Responsive Scrollable Menu

भारत-वेस्टइंडीज के लिए आज करो या मरो मैच:जीतने वाली टीम सेमीफाइनल जाएगी; कोलकाता में दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनी थी विंडीज

टी-20 वर्ल्ड कप का आखिरी सुपर-8 मैच आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होने जा रहे इस मैच का टॉस 6:30 बजे होगा। कोलकाता में दोनों टीमें 4 बार आमने-सामने आई हैं और सभी मुकाबले भारत ने जीते हैं। वर्ल्ड कप में यहां दोनों का यह पहला मुकाबला होगा। यह मुकाबला क्वार्टर फाइनल जैसा ही होगा। इसे जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी, जबकि हारने वाली टीम का सफर यहीं समाप्त हो जाएगा। दोनों टीमों के पास 2-2 अंक हैं। ऐसे में यह मैच निर्णायक होगा। वेस्टइंडीज की टीम कोलकाता में भारत कभी नहीं हरा सकी है। उसने यहां पर इस वर्ल्ड कप में अपने सभी मैच जीते हैं। यह वही मैदान है कि जहां वेस्टइंडीज ने 2016 में इंग्लैंड को हराकर अपना दूसरा टाइटल जीता था। वर्ल्ड कप मुकाबलों में वेस्टइंडीज आगे भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक 30 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें भारत का पलड़ा भारी रहा है। टीम इंडिया ने 19 मैच जीते हैं, जबकि वेस्टइंडीज को 10 जीत मिली हैं। एक मुकाबला नो रिजल्ट रहा है। हालांकि टी-20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज का रिकॉर्ड बेहतर है। दोनों टीमें वर्ल्ड कप में 4 बार भिड़ी हैं, जिनमें से 3 मैच विंडीज ने जीते और भारत को सिर्फ एक जीत मिली। दोनों का आखिरी बार सामना 2016 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में हुआ था, जब वेस्टइंडीज ने 7 विकेट से जीत दर्ज कर भारत को बाहर कर दिया था। भारत ने कोलकाता में अब तक एक वर्ल्ड कप मैच खेला है और उसमें जीत हासिल की थी। वहीं वेस्टइंडीज ने यहां 3 वर्ल्ड कप मैच खेले हैं और तीनों में जीत दर्ज की है। इनमें 2016 फाइनल भी शामिल है, जब वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को हराकर खिताब जीता था। ईशान किशन भारत के टॉप बैटर ईशान किशन ने टूर्नामेंट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 6 मैचों में 186.08 के स्ट्राइक रेट से 214 रन बनाए। एक पारी में उनका बेस्ट 77 रन रहा। वहीं, गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती टीम के लिए टॉप विकेट टेकर रहे। उन्होंने 6 मैचों में 7.2 की इकोनॅामी से रन खर्च करते हुए 11 विकेट हासिल किए। मोती वेस्टइंडीज के लिए टॉप विकेट टेकर वेस्टइंडीज के लिए शिमरोन हेटमायर ने इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 6 मैचों में 182.64 स्ट्राइक रेट से 221 रन बनाए। उनका बेस्ट स्कोर 85 रन रहा। वहीं, गुडाकेश मोती वेस्टइंडीज के लिए टॉप विकेट टेकर रहे। उन्होंने 6 मैचों में 7.75 की इकोनॅामी से 10 विकेट लिए। पिच रिपोर्ट और रिकॉर्ड ईडन गार्डन्स की पिच आमतौर पर बल्लेबाजो के लिए मददगार मानी जाती है, इसलिए यहां हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद की जा रही है। पिच क्यूरेटर सुजान मुखर्जी ने कहा कि सौरव गांगुली पिच की तैयारी देखकर संतुष्ट नजर आए। यही पिच इस वर्ल्ड कप के दूसरे मैच में भी इस्तेमाल हुई थी। मुखर्जी ने बताया कि यह पारंपरिक ईडन गार्डन्स विकेट है, जहां आमतौर पर अच्छे रन बनते हैं, लेकिन गेंदबाजों खासकर स्पिनर्स को भी थोड़ी मदद मिल जाती है। शाम के मैच में ओस (ड्यू) आने की संभावना है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच सुपर आठ का मुकाबला उसी पिच पर होगा जिस पर इस वर्ल्ड कप का दूसरा मैच खेला गया था, जिसमें स्कॉटलैंड की टीम ने इटली के खिलाफ मैच में 200 से ज्यादा रन का स्कोर बनाया था। कोलकाता में बारिश की संभावना नहीं कोलकाता में मौसम पूरी तरह साफ है। 1 मार्च को मैच की शुरुआत शाम 7 बजे होगी। इस दिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। आज शाम कोलकाता में तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। वेस्टइंडीज एक बदलाव संभव वेस्टंडीज की टीम में एक बदलाव हो सकता है, रोस्टन चेज की जगह अकील हुसैन की एंट्री हो सकती है। साउथ अफ्रीका के ख‍िलाफ चेज ने 4 ओवर में 46 रन देकर 1 विकेट हास‍िल किया था। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती। वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, रोवमन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज/अकील हुसैन, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती और शमर जोसेफ। कहां देख सकते हैं मैच? इस मैच की LIVE स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स पर होगी। इसे जियोहॉटस्टार एप पर भी देखा जा सकता है। आप दैनिक भास्कर एप पर मैच का LIVE कवरेज फॉलो कर सकते हैं। --------------------------------------- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें

Continue reading on the app

ZIM-SA में दिन का पहला सुपर-8 मैच:साउथ अफ्रीका ग्रुप-1 के टॉप पर, जिम्बाब्वे पहले ही बाहर हो चुका

टी-20 वर्ल्ड कप में रविवार का पहला मैच साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दोपहर 3 बजे से नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा। इसका टॉस दोपहर 2.30 बजे होना है। साउथ अफ्रीका की टीम ग्रुप-1 के टॉप पर है। यह मैच अफ्रीकी टीम के लिए प्रैक्टिस गेम जैसा ही है। टीम अच्छे फार्म में है। उसने पिछले दोनों सुपर-8 मैच जीते हैं। जिम्बाब्वे पहले ही टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो चुकी है। साउथ अफ्रीका से कभी नहीं जीता जिम्बाब्वे जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक 8 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए। 7 में साउथ अफ्रीका ने जीत दर्ज की है। वहीं, जिम्बाब्वे ने अब तक एक भी मैच नहीं जीता हैं। दोनों टीम 2025 हरारे के मैदान पर आखिरी बार भिड़ी थीं, तब साउथ अफ्रीका 7 विकेट से मुकाबलाी जीत लिया था। ब्रायन बेनेट जिम्बाब्वे के टॉप बैटर ब्रायन बेनेट ने टूर्नामेंट में जिम्बाब्वे के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने मैचों में 135.78 के स्ट्राइक रेट से 277 रन बनाए। एक पारी में उनका बेस्ट नाबाद 97 रन रहा। वहीं, गेंदबाजी में ब्लेसिंग मुजरबानी टीम के लिए टॅाप विकेट टेकर रहे। उन्होंने 5 मैचों में 7.8 की इकोनॅामी से रन खर्च करते हुए 12 विकेट हासिल किए। यानसन साउथ अफ्रीका के टॉप विकेट टेकर साउथ अफ्रीका के लिए ऐडन मार्करम ने इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 6 मैचों में 178.37 स्ट्राइक रेट से 264 रन बनाए। उनका बेस्ट स्कोर 86* रन रहा। वहीं, मार्को यानसन साउथ अफ्रीका के लिए टॅाप विकेट टेकर रहे। उन्होंने 5 मैचों में 9.27 की इकोनॅामी से 11 विकेट लिए। पिच एंड वेदर रिपोर्ट साउथ अफ्रीका की टॉप फॉर्म में सुपर-8 में जिम्बाब्वे की टीम संघर्ष करती नजर आई है। ग्रुप-1 में खेले गए अपने पहले मुकाबले में उसे वेस्टइंडीज के खिलाफ 107 रन की बड़ी हार झेलनी पड़ी। इसके बाद चेन्नई में भारत के खिलाफ हुए मुकाबले में भी जिम्बाब्वे को 72 रन से हार का सामना करना पड़ा। भारत के मजबूत स्कोर के जवाब में जिम्बाब्वे लक्ष्य तक नहीं पहुंच सका। लगातार दो हार के बाद टीम की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें लगभग खत्म हो चुकी हैं और वह सुपर-8 की दौड़ से बाहर मानी जा रही है। वहीं, सुपर-8 में साउथ अफ्रीका शानदार लय में नजर आ रहा है। ग्रुप-1 के अपने पहले मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन भारत को 76 रन से हराकर सेमीफाइनल की दावेदारी मजबूत कर ली। इसके बाद साउथ अफ्रीका ने अहमदाबाद में वेस्टइंडीज को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस मुकाबले में एडेन मार्करम और रियान रिकेल्टन की दमदार पारियों ने टीम को आसान जीत दिलाई। लगातार दो जीत के साथ साउथ अफ्रीका ग्रुप-1 में पहले स्थान पर बना है और सेमीफाइनल की ओर मजबूत कदम बढ़ा चुका है। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमनी, डायोन मायर्स, ब्रेंडन टेलर (विकेटकीपर), सिकंदर रजा (कप्तान), रायन बर्ल, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, वेलिंगटन मसाकाद्जा, रिचर्ड नगारवा और ब्लेसिंग मुजरबानी। साउथ अफ्रीका: ऐडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रायन रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी। कहां देख सकते हैं मैच? इस मैच की LIVE स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स पर होगी। इसे जियोहॉटस्टार एप पर भी देखा जा सकता है। आप दैनिक भास्कर एप पर मैच का LIVE कवरेज फॉलो कर सकते हैं। --------------------------------------- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें --------------------------------------------- टी-20 वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… पाकिस्तान जीतकर भी टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर; श्रीलंका को 5 रन से हराया पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गया है। उसने शनिवार को अपने आखिरी सुपर-8 मैच में श्रीलंका को 5 रन से हराया, लेकिन टीम टॉप-4 में जगह नहीं बना सकी। इस नतीजे से न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंच गई है। पढ़ें पूरी खबर

Continue reading on the app

  Sports

क्या हमें वापस घर वापस ले चलेंगे? इंग्लैंड के विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टो अबू धाबी में फंसे, सरकार से मांगी मदद

इंग्लैंड के क्रिकेटर जॉनी बेयरस्टो ने धानमंत्री कीर स्टार्मर से टीम को घर वापस ले जाने की अपील की है. शनिवार, 28 फरवरी को इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की ओर से बयान जारी किया गया: "हमारी टीमों और स्टाफ की सुरक्षा हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है. हम सुरक्षा विशेषज्ञों और सरकार के संपर्क में हैं और मध्य पूर्व में मौजूदा हालात को लेकर आधिकारिक सलाह का पालन कर रहे हैं." Sun, 1 Mar 2026 09:19:59 +0530

  Videos
See all

IRGC statement on Khamenei death: 'इतिहास का सबसे खौफनाक पलटवार करेंगे' -IRGC #irgc #khameneideath #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T04:11:56+00:00

Iran After Khamenei Death: खामेनेई की मौत के बाद ईरान में शोक की लहर।#khameneideath #irannews #short #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T04:14:50+00:00

China Big Statement on Israel Iran US War LIVE: इजराल-ईरान-US जंग में चीन की एंट्री! | Xi Jinping #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T04:08:40+00:00

Iran Attack On US Military Base: 'वर्ल्डवॉर-3' का आरंभ ?ईरान में 40 अफसरों की मौत| Trump | War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T04:07:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers