Bihar MLC Election Result 2026: एमएलसी चुनाव में अनंत सिंह को झटका, अनुज सिंह को मिली हार
Bihar MLC Election Result 2026: बिहार विधान परिषद यानी कि एमएलसी चुनाव के नतीजों ने राज्य की राजनीति में एक नई चर्चा छेड़ दी है. पटना स्नातक और पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में आए नतीजों ने साफ कर दिया है कि इन सीटों पर मुकाबला सिर्फ उम्मीदवारों के बीच नहीं था बल्कि राजनीतिक प्रभाव संगठन की ताकत और वोटरों के भरोसे की भी परीक्षा थी.
पटना स्नातक सीट पर जेडीयू के वरिष्ठ नेता और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने जीत हासिल की. इस चुनाव में मोकामा के विधायक अनंत सिंह ने जन स्वराज के उम्मीदवार अनुज सिंह का समर्थन किया था. लेकिन उनका समर्थन भी अनुज सिंह को जीत नहीं दिला सका. दूसरी तरफ पटना शिक्षक सीट पर आरजेडी के डॉ. संजीव कुमार ने दिग्गज नेता नवल किशोर यादव को हराकर करीब तीन दशक से चले आ रहे उनके दबदबे को खत्म कर दिया.
इन दोनों नतीजों को बिहार की राजनीति में इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि स्नातक सीट पर बाहुबल और राजनीतिक प्रभाव की चर्चा के बीच जेडीयू ने अपनी पकड़ बनाए रखी. सबसे पहले बात पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की करते हैं. जहां पर जेडीयू के नीरज कुमार और जन स्वराज के उम्मीदवार डॉ. अनुज कुमार सिंह के बीच मुकाबला राजनीतिक रूप से काफी अहम बन गया था.
टीम इंडिया को जहां खेलना है न्यूजीलैंड से चौथा टी20 मैच वहां कैसा है उसका रिकॉर्ड, जानिए सभी मैचों की पूरी डिटेल्स
IND vs NZ 4th T20 : भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मैच 30 अक्टूबर (शुक्रवार) को खेला जाने वाला है. पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला भारत के लिए न्यूजीलैंड के ऊपर उन्हीं के घर में क्लीन स्वीप करने का मौका होगा. वहीं न्यूजीलैंड की टीम भारत के पहले ही सीरीज हार चुकी है, अब वो चौथे टी20 मैच में सिर्फ अपनी बची-कुची इज्जत बचाने के लिए उतरेगी. क्योंकि इंडियन क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को उन्हीं के घर में पहले तीन टी20 मैचों में बुरी तरह से रौंदकर सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है. भारत ने तीसरे टी20 मैच में 13.2 ओवर में 40 बॉल शेष रहते हुए न्यूजीलैंड को 6 विकेट से धुल चटा दी थी.
अब भारत ये सीरीज जीत चुका है, ऐसे में उसके पास उन खिलाड़ियों को मौका देना का चांस होगा, जो अब तक इस सीरीज में मैदान पर नहीं उतरे हैं. उससे पहले आज हम आपको बताने वाले हैं कि, जिस मैदान पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मैच खेला जाने वाला है, इस मैदान पर भारतीय क्रिकेट टीम का टी20 अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड कैसा है.
???? क्रिकेट के रोमांच के लिए हो जाइए तैयार! ????
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) October 28, 2026
भारत ???????? और न्यूजीलैंड ???????? के बीच चौथे T20I में होगी जोरदार टक्कर।
मुकाबले का LIVE प्रसारण देखें DD Sports (DD Free Dish) पर। ???? #TeamIndia #NZvIND @BCCI @ShreyasIyer15 @ICC pic.twitter.com/ij8KP6zMOZ
भारत और न्यूजीलैंड के बीच कहां होगा चौथा टी20 मैच
भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मैच ऑकलैंड में खेला जाने वाला है. इन दोनों टीमों के बीच 30 अक्टूबर को दोपहर 12:30 बजे से ऑकलैंड के ईडन पार्क में मकुाबला खेला जाएगा. उससे पहले 12 बजे मुकाबले का टॉस होगा. इस मैच के लिए इंडियन क्रिकेट टीम वेलिंगटन से ऑकलैंड पहुंच चुकी है. अब वो यहां पर एक दिन बाद मुकाबला खेलेगी. उससे पहले आज हम आपको ईडन पार्क, ऑकलैंड पर टीम इंडिया के टी20 मैचों में रिकॉर्ड्स के बारे में बताने वाले हैं.
ऑकलैंड में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड
भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑकलैंड के ईडन पार्क क्रिकेट स्टेडियम में अब तक कुल 3 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं. भारत ने यहां पर सभी 3 मैच जीते हैं. उसे न्यूजीलैंड के हाथों किसी भी मुकाबले में हार नहीं मिली है, जबकि न्यूजीलैंड टीम इंडिया से अपने ही घर के इस मैदान पर 1 मैच भी नहीं जीत पाई है. ईडन पार्क, ऑकलैंड में भारत का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों के बाद 3-0 है. ऐसे में इन आंकड़ों के आधार पर साफ पता चलता है कि, भारतीय क्रिकेट टीम का न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम पर पलड़ा पूरी तरह से भारी है.
???????????????????????????????? ????????????????????????????????: ???????????? ???????????????????????????? ????????????????????????????! ????
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) October 28, 2026
11 T20I centuries and counting! Abhishek Sharma moves past Virat Kohli's tally of 10. ????
Watch the HERO VIDA India Tour of New Zealand, 4th T20I, 30th Oct, 11:30am onwards, LIVE on Sony Sports Network… pic.twitter.com/RFHbG6nWxi
ऑकलैंड में खेले गए तीनों मैचों का हाल
- भारत ने ऑकलैंड के ईडन पार्क में पहला टी20 मैच 8 फरवरी 2019 को खेला था. इस मैच में न्यूजीलैंड पहले बैटिंग कर 158 रन बनाए थे. भारत ने 3 विकेट पर 18.5 ओवर में 162 रन बाकर 7 विकेट से मुकाबला जीत लिया था.
- इसके बाद भारत ने दूसरा टी20 ऑकलैंड के ईडन पार्क में 24 जनवरी 2020 को खेला था. इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 203 रन बनाए. भारत ने 19 ओवर में 4 विकेट पर 204 रन बनाकर मुकाबला 6 विकेट से जीता था.
- भारत ने ऑकलैंड के ईडन पार्क में तीसरा मैच 26 जनवरी 2020 को खेला था. इस मुकाबले में न्यूजीलैंड से मिले 133 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी. मेहमान टीम ने 17.3 ओवर में 3 विकेट पर 135 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली थी.
अब इंडियन क्रिकेट टीम ऑकलैंड के ईडन पार्क पर अपना चौथा मुकाबला खेलने वाली है. ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि, भारत यहां पर अपनी जीत का सिलसिला जारी रखेगा या फिर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को इस मैदान पर इंडिया के खिलाफ अपनी पहली जीत नसीब होगी.
ये भी पढ़ें : IND vs NZ : कब-कहां और कितने बजे भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मैच, जानिए हर छोटी-बड़ी डिटेल्स
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










