Ballot Paper Vs Evm Debate: झारखंड निकाय चुनाव में बैलेट पेपर से मतदान कराने के बावजूद इंडिया गठबंधन को खास सफलता नहीं मिल सकी. भाजपा समर्थित उम्मीदवारों के बेहतर प्रदर्शन के बाद अब कर्नाटक में पंचायत चुनाव बैलेट पेपर से कराने के फैसले पर सवाल उठने लगे हैं. इसे लेकर सियासी हलकों में चर्चा तेज हो गई है कि क्या सिद्दारमैया सरकार अपने इस फैसले पर फिर से विचार करेगी.
Falgun Purnima 2026: 2 मार्च को फाल्गुन पूर्णिमा तिथि है. यह दिन भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और चंद्रदेव की कृपा प्राप्त करने के लिए सबसे शुभ माना जाता है. इस दिन विधि-विधान से की गई पूजा जन्म-जन्मांतर का पुण्य प्रदान करती है. यहां जानें पूजा में इस्तेमाल होने वाली जरूरी सामग्रियों और पूजा विधि के बारे में.
India's Probable 11 vs West Indies: भारत टी20 विश्व कप के सुपर-8 राउंड के अपने आखिरी मैच में वेस्टइंडीज से भिड़ेगा। मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डेंस स्टेडियम में खेला जाएगा। वेस्टइंडीज इस टी20 विश्व कप में यहां दो मैच खेल चुका है। लेकिन भारत टूर्नामेंट का अपना पहला मैच यहां खेलेगा। ऐसे में भारत के लिए पिच और यहां की कंडीशंस से तालमेल बैठाना चुनौती होगा। ऊपर से मुकाबला एक तरह से वर्चुअल क्वार्टर फाइनल है, जो टीम जीतेगी, वो सेमीफाइनल में जाएगी और हारने वाली टीम का सफर खत्म हो जाएगा। ऐसे में सवाल यही है कि कैरेबियाई टीम की चुनौती से पार पाने के लिए भारत इस हाई वोल्टेज मैच में किस प्लेइंग-11 के साथ उतरेगा।
जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में भारतीय टीम मैनेजमेंट ने बैटिंग ऑर्डर में बड़ा बदलाव किया है। ईशान किशन के स्थान पर संजू सैमसन ने अभिषेक के साथ पारी की शुरुआत की थी और संजू ने अच्छी शुरुआत दिलाई थी। तिलक वर्मा भी छठे नंबर पर बैटिंग के लिए उतरे थे। भारत के लिए ये बदलाव काम कर गया। अभिषेक ने जहां अर्धशतक ठोका, वहीं, मैच फिनिशर की भूमिका निभाते हुए तिलक वर्मा ने 16 गेंद में 44 रन ठोके और भारत 256 रन का स्कोर खड़ा करने में सफल रहा।
टीम इंडिया की बैटिंग तो पटरी पर लौटती दिख रही। लेकिन, गेंदबाजी कमजोर नजर आ रही। कम से कम छठे गेंदबाज के विकल्प ने परेशानी बढ़ा रही है। जिम्बाब्वे के खिलाफ भी हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे दोनों महंगे साबित हुए थे। दोनों ने मिलाकर 5 ओवर गेंदबाजी की थी और उसमें 67 रन दिए थे और सिर्फ 1 ही विकेट ले पाए थे। ऐसे में शिवम गेंदबाजी में कमजोर कड़ी साबित हो रहे। मुकाबला ईडन गार्डेंस में है और वहां का विकेट बल्लेबाजी के लिए मुफीद है और वेस्टइंडीज के पास पावर हिटर्स की भरमार है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में 80 रन के भीतर 7 विकेट गंवाने के बावजूद वेस्टइंडीज ने 170 रन से अधिक का स्कोर खड़ा कर इसे साबित किया है।
दूसरी ओर, भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल भी विकेट लेने में संघर्ष करते दिख रहे। ऐसे में विकेट दिलाने की जिम्मेदारी जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप पर आ जा रही।
ईडन गार्डन्स की पिच से स्पिन गेंदबाजों को भी मदद मिलती है। ऐसे में ये सवाल है कि क्या गेंदबाजी को मजबूत करने के लिए कुलदीप यादव को मौका दिया जा सकता है। कुलदीप ने अबतक केवल एक ही मुकाबला खेला है। अब सवाल है कि कुलदीप की जगह किसके स्थान पर बनेगी। क्या फिर उपकप्तान अक्षर पटेल को बाहर किया जाएगा या शिवम दुबे के स्थान पर उन्हें प्लेइंग-11 में लाया जा सकता। हालांकि, कुलदीप को अगर टीम में लाया जाता है तो भारतीय बल्लेबाजी की गहराई कम होगी। ऐसे में भारतीय टीम मैनेजमेंट करो या मरो के मैच में इस तरह का जोखिम शायद ही ले और पुराने विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ ही उतरे।
रिंकू सिंह टीम से जुड़ तो गए हैं लेकिन अब उनका प्लेइंग-11 में शामिल होना मुश्किल दिख रहा। रिंकू को शामिल करने के लिए अक्षर या शिवम में से किसी को बाहर करना होगा, जिससे गेंदबाजी में विकल्प कम हो जाएगा।