशों के चुनावों में दखल के बाद सिर्फ 2 में हुए कामयाब
UP MLC Election Result Live Updates: अंतिम नतीजों में किसकी जीत? | BJP vs SP | Lucknow | Varanasi
UP MLC Election Result Live Updates: अंतिम नतीजों में किसकी जीत? | BJP vs SP | Lucknow | Varanasi UP MLC Chunav Result 2026 LIVE: यूपी विधान परिषद चुनाव की 11 सीटों में से तीन सीटों पर फैसला हो गया है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की है. हालांकि अभी कई सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे देर में सामने आएंगे. बता दें कि मंगलवार सुबह 8 बजे से ही वोटों की गिनती जारी है. बीजेपी ने मेरठ की शिक्षक और स्नातक के साथ-साथ बरेली-मुरादाबाद की शिक्षक सीट पर जीत हासिल की है. #UPMLCElection #UPMLCResult #UPElectionResult #UttarPradesh #BJP #SamajwadiParty #ElectionResult2026 #UPPolitics #BreakingNews #News18 news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest news | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_uttar_pradesh Follow Every Breaking Story LIVE ???? Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/pVXYxHNwJo8 SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/ https://www.facebook.com/News18UK/ About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है| news18 up live, news18 up uttarakhand live, uttar pradesh news, up news today, uttarakhand news, aaj ki taaza khabar, hindi news live, jio platforms listing, cyclone arnab, congress ramlila maidan rally, israel election 2026, jamia student protest, ghaziabad gym trainer attack, sco civilizational dialogue forum, jio ipo, rising bharat summit, up mlc election results 2026
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18









