बालकनी के गमले में कैसे उगाएं खीरा? जान लें ये जादुई जुगाड़, पूरे गर्मी बचेंगे पैसे
अगर आपके पास बड़ा बगीचा नहीं है तो भी आप ताजा और रसीला खीरा अपने घर पर उगा सकते हैं. थोड़ी सी धूप, सही मिट्टी और नियमित देखभाल के साथ गमले में खीरा उगाना बिल्कुल आसान है. बाजार में मिलने वाले खीरे में अक्सर केमिकल खाद और दवाओं का इस्तेमाल होता है, लेकिन घर पर उगाया गया खीरा पूरी तरह ताजा, सुरक्षित और स्वाद में बेहतर होता है. खास बात यह है कि खीरे का पौधा ज्यादा जगह नहीं मांगता और बालकनी, छत या छोटे से आंगन में भी आसानी से लगाया जा सकता है. सही बीज का चयन, उपयुक्त गमले का आकार, खाद-पानी की सही मात्रा और सहारा देने की तकनीक जानना बेहद जरूरी है. अगर शुरुआत से ही सही तरीका अपनाया जाए तो कुछ ही हफ्तों में बेल बढ़ने लगती है और जल्द ही हरे-भरे खीरे तोड़ने का आनंद मिल सकता है.
Holi Malpua Recipe: होली पर मैदे का नहीं सॉफ्ट-स्पंजी आटे का बनाएं मालपुआ, पारंपरिक स्वाद त्योहारों में घोल दे मिठास, आसान है रेसिपी
Malpua recipe for Holi: होली पर अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग पकवान बनाए जाते हैं. काफी लोग गुझिया, मठरी, नमकपारे बनाते हैं तो बिहार, यूपी के कुछ इलाकों में दही बड़े, मालपुआ आदि बनते हैं. मालपुआ आप अब तक मैदे, सूजी का घोल तैयार करके बनाती होंगी, लेकिन मैदा सेहत के लिए उतना हेल्दी नहीं होता है. ऐसे में आप इस बार होली पर मालपुआ बनाने वाली हैं तो राजस्थानी स्टाइल में बनाएं आटे के मालपुए. ये बनने के बाद बेहद ही सॉफ्ट-स्पंजी और स्वादिष्ट लगेंगे. इससे आप होली के दिन अपने घर आने वाले मेहमानों का मुंह भी मीठा करा सकती हैं. आप इसे किसी भी ओकेजन, पार्टी, पर्व-त्योहार पर जब मन करे कुछ मीठा खाने का तो झटपट बना सकती हैं. राजस्थानी आटा मालपुआ रेसिपी के बारे में बता रही हैं निशा मधुलिका अपने यूट्यूब चैनल NishaMadhulika पर. तो चलिए जानते हैं उनसे इस वीडियो में इस टेस्टी राजस्थानी आटे के मालपुए की रेसिपी के बारे में.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18





















