Responsive Scrollable Menu

Bank Holiday: मार्च 2026 में 18 दिन बंद रहेंगे बैंक, नोट कर लें ये डेट

Bank Holiday: मार्च 2026 त्योहारों से भरा महीना रहने वाला है. इस दौरान देशभर में कुल 18 दिन बैंक बंद रहेंगे. बता दें कि इन छुट्टियों में 5 रविवार, 2 शनिवार और अलग-अलग राज्यों के 11 स्थानीय त्योहार शामिल हैं. ऐसे में अगर आपको बैंक शाखा में जाकर कोई जरूरी काम करना है, तो पहले छुट्टियों की सूची जरूर देख लें.

इस महीने 5 रविवार और 2 शनिवार की रहेगी छुट्टी

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छुट्टी सूची के अनुसार इस महीने 1, 8, 15, 22 और 29 मार्च को रविवार के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे. इसके अलावा 14 मार्च (दूसरा शनिवार) और 28 मार्च (चौथा शनिवार) को भी सभी बैंकों में अवकाश रहेगा.

 

Continue reading on the app

'कुदरत का निजाम' नहीं आया पाकिस्तान के काम, टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होते ही सोशल मीडिया पर हुई जमकर फजीहत

Pakistan Cricket Team: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पाकिस्तान की टीम जैसे ही बाहर हुई सोशल मीडिया पर पूर्व पाक क्रिकेटर्स समेत फैंस का गुस्सा फूट गया. पाकिस्तान के श्रीलंका के खिलाफ मैच से पहले पाकिस्तानी क्रिकेटर्स और फैंस 'कुदरत का निजाम' पर भरोसा लगाए बैठे थे. वो चाह रहे थे कि, पाकिस्तान श्रीलंका पर बड़ी जीत हासिल कर ले और न्यूजीलैंड को बाहर कर सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा. 

श्रीलंका से जीतकर भी पाकिस्तान की लुटी लाज

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच पल्लेकेले में टूर्नामेंट का 50वां मैच खेला गया. इस मैच में पाकिस्तान ने साहिबजादा फहरान 100 और फखर जमान 84 की बदौलत 212 रन बनाए. इसके बाद पाकिस्तान को सेमीफाइनल में जगह बनाने और न्यूजीलैंड को बाहर करने के लिए श्रीलंका की टीम को 147 से पहले रोकना था और न्यूजीलैंड से नेट रन रेट बेहतर कर सेमीफाइनल में पहुंचना था. 

पाकिस्तान 100 रन तक श्रीलंका के 5 विकेट चटका लिए लेकिन इसके बाद वो मेजबान टीम को 147 से पहले नहीं रोक पाई और मैच को 5 रनों से जीतने के बाद भी टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गई. इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के पूर्व  क्रिकेटर्स और फैंस पाकिस्तान क्रिकेट टीम और उसके खिलाड़ी की जमकर ओलोचना कर रहे हैं. 

पाकिस्तानी क्रिकेटर्स की हुई बेइज्जती

पाकिस्तानी मीडिया ने कप्तान सलमान अली आगा की जमकर बेइज्जती की, वहीं पाक के प्रीमियम बॉलर शाहीन अफरीदी के अंतिम ओवर में तीन छक्के खाने के लिए उन पर भी जमकर तलवार चली. इसके साथ ही टीम के कई खिलाड़ियों को इस जीत के बाद भी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. इसके साथ ही पाकिस्तान के फैन और स्पोटर्स काफी इमोशनल भी हो गए. 

देखें पाकिस्तान की आलोचना के वीडियो और पोस्ट

प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुछ पत्रकारों के पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आग पर तीखे सवालों की बौछार कर दी. कुछ पाक पत्रकारों ने उन पर बेइज्जती भरी टिप्पणियां कीं. उन्हें डमी कप्तान कहा तो कुछ ने कप्तानी छोड़ने को लेकर भी पूछ डाला.

इस मैच को जीतने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम श्रीलंका से कराची के लिए रवाना हो गई है. अब श्रीलंका में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले नहीं खेले जाएंगे. अब सेमीफाइनल कोलकाता और मुंबई में होंगे, जबकि फाइनल अहमदाबाद में होगा.

ये भी पढ़ें : PAK vs SL: जीतकर भी हारा पाकिस्तान, टूटा सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना, न्यूजीलैंड ने मारी बाजी

Continue reading on the app

  Sports

Sanju Samson Fifty: बड़े मैच में बरसे संजू सैमसन, पहली बार हासिल किया ये मुकाम

इस वर्ल्ड कप की शुरुआत में संजू सैमसन की प्लेइंग-11 में जगह पक्की नहीं थी लेकिन सुपर-8 में आते ही जब उन्हे मौका मिला तो इस विकेटकीपर-बल्लेबाज ने अपना जलवा दिखा दिया. Sun, 01 Mar 2026 22:10:27 +0530

  Videos
See all

Israel Iran War Latest Update: इजरायल ने खामेनेई के कंपाउंड की जारी की तस्वीर | Ali Khamenei | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T17:12:32+00:00

Iran Vs Israel Breaking News: खामेनेई की मौत के बाद दिल्ली में ईरानी दूतावास में शोक का ऐलान #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T17:09:54+00:00

Iran-Israel War Breaking News: दुक्म पोर्ट पर दो ड्रोन से ईरान ने किया हमला ! | Khamenei Death #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T17:15:04+00:00

Ye Bharat Ki Baat Hai : खामेनेई खल्लास...एर्दोगन का नंबर आ गया? | Israel Iran War | Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T17:13:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers