ICSI CSEET June 2026 Enrollment शुरू: 20 अप्रैल तक करें अप्लाई; जानें फीस और एग्जाम डेट
कंपनी सेक्रेटरी बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए अहम अपडेट है। भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (ICSI) ने CSEET June 2026 सत्र के लिए एनरोलमेंट प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाकर ऑनलाइन आवेदन पूरा कर सकते हैं। जो अभ्यर्थी 1 जून से 4 जून 2026 के बीच आयोजित होने वाली परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें तय समयसीमा के भीतर एनरोलमेंट करना अनिवार्य है।
महत्वपूर्ण तिथियां
एनरोलमेंट (बिना लेट फीस): 1 मार्च 2026 से 7 अप्रैल 2026
एनरलमेंट (लेट फीस के साथ): 8 अप्रैल 2026 से 20 अप्रैल 2026
CSEET परीक्षा तिथि: 1 जून 2026 से 4 जून 2026
ध्यान दें: केवल वही उम्मीदवार एनरोलमेंट फॉर्म भर सकते हैं जिन्होंने जून सत्र के लिए 28 फरवरी 2026 तक रजिस्ट्रेशन किया था।
एनरोलमेंट फीस
- CSEET एनरोलमेंट फीस: ₹1500
- लेट फीस (यदि लागू): ₹250 अतिरिक्त
पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से पूरी करनी होगी, जिसमें फीस भुगतान भी शामिल है।
एडमिट कार्ड कब आएगा?
ICSI ने स्पष्ट किया है कि एडमिट कार्ड केवल उन्हीं उम्मीदवारों को जारी किए जाएंगे जिन्होंने रजिस्ट्रेशन और एनरोलमेंट दोनों प्रक्रियाएं पूरी कर ली होंगी। परीक्षा से कुछ सप्ताह पहले एडमिट कार्ड वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड साथ ले जाना अनिवार्य होगा।
परीक्षा से पहले क्या रखें ध्यान?
- आवेदन फॉर्म में दी गई जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
- अंतिम तिथि से पहले ऑनलाइन भुगतान पूरा करें।
परीक्षा दिवस के निर्देश (ड्रेस कोड, रिपोर्टिंग टाइम, अनुमत सामग्री) एडमिट कार्ड के साथ जारी किए जाएंगे।
आगे क्या?
CSEET June 2026 परीक्षा चार दिनों की अवधि में ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते एनरोलमेंट पूरा करें और परीक्षा की तैयारी पर ध्यान दें।
Kathal ka Achar Recipe: घर पर बनाएं सॉफ्ट कटहल का अचार, खाने का स्वाद होगा दोगुना, सिंपल है रेसिपी
Kathal ka Achar Recipe: कई बार दो तरह की सब्जी बनी हो फिर भी खाना खाने में स्वाद नहीं लगता है. कई बार एक अचार ही ऐसा कमाल कर देता है कि किसी भी सब्जी की जरूरत नहीं होती है. दाल-चावल में कुछ लोग सिर्फ अचार से ही सारा खाना खा लेते हैं. गर्मियों के मौसम में खासकर बिना अचार के खाना फीका सा लगता है. कई तरह के अचार होते हैं, जिसमें आम का अचार, मिक्स अचार, गाजर, मिर्च, करौंदा, नींबू, मूली, गोभी आदि के अचार शामिल हैं. कटहल का अचार भी बहुत स्वादिष्ट लगता है, लेकिन काफी लोग इसे बनाने की कोशिश तो करते हैं, लेकिन ये अच्छी तरह से तैयार नहीं हो पाता है. कटहल बहुत ही सख्त से रह जाते हैं. कटहल का अचार जब तक सॉफ्ट न हो, अच्छे से मसाले न पड़े हों, तब तक खाने में मजा नहीं आता है. यदि आप चाहते हैं कटहल का अचार बनाना तो मास्टर शेफ पंकज भदौरिया की ये वाली रेसिपी ट्राई करें. पंकज भदौरिया ने अपने यूट्यूब चैनल MasterChef Pankaj Bhadouria पर कटहल का अचार बनाने की रेसिपी शेयर की है. जानिए इस वीडियो में क्या-क्या सामग्री चाहिए और इसे बनाने की विधि क्या है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
News18
























