Karwa Chauth 2026: रश्मिका से नूपुर तक, शादी के बाद पहली बार करवा चौथ का व्रत रखेंगी ये एक्ट्रेसेस
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ का त्योहार इस बार 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा. शादीशुदा महिलाएं इस दिन अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए व्रत रखती हैं. बॉलीवुड में भी इस त्योहार को लेकर खास उत्साह देखने को मिलता है. इस साल कई ऐसी एक्ट्रेसेस ऐसी हैं, जो शादी के बाद पहली बार करवा चौथ मनाएंगी और अपने पति के लिए व्रत रख सकती हैं. इस लिस्ट में रश्मिका मंदाना से लेकर नूपुर सेनन तक का नाम शामिल है. तो चलिए जानते हैं, उन एक्ट्रेसेस के बारे में जो पहला करवा चौथ रखेंगी.
1. रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा
साउथ सिनेमा के पॉपुलर कपल रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और विजय देवरकोंडा (Vijay Deverkonda) ने इस साल 26 फरवरी को शादी की थी. उदयपुर में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की रस्में पूरी हुई थी. दोनों की शादी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचादिया था और उनका लुक लोगों को काफी पसंद आया. अब शादी के बाद 29 अक्टूबर को आने वाला करवा चौथ उनके लिए खास होने वाला है. एक्ट्रेस पहली बार विजय के लिए व्रत रखेंगी.
2. नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन
एक्ट्रेस कृति सेनन की छोटी बहन नूपुर सेनन (Nupur Sanon) ने भी इस साल सिंगर स्टेबिन (Stebin Ben) बेन के साथ शादी की. दोनों की शादी उदयपुर में हुई, जिसमें अलग-अलग परंपराओं को शामिल किया गया. कपल ने पहले क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी की और इसके बाद हिंदू परंपराओं के अनुसार रस्में निभाईं. शादी की तस्वीरों और वीडियो ने सोशल मीडिया पर फैंस का खूब ध्यान खींचा था. नूपुर और स्टेबिन लंबे समय से अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में थे और शादी के बाद दोनों की नई जिंदगी की शुरुआत हुई. ऐसे में इस साल का करवा चौथ नूपुर के लिए शादी के बाद पहला होगा.
3. आकांक्षा रंजन कपूर और शरण शर्मा
एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन कपूर (Akanksha Ranjan Kapoor) और फिल्म डायरेक्टर शरण शर्मा (Sharan Sharma) ने 11 जुलाई 2026 को शादी की थी. दोनों ने मुंबई में अपने घर पर परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी क थी. इस शादी की सबसे खास बात ये थी कि कपल ने उसी तारीख को शादी करने का फैसला किया, जिस दिन चार साल पहले उनके रिश्ते की शुरुआत हुई थी. शादी के दौरान आकांक्षा लाल रंग की साड़ी में नजर आईं, जबकि शरण ने हल्के रंग का पारंपरिक आउटफिट पहना था. अब शादी के करीब तीन महीने बाद आकांक्षा अपना पहला करवा चौथ मनाएंगी.
ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20: 'तुझे चाहती हूं कि...', स्काउट की वजह से फूट-फूटकर रोई लव गिल, घरवाले भी हुए इमोशनल
4. कृतिका कामरा और गौरव कपूर
टीवी और ओटीटी की जानी-मानी एक्ट्रेस कृतिका कामरा (Kritika Kamra) ने 11 मार्च 2026 को स्पोर्ट्स प्रेजेंटर गौरव कपूर (Gaurav Kapur) के साथ शादी की थी. दोनों ने मुंबई में अपने घर पर परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सादगी से शादी की. इसके बाद उन्होंने सेलेब्स को रिस्पशन दिया था. शादी के बाद दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी पसंद की गईं. वहीं, अब 29 अक्टूबर को आने वाला कृतिका कामरा का भी पहला करवा चौथ होने वाला है. हालांकि, कृतिका व्रत रखेंगी या नहीं, इसे लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
Rahul Gandhi: राहुल गांधी का बड़ा आरोप, ‘टाटा ग्रुप को बर्बाद करने की साजिश’, मोदी-शाह पर साधा निशाना
Rahul Gandhi on Tata Group: राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि मोदी और अमित शाह भारतीय उद्योग जगत को अपनी कठपुतली बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के बड़े कारोबारी इस मुद्दे पर एकदम चुप हैं। राहुल का यह बयान टाटा संस और टाटा ट्रस्ट के बीच चल रहे विवाद के बीच आया है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Asianetnews










