Buy Back: पोर्श इंडिया ने लॉन्च की नई बाय-बैक स्कीम, जानें कौन से मॉडल होंगे शामिल
Buy Back: लग्जरी कार निर्माता पोर्श इंडिया ने भारतीय ग्राहकों के लिए नया ‘एश्योर्ड बाय-बैक प्रोग्राम’ शुरू किया है। इस नई योजना के तहत ग्राहक अपनी पोर्शे कार की भविष्य की रीसेल वैल्यू पहले से तय कर सकेंगे। कंपनी ने फिलहाल इस सुविधा को Porsche Cayenne, Macan Electric और Taycan मॉडल्स के लिए पेश किया है।
क्या है पोर्श सुनिश्चित बाय-बैक योजना?
इस प्रोग्राम के तहत ग्राहक कार खरीदते समय ही उसकी 36 महीने (3 साल) बाद की अनुमानित बाय-बैक वैल्यू तय कर सकते हैं। इसके लिए Porsche India ने एक फाइनेंशियल सर्विस कंपनी के साथ साझेदारी की है, जिससे ग्राहकों को आसान और भरोसेमंद प्रक्रिया उपलब्ध कराई जा सके।
इस स्कीम का सबसे बड़ा फायदा यह है कि ग्राहकों को भविष्य में कार की कीमत में होने वाले उतार-चढ़ाव की चिंता नहीं करनी होगी। उन्हें पहले से पता होगा कि तीन साल बाद उनकी कार की कितनी वैल्यू तय की गई है, जिससे वे अपनी अगली कार खरीदने की बेहतर योजना बना सकेंगे।
कितनी होगी बाय-बैक वैल्यू?
Porsche India के अनुसार, इस प्रोग्राम के तहत अलग-अलग मॉडल्स के लिए अलग-अलग सुनिश्चित वैल्यू तय की गई है।
Porsche Cayenne: कार की एक्स-शोरूम कीमत का अधिकतम 70 प्रतिशत तक
Porsche Macan Electric और Taycan: एक्स-शोरूम कीमत का अधिकतम 55 प्रतिशत तक
कंपनी का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य ग्राहकों को बेहतर ओनरशिप अनुभव देना और Porsche के साथ उनके लंबे जुड़ाव को मजबूत करना है।
कंपनी ने क्या कहा?
Porsche India के हेड आशुतोष दीक्षित ने कहा कि Assured Buy-Back Program ग्राहकों को अधिक भरोसा और सुविधा प्रदान करेगा। यह पहल ग्राहकों की कार ओनरशिप यात्रा को आसान बनाने के साथ-साथ उन्हें भविष्य की खरीदारी के लिए बेहतर वित्तीय योजना बनाने में मदद करेगी।
भारत में Porsche की कार लाइनअप
भारतीय बाजार में Porsche की मौजूदा लाइनअप में Macan, Macan Electric, Cayenne, Cayenne Coupe, Panamera, Taycan और 911 जैसे मॉडल शामिल हैं। वहीं, Porsche 718 सीरीज फिलहाल भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं है।
कीमत की बात करें तो Porsche Macan कंपनी का सबसे किफायती मॉडल है, जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 89.65 लाख रुपये है। वहीं Macan Electric की कीमत लगभग 1.22 करोड़ रुपये से शुरू होती है।
इसके अलावा Porsche Cayenne की शुरुआती कीमत करीब 1.39 करोड़ रुपये, Taycan और Panamera की कीमत लगभग 1.70 करोड़ रुपये से शुरू होती है। वहीं प्रतिष्ठित Porsche 911 की कीमत करीब 2 करोड़ रुपये से शुरू होकर हाई-परफॉर्मेंस वेरिएंट में लगभग 3.80 करोड़ रुपये तक पहुंच जाती है।
(मंजू कुमारी)
Crossover SUV: हुंडई बेयोन भारत में जल्द होगी लॉन्च, टेस्टिंग के दौरान सामने आए नए फीचर्स
Crossover SUV: हुंडई भारत में अपने एसयूवी पोर्टफोलियो का विस्तार करने की तैयारी में है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी जल्द ही Hyundai Bayon को भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है। लॉन्च से पहले इस क्रॉसओवर SUV को एक बार फिर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है, जिससे इसके डिजाइन और संभावित फीचर्स से जुड़ी नई जानकारियां सामने आई हैं।
टेस्टिंग के दौरान फिर आई नजर
हाल ही में स्पॉट की गई Hyundai Bayon पूरी तरह से कैमुफ्लाज से ढकी हुई थी, लेकिन इसके बावजूद कुछ अहम डिजाइन एलिमेंट्स साफ नजर आए। रिपोर्ट्स के अनुसार SUV में स्प्लिट LED हेडलाइट्स, ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स और रूफ रेल्स जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं, जो इसे एक मॉडर्न और स्पोर्टी लुक देंगे।
फीचर्स होंगे काफी प्रीमियम
ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध Hyundai Bayon को देखते हुए भारतीय मॉडल में भी कई प्रीमियम फीचर्स मिलने की उम्मीद है। इसमें 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस चार्जर, Bose प्रीमियम साउंड सिस्टम, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, क्रूज कंट्रोल, ड्राइव मोड्स, सनरूफ, एंबिएंट लाइटिंग, रियर व्यू कैमरा, पार्किंग सेंसर और 411 लीटर का बूट स्पेस मिल सकता है।
सुरक्षा के लिए इसमें 6 एयरबैग, ABS, EBD, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकरेज, ई-कॉल और ADAS (Advanced Driver Assistance System) जैसे आधुनिक फीचर्स दिए जाने की संभावना है।
मिलेगा टर्बो पेट्रोल इंजन
Hyundai Bayon में 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है, जो करीब 100 PS की पावर और 200 Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। इसके साथ 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड DCT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिल सकता है। इसके अलावा कंपनी भविष्य में इसका हाइब्रिड वेरिएंट भी पेश कर सकती है।
संभावित कीमत और लॉन्च टाइमलाइन
रिपोर्ट्स के मुताबिक Hyundai Bayon की शुरुआती कीमत 8 लाख से 10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है। कंपनी इसे 2026 के आखिर तक भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है।
इन SUVs से होगा मुकाबला
भारतीय बाजार में लॉन्च होने के बाद Hyundai Bayon का सीधा मुकाबला Maruti Suzuki Fronx, Toyota Taisor, Kia Syros, Mahindra XUV 3XO और Tata Nexon जैसी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट SUVs से होगा। आधुनिक फीचर्स, टर्बो इंजन और प्रीमियम डिजाइन के दम पर Hyundai Bayon इस सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार बन सकती है।
(मंजू कुमारी)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi









