Responsive Scrollable Menu

मिसाइलों से हमले...व्हाइट हाउस को फोर्स ने घेरा, अमेरिका में खौफ!

अमेरिका में इस वक्त हमले का जबरदस्त खौफ देखा जा सकता है। वाइट हाउस की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है क्योंकि ईरान ने सीधी चेतावनी दी है कि इजराइल और यूएस को अब छोड़ा नहीं जाएगा। ईरान की तरफ से नेतन्याहू को भी टारगेट पर लिया गया है। इसी को देखते हुए अमेरिका ने अपनी सुरक्षा को और ज्यादा सख्त कर दिया है। जबरदस्त हमला हो सकता है ईरान अब कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता। यह सुनिश्चित हो चुका है। ईरान ने बड़ी धमकी दे दी है। इतना ही नहीं वाइट हाउस के अलावा जो पूर्व राष्ट्रपति है उनके आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। देश भर के जो प्रमुख स्थान है वहां की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 

इसे भी पढ़ें: अमेरिका के हारने तक दागते रहेंगे मिसाइल, ईरान की खूंखार आर्मी ने हमले को न रोकने का किया ऐलान!

नेतन्याहू के बाद ट्रंप ने भी किया हमले में  खामनेई की मौत का दावा किया। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप बोले हमसे नहीं बच सका खामनेई इजराइल के साथ मिलकर मारा। वॉर रूम में मौजूद रहे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप पूरे ऑपरेशन पर रखी नजर ट्रंप ने सऊदी अरब कतर संयुक्त अरब अमीरात और नाटो के नेताओं से फोन पर बात की है।  ईरान की शक्तिशाली सैन्य इकाई इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉप्स ने दावा किया कि उन्होंने इजराइली और अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइलों से हमला कर दिया है। ईरानी अधिकारियों के मुताबिक यह सिर्फ शुरुआत है। उनका कहना है कि यह जवाबी कार्रवाई उन सैन्य अभियान के जवाब में है जिसमें हाल ही में ईरान के कई इलाकों में हवाई हमले हुए थे। ईरान का साफ संदेश है कि अब यह संघर्ष नहीं रुकेगा।

इसे भी पढ़ें: खामनेई की मौत के बाद ईरान में नए खलीफा को लेकर बड़ी खबर! हिली दुनिया

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपातकालीन बैठक के दौरान संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने संयुक्त राज्य अमेरिका, ईरान और इजरायल के बीच जारी हमलों की निंदा की है। अमेरिका और इज़राइल द्वारा ईरान पर किए गए संयुक्त हमले के बाद अंतरराष्ट्रीय विश्व व्यवस्था एक बार फिर लड़खड़ा गई। ईरान ने जवाबी हमला करते हुए मध्य पूर्व में गतिरोध पैदा कर दिया है और एक और युद्ध के कगार पर खड़ा कर दिया है। इन हमलों को"अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बताते हुए, संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने ईरानी सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मृत्यु से संबंधित खबरों पर टिप्पणी करने से परहेज किया।

Continue reading on the app

US-Israel Strikes On Iran Live Updates: President Trump का सनसनीखेज दावा, Joint Operation में Iran के Supreme Leader Khamenei की मौत

US-Israel Strikes On Iran Live Updates: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार सुबह घोषणा की कि ईरान के अयातुल्ला खामेनेई अमेरिकी-इजरायल हमले में मारे गए हैं। ट्रंप ने खामेनेई को "इतिहास के सबसे क्रूर व्यक्तियों में से एक" बताया। इजरायल में हमले जारी रहे, तेल अवीव में ईरानी मिसाइल हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 22 अन्य घायल हो गए।

शनिवार को इजरायल ने दिनदहाड़े ईरान की राजधानी तेहरान पर हमला किया, जिसके बाद शहर के डाउनटाउन इलाके से धुएं के गुबार उठते देखे गए। बताया जाता है कि यह हमला सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई से जुड़े कार्यालयों के पास हुआ। यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो सका कि 86 वर्षीय नेता उस समय वहां मौजूद थे या नहीं। अमेरिका के साथ बढ़ते तनाव के बीच खामेनेई हाल के दिनों में सार्वजनिक रूप से दिखाई नहीं दिए हैं।

Continue reading on the app

  Sports

क्या हमें वापस घर वापस ले चलेंगे? इंग्लैंड के विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टो अबू धाबी में फंसे, सरकार से मांगी मदद

इंग्लैंड के क्रिकेटर जॉनी बेयरस्टो ने धानमंत्री कीर स्टार्मर से टीम को घर वापस ले जाने की अपील की है. शनिवार, 28 फरवरी को इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की ओर से बयान जारी किया गया: "हमारी टीमों और स्टाफ की सुरक्षा हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है. हम सुरक्षा विशेषज्ञों और सरकार के संपर्क में हैं और मध्य पूर्व में मौजूदा हालात को लेकर आधिकारिक सलाह का पालन कर रहे हैं." Sun, 1 Mar 2026 09:19:59 +0530

  Videos
See all

China Big Statement on Israel Iran US War LIVE: इजराल-ईरान-US जंग में चीन की एंट्री! | Xi Jinping #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T04:08:40+00:00

Iran Attack On US Military Base: 'वर्ल्डवॉर-3' का आरंभ ?ईरान में 40 अफसरों की मौत| Trump | War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T04:07:34+00:00

Iran After Khamenei Death: खामेनेई की मौत के बाद ईरान में शोक की लहर।#khameneideath #irannews #short #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T04:14:50+00:00

IRGC statement on Khamenei death: 'इतिहास का सबसे खौफनाक पलटवार करेंगे' -IRGC #irgc #khameneideath #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T04:11:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers