Responsive Scrollable Menu

Jio IPO इवेंट में नीता अंबानी ने साड़ी में लूटी महफिल, ईशा अंबानी रेड सूट में मां को दिया टक्कर

जियो IPO इवेंट में नीता अंबानी आइवरी-ब्लू साड़ी और ईशा अंबानी रेड कुर्ता सेट में नजर आईं। दोनों के एथनिक लुक और जियो आईपीओ इवेंट के बारे में फोटो के साथ जानें।

Continue reading on the app

Uttarakhand: कुंभ 2027 से गांवों की सड़कों तक विकास को रफ्तार, CM धामी ने 728 करोड़ की योजनाओं को दी मंजूरी

Dehradun News: उत्तराखंड में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने, धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और प्रभावित परिवारों को राहत देने की दिशा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा कदम उठाया है. मुख्यमंत्री ने प्रदेश में विकास कार्यों के लिए करीब 728 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृतियों को मंजूरी दी है. इसमें हरिद्वार कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के लिए 492 करोड़ रुपये, टिहरी बांध प्रभावित 178 पात्र परिवारों को 132.43 करोड़ रुपये का प्रतिकर और ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, सिंचाई व धार्मिक स्थलों के विकास से जुड़े कार्य शामिल हैं. इन योजनाओं का उद्देश्य प्रदेश में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के साथ विकास कार्यों को गति देना है.

हरिद्वार में वर्ष 2027 में आयोजित होने वाले कुंभ मेले को देखते हुए सरकार ने तैयारियों के लिए 492 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है. कुंभ में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए अस्थायी व्यवस्थाओं और जरूरी सुविधाओं को मजबूत करना अहम है.

इसके तहत राज्य सेक्टर से 175 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं. वहीं, केंद्र सरकार से अनुमोदित कार्यों के वित्तपोषण के लिए शहरी विकास विभाग के माध्यम से 317 करोड़ रुपये दिए जाएंगे. इन स्वीकृतियों से कुंभ से जुड़ी व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने में मदद मिलेगी. कुंभ जैसे बड़े धार्मिक आयोजन के दौरान यातायात प्रबंधन, श्रद्धालुओं की आवाजाही और अन्य जरूरी सुविधाओं का विशेष महत्व होता है. ऐसे में समय रहते बजट की व्यवस्था होने से संबंधित विभागों को निर्माण और व्यवस्थागत कार्यों को आगे बढ़ाने में सहायता मिलेगी.

यह भी पढ़ें: CM धामी ने अनुपूरक बजट को बताया विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखंड की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

 

टिहरी बांध प्रभावित 178 परिवारों को 132.43 करोड़ रुपये

विकास परियोजनाओं के साथ प्रभावित परिवारों को आर्थिक राहत देने पर भी जोर दिया गया है. मुख्यमंत्री ने टिहरी बांध प्रभावित 178 पात्र परिवारों के लिए 132.43 करोड़ रुपये के नकद प्रतिकर के प्रावधान को मंजूरी दी है. यह प्रतिकर पुनर्वास नीति-1988 के तहत कृषि भूमि के स्थान पर नकद भुगतान के रूप में दिया जाएगा. इसके लिए प्रतिकर राशि में बढ़ोतरी को भी मंजूरी दी गई है. इस फैसले से पात्र परिवारों को पुनर्वास से जुड़ी व्यवस्था के तहत आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का रास्ता आगे बढ़ेगा.

गांवों की सड़कों और सिंचाई व्यवस्था पर भी फोकस

राज्य सरकार की स्वीकृतियों में ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी और कृषि से जुड़ी सुविधाओं को भी जगह दी गई है. अल्मोड़ा जिले के सल्ट क्षेत्र में गैरखेत-बलमरा-सराईखेत मोटर मार्ग के डामरीकरण के लिए 6.13 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं. ऊधमसिंह नगर जिले के सितारगंज में सिडकुल से पंडरी तक अपर बैगुल नहर के जीर्णोद्धार के लिए 7.84 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं. इसके अलावा पौड़ी जिले के ढिकोलिया में स्प्रिंकलर आधारित नलकूप के निर्माण के लिए 1.43 करोड़ रुपये और नैनीताल जिले के ल्वेशाल में लिफ्ट सिंचाई योजना के लिए 2.54 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं.  

धार्मिक स्थलों और स्थानीय आयोजनों को भी बढ़ावा

उत्तराखंड की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के उद्देश्य से भी धनराशि मंजूर की गई है. पिथौरागढ़ जिले के लामाखेत में सकत्या बड़बाप मंदिर के सौंदर्यीकरण, दीवार और धर्मशाला निर्माण के लिए 45.03 लाख रुपये दिए जाएंगे. वहीं, चंपावत जिले के गोगना तोक में ब्रह्मचारिणी मेला स्थल के विकास के लिए 50 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं. इन कार्यों से धार्मिक स्थलों पर सुविधाओं को बेहतर बनाने और स्थानीय आयोजनों के लिए आवश्यक ढांचे को मजबूत करने में सहायता मिल सकती है. इसके अतिरिक्त हरिद्वार के बीएचईएल-रानीपुर क्षेत्र में तीन निर्माण कार्यों के लिए 2.67 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं.

जिला पंचायतों को 82.21 करोड़ रुपये का अनुदान

स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए जिला पंचायतों को भी वित्तीय सहायता दी जाएगी. मुख्यमंत्री ने जिला पंचायतों को तीसरी तिमाही की किस्त के रूप में 82.21 करोड़ रुपये जारी करने के प्रस्ताव को अनुमोदन दिया है. स्थानीय निकायों को मिलने वाली ऐसी सहायता से उन्हें अपने स्तर पर जरूरी विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में मदद मिलती है.

यह भी पढ़ें: CM धामी के प्रयासों से गैरसैंण की पेयजल आपूर्ति को मिलेगा सुदृढ़ आधार, रामगंगा नदी पर बांध निर्माण परियोजना को मिली वित्तीय स्वीकृती

 

 

 

 

Continue reading on the app

  Sports

Tanush Kotian की घातक गेंदबाजी से Mumbai जीती, Angkrish Raghuvanshi ने जड़ा अर्धशतक

घरेलू क्रिकेट में चौथे दिन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने कई शानदार प्रदर्शन किए। मुंबई ने हरियाणा को 10 विकेट से हराकर बड़ी जीत दर्ज की, जबकि विदर्भ, तमिलनाडु, बंगाल, सौराष्ट्र और कर्नाटक ने भी अपने मुकाबलों में दमदार प्रदर्शन किया। दूसरी ओर, पंजाब, गुजरात, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के मैच ड्रॉ पर समाप्त हुए। कई मुकाबलों में बल्लेबाजों ने शतक लगाए, तो गेंदबाजों ने विकेटों की झड़ी लगाकर अपनी टीमों को जीत दिलाई।

मुंबई की जीत में तनुष कोटियन और अंगकृष रघुवंशी की अहम भूमिका रही। कोटियन ने हरियाणा की दूसरी पारी में 81 रन देकर 8 विकेट झटके। उन्होंने आखिरी दिन भी शानदार गेंदबाजी करते हुए हिमांशु राणा, निशांत सिंधु और निचले क्रम के बल्लेबाजों को टिकने नहीं दिया। हरियाणा की दूसरी पारी सिमटने के बाद मुंबई को जीत के लिए सिर्फ 97 रन बनाने थे। अंगकृष रघुवंशी ने पहली पारी में शतक लगाने के बाद दूसरी पारी में भी आक्रामक बल्लेबाजी की और केवल 39 गेंदों पर नाबाद 67 रन बना दिए। मुंबई ने 11 ओवर से पहले ही लक्ष्य हासिल कर 10 विकेट से जीत दर्ज की।

पंजाब और हैदराबाद के बीच मुकाबला ड्रॉ रहा। पंजाब के लिए प्रभसिमरन सिंह ने 76 गेंदों पर 68 रन बनाए, जबकि कप्तान उदय सहारन 106 गेंदों पर नाबाद 55 रन बनाकर टिके रहे। सलामी बल्लेबाज विहान मल्होत्रा ने भी अपना अर्धशतक पूरा किया। गुजरात ने महाराष्ट्र के खिलाफ दूसरी पारी में 5 विकेट पर 446 रन बनाकर पारी घोषित की। जयमीत पटेल ने नाबाद 119 रन बनाए, जबकि उर्विल पटेल शतक से केवल 4 रन दूर रह गए। इससे पहले आर्या देसाई ने नाबाद बल्लेबाजी करते हुए 151 रन की पारी खेली थी। हालांकि, पुणे में खेला गया यह मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ।

जम्मू-कश्मीर को बड़ौदा के खिलाफ हार से बचाने में अब्दुल समद और साहिल लोटरा ने अहम भूमिका निभाई। समद ने केवल 152 गेंदों पर 143 रन बनाए, जिसमें 16 चौके और 7 छक्के शामिल थे। साहिल लोटरा 96 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों ने 53 रन पर 4 विकेट गिरने के बाद 225 रन की साझेदारी कर टीम को संकट से बाहर निकाला और मुकाबला ड्रॉ कराया।

हिमाचल प्रदेश ने चंडीगढ़ के 685 रन के जवाब में 6 विकेट पर 559 रन बनाए। आकाश वशिष्ठ ने नाबाद 126 रन की पारी खेली, लेकिन यह मुकाबला भी ड्रॉ रहा।

गेंदबाजी में विदर्भ के हर्ष दुबे ने गोवा के खिलाफ 38 रन देकर 4 विकेट लिए। उनकी मदद से गोवा की दूसरी पारी 195 रन पर सिमट गई और विदर्भ ने पारी तथा 27 रन से जीत दर्ज की। बंगाल के प्रदीप्त प्रमाणिक ने केरल के खिलाफ 51 रन देकर 6 विकेट झटके। केरल की टीम दूसरी पारी में 120 रन पर आउट हो गई और बंगाल ने 287 रन से मुकाबला जीता।

सौराष्ट्र के पार्थ भुट ने असम के खिलाफ 17 रन देकर 8 विकेट लिए और अपनी टीम को पारी तथा 12 रन से जीत दिलाई। कर्नाटक के कप्तान श्रेयस गोपाल ने त्रिपुरा की दूसरी पारी में 36 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। त्रिपुरा 180 रन पर सिमट गया और कर्नाटक ने पारी तथा 116 रन से जीत दर्ज की। तमिलनाडु ने रेलवे को हराया, जबकि रेलवे के तौफीक उद्दीन मंडल ने 50 रन देकर 4 विकेट लिए। हालांकि, 128 रन का लक्ष्य रोकना रेलवे के लिए मुश्किल साबित हुआ। उत्तर प्रदेश के कार्तिक यादव ने पुडुचेरी के खिलाफ 42 रन देकर 6 विकेट लिए, लेकिन मेजबान टीम ने वापसी करते हुए मुकाबला ड्रॉ करा लिया। इन नतीजों ने घरेलू क्रिकेट में बल्लेबाजी और गेंदबाजी, दोनों की ताकत दिखा दी है।

Thu, 29 Oct 2026 22:12:00 +0530

  Videos
See all

Anjana Om Kashyap: UP में नौकरी से पहले कैरेक्टर सर्टिफिकेट पर बवाल | #UPNews #upelection2027 #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-29T16:35:26+00:00

Black And White With Anjana Om Kashyap: वोट नहीं Israel में 'चुनाव चोरी' हो गया! | Israel Elections #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-29T16:33:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers