Numerology 28 October: मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए करियर, सेहत और रिश्तों का हाल
आज का दिन आपके जीवन में नए मौके, आत्मविश्वास और अपनी सोच को खुलकर सामने रखने का बहुत ही सुंदर संदेश लेकर आया है। काफी समय से संयम और आपसी तालमेल के बाद अब यह समय अपने लक्ष्यों की तरफ कदम बढ़ाने, अपनी योजनाओं को सबके सामने रखने और नए रास्तों पर चलने का है।
वर्कप्लेस पर अपनी बात पूरे भरोसे का साथ बोलें, नए विचारों पर खुलकर चर्चा करें और यह समय अपनी योग्यताओं को निखारने का है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर ही फैसला करें। इसके अलावा सही योजना बनाकर आगे बढ़ें। आज के दिन आप जितना विश्वास और समझदारी से काम लेंगे, आपको उतना ही अपने जीवन में नई दिशा और सफलता प्राप्त होती है।
मूलांक 1 (जन्म तिथि: 1, 10, 19, 28)
करियर- मलूांक 1 के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। किसी नए काम की शुरुआत आप कर सकते हैं या अपने विचारों को वरिष्ठ अधिकारियों के सामने रखने के लिए पूरी तरह तैयार रहें। अच्छे से योजना बनाकर आगे बढ़ें।
हेल्थ- आप अपनी बातें खुलकर रखें, ताकि दूसरों के विचार सुनना भी उतना ही जरुरी है। बातचीत के दौरान सब्र रखें और अपने करीबियों की राय को भी पूरा महत्व दें।
रिश्ते- अपनी बातें खुलकर रखें, लेकिन दूसरों के विचारों को भी सुने। बातचीत के समय सब्र करें और अपने करीबियों की राय को पूरा महत्व दें।
मूलांक 2 (जन्म तिथि: 2, 11, 20, 29)
करियर- आप लोगों के मन की बात समझेंगे तो आपको कार्यक्षेत्र में नए संबंध बनाने में मदद मिलेगी। टीम के साथ ही मिलकर काम करने और नई योजनाओं पर चर्चा करने के लिए दिन बहुत अच्छा रहने वाला है।
हेल्थ- दूसरों की परेशानियों को बहुत अधिक सोचने से आपकी मानसिक ऊर्जा कम हो सकती है। मन को शांत रखें और हल्की सैर करें और फालतू की बातों से दूर रहें।
रिश्ते- यदि आपके मन में कोई पुरानी बात या संकोच है, तो उसे अपने जीवनसाथी या मित्र से बहुत ही प्यार करें। खुलकर बात करने से ही पुरानी उलझन दूर होगी।
मूलांक 3 (जन्म तिथि: 3, 12, 21, 30)
करियर- आज का दिन आपके लिए एकदम अनुकूल है। आपकी बातचीत करने का तरीका और नया सोचने का अंदाज लोगों को बहुत आकर्षित करेगा।
हेल्थ- अगर आप हद से ज्यादा काम कर रहे हैं, तो आपको थकान महसूस हो सकती है। समय पर संतुलित भोजन करें और अपने शरीर की जरुरत के हिसाब से ही आराम करें।
रिश्ते- आपका खुशनुमा स्वभाव घर का माहौल हल्का रहने वाला है। किसी करीबी दोस्त के साथ बिताया गया थोड़ा-सा आपको अंदर से खुशी देगा और रिश्ते मजबूत बनेंगे।
मूलांक 4 ( जन्म तिथि: 4, 13, 22, 31)
करियर- आपकी समझदारी नए विचारों को सही से योजना में बदलने का काम करेगी। रुके हुए कार्य पूरे होंगे या किसी कठिन सवाल का आसान तरीका ढूंढने में आपको सफलता प्राप्त होगी।
हेल्थ- यदि आप हर बात का सीधा हल चाहते हैं, तो कभी-कभी अपनों को सिर्फ थोड़ा प्यार और सब्र चाहिए होता है। इनकी बातों को ध्यान से सुनकर उनकी भावनाओं को जरुर समझें।
मूलांक 5 (जन्म तिथि: 5, 14, 23)
करियर- आपको नई परिस्थितियों में ढल जाने की खूबी आपको नए मौकों से जोड़ेगी। बातचीत करने, समझौते करने या नई बातें सीखने में आज का समय बहुत काम आएगा।
हेल्थ- मन में एक साथ कई बातें चलेगी जिससे आप थोड़ा परेशान हो सकते हैं। बेवजह की चीजों से ध्यान हटाकर थोड़े समय के लिए शांत बैठें।
रिश्ते- आपका उत्साह और मिलनसार अंदाज लोगों को आपकी तरफ खींचेगा। अपने रिश्तों में सच्चाई रखें और अपनों की भावनाओं का पूरा सम्मान करें।
मूलांक 6 ( जन्म तिथि: 6, 15, 24)
करियर- आपका फ्रेंडली नेचर और काम करने का तरीका कार्यक्षेत्र में आपकी साख बढ़ाएगा। किसी सामूहिक प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने या नए विचार प्रस्तुत करने के लिए अच्छा दिन है।
हेल्थ- अगर आप दूसरों की जिम्मेदारियां अपने सिर लेंगे, तो आपको बहुत अधिक शारीरिक थकान हो सकती है। अपनी सेहत को प्राथमिकता दें और पर्याप्त आराम करें।
रिश्ते- घर में अपनों के प्रति अपना प्यार जताने और भविष्य की अच्छी बातें करने का समय है। आपकी छोटी-सी परवाह भी रिश्तों को बहुत ही मजबूत बना सकते हैं।
मूलांक 7 (जन्म तिथि: 7, 16, 25)
करियर- गहराई से सोचने की आदत आपको किसी पेचीदा कार्य को समझने में मदद करेगी। अपनी जानकारी सिर्फ अपने तक रखने के अलावा अपने साथियों के साथ शेयर करें।
हेल्थ- अगर आप लगातार अकेले बैठकर सोचते रहते हैं या फिर सिर में दर्द या थकान हो सकती है। इसलिए कुछ समय हवा में बिताएं, जिससे आपका मन तरोताजा फील करें।
रिश्ते- आप हल्की बातों के जगह गहरी बातचीत पसंद करेंगे। जिस इंसान पर आपको पूरा भरोसा है, उसको अपने दिल की बात जरुर कहें।
मूलांक 8 (जन्म तिथि: 8, 17, 26)
करियर- आज आपको पूरे दिन ध्यान से काम करना और बेहतर बनाना है। अपनी तमाम योजनाओं को वरिष्ठ लोगों के सामने रखें और आगे की रणनीति बनाने के लिए यह बहुत सही दिन है।
हेल्थ- काम की चिंता को जरा भी अपने दिमाग पर हावी न होने दें। ऑफिस का कम खत्म करने के बाद कुछ समय अपना आराम के लिए निकालें और परिवार के साथ समय बिताएं।
रिश्ते- अपने कामकाज में व्यस्त रहे हैं, तो आज अपनों के लिए समय जरुर निकालें। उनकी बातों को प्यार से सुनना आपके पारिवारिक रिश्तों को और मजबूत बनाएगा।
मूलांक 9 ( जन्म तिथि: 9, 18, 27)
करियर- आपको साहस और पक्के इरादे के साथ कार्य करेंगे तो आपको शक्ति मिलेगा। किसी नए प्रोजेक्ट को शुरु करने या रुके हुए मामलों को निपटाने में आपको सफला मिलेगी।
हेल्थ- कार्य के उत्साह में अपनी शारीरिक क्षमता से ज्यादा जोर न लगाएं। भोजन सही समय पर करें और शरीर को पर्याप्त विश्राम देने पर ध्यान दें।
रिश्ते- आपका अपनापन और मददगार व्यवहार किसी पुराने से रिश्ते में फिर से मिठास भर देगा। अपनों से बात करते समय अपनी आवाज में नरमी बनाकर चलें।
28 October, 2026 Stock Market Updates: Sensex 345 अंक गिरा, 22,708 पर खुला Nifty; IT Stocks बने कमजोरी की वजह
वॉल स्ट्रीट में रात भर की बढ़त और एशियाई बाजारों में मजबूती के बावजूद, भारतीय शेयर बाजार के बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी 28 अक्टूबर, 2026 को गिरावट के साथ खुले। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 345.23 अंक या 0.17 प्रतिशत गिरकर 73,253.44 पर आ गया, जबकि निफ्टी 71.75 अंक गिरकर 22,708.80 पर खुला। पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 73,606.75 और निफ्टी 50 22,678 पर बंद हुआ था। हालांकि, व्यापक सूचकांकों में शुरुआती सत्र में मिला-जुला रुख देखने को मिला। जहां बीएसई मिडकैप सेलेक्ट इंडेक्स 57.11 अंक गिर गया, वहीं बीएसई स्मॉलकैप सेलेक्ट इंडेक्स 9.45 अंक या 0.11 प्रतिशत बढ़कर 8,663.67 पर हरे निशान में कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स बाजार में एल एंड टी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एक्सिस बैंक, मारुति और पावर ग्रिड के शेयरों में तेजी देखी गई। शुरुआती कारोबार में एल एंड टी के शेयरों में 5.86 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। वहीं, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, टीसीएस और आईटीसी के शेयरों में गिरावट आई। इंफोसिस के शेयर 3.98 प्रतिशत गिरे। शुरुआती कारोबार में बाजार का रुख नकारात्मक रहा। एनएसई पर 1,650 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई, जबकि 1,192 शेयरों में बढ़त हुई। 105 शेयर अपरिवर्तित रहे।
इसे भी पढ़ें: Jio Platforms की शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत, 21 प्रतिशत से ज्यादा प्रीमियम पर लिस्ट
गिफ्ट निफ्टी ने क्या संकेत दिया?
निफ्टी 50 के शुरुआती संकेतक गिफ्ट निफ्टी ने आज नकारात्मक शुरुआत का संकेत दिया। यह पिछले बंद भाव 22,812 से 98.5 अंक गिरकर 22,713.50 पर खुला। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार, यानी 27 अक्टूबर को 4,240.39 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने शेयर बेचकर 1,250.03 करोड़ रुपये के शेयर बेच दिए। चॉइस ब्रोकिंग के तकनीकी अनुसंधान विश्लेषक हितेश टेलर ने कहा घरेलू बाजारों में कमजोर शुरुआत देखने को मिल सकती है, क्योंकि हालिया FII खरीदारी के बावजूद गिफ्ट निफ्टी में गिरावट के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि, शुरुआती गैप, कच्चे तेल की ऊंची कीमतें और फेड के नीतिगत फैसले से बाजार में अस्थिरता बनी रह सकती है। निफ्टी का प्रमुख सपोर्ट लेवल के पास स्थिर होना इस बात को तय करने में महत्वपूर्ण होगा कि शुरुआती कमजोरी खरीदारी को आकर्षित करती है या गिरावट को और बढ़ाती है।
इसे भी पढ़ें: Jio Platforms की शेयर बाजार में बंपर शुरुआत, 23 प्रतिशत बढ़त के साथ बनी देश की दूसरी मूल्यवान कंपनी
आज एशियाई बाज़ार
अमेरिकी बाज़ारों में उछाल के बाद, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के प्रति उत्साह में पुन: वृद्धि के चलते एशियाई बाज़ारों में तेज़ी देखी गई। जापान का निक्केई 225 सूचकांक 822.63 अंक या 1.30 प्रतिशत बढ़कर 64,091 पर पहुँच गया। इसी प्रकार, हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक 69.68 अंक या 0.30 प्रतिशत बढ़ा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी सूचकांक 352.11 अंक या 6.24 प्रतिशत बढ़ा। शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक 26.14 अंक या 0.72 प्रतिशत बढ़ा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi









