Responsive Scrollable Menu

पटियाला लॉ यूनिवर्सिटी से राजीव गांधी का नाम हटेगा:अकादमिक काउंसिल में प्रस्ताव पास, अब मैनेजमेंट बोर्ड व सरकार लेना है फैसला

पटियाला की राजीव गांधी नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी का नाम बदला जा सकता है। इसमें से राजीव गांधी का नाम हटाने का प्रस्ताव किया जा रहा है। नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की अकादमिक काउंसिल ने विश्वविद्यालय के नाम से पूर्व प्रधानमंत्री Rajiv Gandhi का नाम हटाने का प्रस्ताव पारित किया है। यह प्रस्ताव अब मैनेजमेंट बोर्ड को भेजा जाएगा। वहां से स्वीकृति मिलने के बाद अंतिम निर्णय के लिए मामला पंजाब सरकार के पास जाएगा। विश्वविद्यालय की स्थापना वर्ष 2006 में पंजाब अधिनियम के तहत हुई थी। राज्य तब कांग्रेस की सरकार थी। तत्कालीन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंदर सिंह ने विधान सभा प्रस्ताव पारित कर इसकी स्थापना की थी। अब इसका नाम बदला जाएगा। इस फैसले को लेकर विरोध और समर्थन का दौर भी शुरू हो गया है। अभी राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। कांग्रेस सांसद ने किया विरोध कांग्रेस सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी ने प्रस्ताव पर आपत्ति जताते हुए इसे अनुचित बताया है। उनका कहना है कि संस्थानों के नाम बदलना समाधान नहीं है। कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने नाम परिवर्तन की प्रक्रिया को चुनावी कदम करार देते हुए सरकार से शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और विकास जैसे मुद्दों पर ध्यान देने की बात कही है। अब मैनेजमेंट बोर्ड और राज्य सरकार के निर्णय के बाद ही विश्वविद्यालय के नाम को लेकर अंतिम स्थिति स्पष्ट होगी। AAP व अकाली दल के कुछ नेता पक्ष में वहीं आम आदमी पार्टी और शिरोम​णि अकाली दल के कुछ नेताओं ने इस कदम का समर्थन किया है। अकाली दल से जुड़े नेताओं का तर्क है कि 1984 के सिख विरोधी दंगों की पृष्ठभूमि को देखते हुए विश्वविद्यालय के नाम पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए।

Continue reading on the app

शादी में हंगामा: लड़की वालों ने रस्म के लिए डीजे बंद करते ही भड़क गए बाराती, वर-वधु पक्ष में छिड़ गई महाभारत, देखे वीडियो

शादी में हंगामा: लड़की वालों ने रस्म के लिए डीजे बंद करते ही भड़क गए बाराती, वर-वधु पक्ष में छिड़ गई महाभारत, देखे वीडियो

Continue reading on the app

  Sports

इंदौर पुलिस की सख्त कार्रवाई, चेकिंग के दौरान नशे में धुत बस चालक को किया गिरफ्तार, बिना परमिट चला रहा था यात्रियों से भरी बस

इंदौर: शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों और नागरिकों की जान से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ इंदौर पुलिस की “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत एक और बड़ी कार्रवाई सामने आई है। विजयनगर पुलिस ने 28 फरवरी 2026 की देर रात एक ऐसे बस चालक को गिरफ्तार किया जो नशे में धुत होकर … Sun, 01 Mar 2026 15:33:08 GMT

  Videos
See all

RSS की शताब्दी वर्ष पर Chhatrapati Sambhaji Nagar में विशाल हिंदू सम्मेलन I Maharashtra I #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T10:15:01+00:00

Iran America War Live Updates: ईरान अमेरिका युद्ध की सीधी तस्वीरें | Ali Khamenei Killed | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T10:05:54+00:00

Israel America Attack Iran LIVE: ईरान का भयंकर पलटवार..फंस गए Trump | Ali Khamenei Death | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T10:05:13+00:00

Iran Israel War Breaking: खामेनेई के घर पर अटैक की आ गई पहली तस्वीर! | Ali Khamenei | R Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T10:02:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers