Responsive Scrollable Menu

इजराइल-ईरान जंग...MP के 100 से ज्यादा लोग दुबई में फंसे:इंदौर के नेता, बिल्डर, बिजनेसमैन भी शामिल; एयर इंडिया की फ्लाइट कैंसिल

मध्य पूर्व में इजराइल–ईरान के बीच बढ़ते तनाव और कई देशों के एयरस्पेस में लगे प्रतिबंधों का सीधा असर मध्य प्रदेश के यात्रियों पर पड़ा है। शारजाह से इंदौर आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-256 को रद्द हो गई है। फ्लाइट कैंसल होने से मध्य प्रदेश के 100 से ज्यादा यात्री दुबई और शारजाह एयरपोर्ट पर फंस गए हैं। जानकारी के अनुसार, शारजाह से इंदौर के लिए दोपहर 12:20 बजे (यूएई समय) रवाना होने वाली फ्लाइट को अंतिम समय में रद्द किया गया। यात्रियों को इसकी जानकारी एयरपोर्ट पहुंचने के बाद मिली। कई यात्री पहले से दुबई पहुंचे थे, जिनकी कनेक्टिंग फ्लाइट शारजाह से इंदौर के लिए थी। वे भी वहीं फंसे हैं। शादी में गए इंदौर के नेता, बिल्डर और सेठ फंसे जानकारी के अनुसार दुबई में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए इंदौर से कई लोग गए थे। इनमें पूर्व विधायक संजय शुक्ला, विशाल पटेल, प्रवीण कक्कड़, सहारा ग्रुप के मनीष सहारा, अग्रवाल समूह के संजय अग्रवाल, सी-21 मॉल के पिंटू छाबड़ा, गोलू पाटनी सहित कई लोग शामिल हैं। बताया जाता है कि जब ये इंदौर आने के लिए दुबई एयरपोर्ट पहुंचे तो पता चला कि फ्लाइट कैंसिल हो गई है। इसके कारण इन्हें दुबई में ही रुकना पड़ा। परिवार और बच्चों के साथ फंसे यात्री फंसे यात्रियों में इंदौर, भोपाल, ग्वालियर सहित मध्य प्रदेश के कई जिलों के लोग शामिल हैं। इनमें बड़ी संख्या में परिवार, महिलाएं और बच्चे भी हैं। कई यात्री छुट्टियां मनाने या पारिवारिक कार्यक्रमों में शामिल होने गए थे, लेकिन अब वापसी को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। एक यात्री ने बताया कि वे आठ घंटे से अधिक समय से शारजाह एयरपोर्ट पर बैठे हैं, लेकिन एयरलाइन की ओर से स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही। होटल बुकिंग की अवधि खत्म हो चुकी है। खाने-पीने की भी दिक्कत हो रही है। बच्चों को संभालना मुश्किल हो गया है। फ्लाइट रद्द होने की वजह जानकारी के मुताबिक, इजराइल–ईरान संघर्ष के चलते यूएई सहित मध्य पूर्व के कई देशों ने अपने एयरस्पेस में प्रतिबंध लगाए हैं। इस कारण भारतीय एयरलाइंस की कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हुई हैं। सुरक्षा कारणों से शारजाह–इंदौर रूट की उड़ान को भी रद्द करने का निर्णय लिया गया। एयर इंडिया एक्सप्रेस की ओर से यात्रियों को टिकट का पूरा रिफंड या बाद की तारीख में रीबुकिंग का विकल्प दिए जाने की बात कही गई है। हालांकि वैकल्पिक उड़ानों की संख्या सीमित होने के कारण यात्रियों को तत्काल राहत नहीं मिल पा रही है।

Continue reading on the app

  Sports

अंतिम गेंद पर गजब ड्रामा... अंपायर की गलती से पाकिस्तान के खिलाफ हारा श्रीलंका, जयसूर्या- मलिंगा हुए आगबबूला

umpire rod tucke big blunder in umpiring: श्रीलंका की टीम पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के सुपर8 मैच में आखिरी गेंद पर हार गई. श्रीलंका की इस हार में अंपायर का अहम रोल रहा जिन्होंने मैच की आखिरी गेंद को वाइड करार नहीं दिया. श्रीलंका को जीत के लिए आखिरी गेंद पर छह रन चाहिए थे. शाहीन अफरीदी के इस ओवर में दासुन शनाका लगातार तीन छक्के और एक चौका जड़ चुके थे लेकिन अंपायर रॉड टकर की गलती से श्रीलंका को आखिरी गेंद पर हार मिली. Sun, 1 Mar 2026 02:21:24 +0530

  Videos
See all

Pakistan Afghanistan War Update: पाक-अफगान युद्ध में ट्रंप की एंट्री | Pak Air Strike on Afghanistan #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-28T23:30:20+00:00

PM Kisan Samman Nidhi: किसान निधि की राशि इतनी बढ़ी! | PM Kisan | Top News | Installment | Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-28T23:00:10+00:00

Iran-Israel War Update: ईरान में बड़ी तबाही, कहां हैं खामेनेई? | Khamenei | Breaking | Putin | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-28T22:30:14+00:00

BREAKING: Donald Trump says Iran’s Supreme Leader Khamenei is dead | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-28T22:44:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers