झारखंड में अपराध पीड़ितों को बड़ी राहत! सोरेन सरकार से मिलेगा 3 लाख तक मिलेगा मुआवजा, जानिए पूरी योजना
Jharkhand News: झारखंड में हेमंत सोरने की सरकार ने अपराधा के पीड़ितों और उनके आश्रितों को राहत देने के लिए बड़ा उठाया है. राज्य सरकार ने झारखंड पीड़ित प्रतिकर योजना 2016 के तहत अलग-अलग अपराधों में न्यूनतम मुआवजा राशि तय कर दी है. इस संबंध में गृह विभाग ने आदेश जारी किया है.
किसे कितना मुआवजा
आदेश के अनुसार तेजाब हमला या बलात्कार से घायल पीड़ित को कम से कम 3 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा. नाबालिग के शारीरिक शोषण के मामलों में 2 लाख रुपये की राशि तय की गई है. मानव तस्करी के शिकार लोगों के पुनर्वास के लिए 1 लाख रुपये और बलात्कार से अलग यौन प्रताड़ना के मामलों में 50 हजार रुपये दिए जाएंगे.
आश्रितों को मिलेंगे 2 लाख
किसी भी अपराध में मौत होने पर आश्रितों को 2 लाख रुपये मिलेंगे. 80 प्रतिशत या उससे अधिक स्थायी विकलांगता होने पर भी 2 लाख रुपये का प्रावधान है. 40 से 80 प्रतिशत आंशिक विकलांगता पर 1 लाख रुपये दिए जाएंगे. तेजाब हमले को छोड़कर अगर शरीर का 25 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा जल जाता है, तो 2 लाख रुपये मिलेंगे. भ्रूण हानि पर 50 हजार रुपये और प्रजनन क्षमता खत्म होने पर 1.5 लाख रुपये का मुआवजा तय किया गया है.
विकलांगों को कितनी राशि
सीमा पर दो तरफा फायरिंग में अगर किसी महिला की 80 प्रतिशत या उससे अधिक स्थायी विकलांगता हो जाती है या मृत्यु हो जाती है, तो 2 लाख रुपये दिए जाएंगे. 40 प्रतिशत से अधिक आंशिक विकलांगता पर 1 लाख रुपये मिलेंगे. इसके अलावा, यदि किसी अपराध में शरीर के किसी अंग की हानि से 40 प्रतिशत से कम विकलांगता होती है, तो 50 हजार रुपये दिए जाएंगे. बाल पीड़ित को साधारण चोट पर 10 हजार रुपये और अन्य पीड़ितों के पुनर्वास के लिए 50 हजार रुपये का प्रावधान है.
14 से कम उम्र के बच्चों के लिए क्या
मुआवजा राशि का निर्धारण पीड़ित को हुई हानि, इलाज पर खर्च, अंतिम संस्कार के खर्च और पुनर्वास की जरूरत के आधार पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण करेगा. इसके लिए पीड़ित या उसके आश्रित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में आवेदन कर सकते हैं. यदि पीड़ित की उम्र 14 साल से कम है, तो तय राशि में 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की जा सकती है.
यह भी पढ़ें: Jharkhand: झारखंड विधानसभा में कृषि बजट पास, हर विधानसभा में खुलेगा कोल्ड स्टोरेज
बुर्ज खलीफा से कुछ दूरी पर गिरा बम, दुबई पर ईरान का खतरनाक हमला
दुनिया की सबसे ऊंची इमारत, बुर्ज खलीफा को अचानक खाली कराना पड़ा. जैसे ही दुबई के आसमान में ईरान की मिसाइलें दिखाई दीं और धमाकों की आवाजें सुनाई देने लगीं, प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर यह बड़ा कदम उठाया. चश्मदीदों के मुताबिक, धमाके इतने तेज थे कि घरों की खिड़कियां तक हिल गईं. दुबई और अबू धाबी जैसे सुरक्षित माने जाने वाले शहरों में इस तरह के हमलों ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है.
'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी'
जंग की शुरुआत तब हुई जब अमेरिका और इजरायल ने मिलकर तेहरान पर 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' के तहत हमला किया. इजरायल ने दावा किया कि इस हमले में ईरान की 'इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स' के कमांडर मोहम्मद पाकपुर मारे गए हैं. अपने बड़े कमांडर की मौत और देश पर हुए हमले से तिलमिलाए ईरान ने चंद घंटों के भीतर ही जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी. ईरान ने एक साथ इजरायल और अमेरिका के उन ठिकानों को निशाना बनाया जो यूएई, कतर और सऊदी अरब में मौजूद हैं.
अबू धाबी में जान-माल का नुकसान
ईरान के इस मिसाइल अटैक का असर यूएई की राजधानी अबू धाबी में भी देखने को मिला. यूएई के रक्षा मंत्रालय ने पुष्टि की है कि मिसाइल का मलबा एक रिहायशी इलाके में गिरने से एशिया के रहने वाले एक व्यक्ति की मौत हो गई है. मंत्रालय ने इसे एक 'कायरतापूर्ण हरकत' बताया है और कहा है कि इस तरह के हमलों से मासूम नागरिकों की जान को खतरा पैदा हो गया है और इलाके की शांति पूरी तरह भंग हो गई है.
खाड़ी के कई देशों में बरसीं मिसाइलें
ईरान का गुस्सा सिर्फ दुबई या अबू धाबी तक सीमित नहीं रहा. सऊदी अरब की राजधानी रियाद और कतर की राजधानी दोहा में भी हमले की कोशिश की गई. कतर की सरकार ने बताया कि उन्होंने आने वाली मिसाइलों को हवा में ही मार गिराया (इंटरसेप्ट किया), जिससे वहां जान-माल का नुकसान होने से बच गया. वहीं, बहरीन में मौजूद अमेरिकी नौसेना के 'फिफ्थ फ्लीट' के मुख्यालय पर हमले के खतरे को देखते हुए इमरजेंसी सायरन बजाए गए, जिससे पूरे देश में दहशत फैल गई.
क्या अब शुरू होगा महायुद्ध?
रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि ईरान ने अमेरिका के सहयोगी देशों को निशाना बनाकर यह साफ कर दिया है कि वह अब पीछे हटने वाला नहीं है. अमेरिका ने जहां ईरान के मिसाइल अड्डों को खत्म करने की कसम खाई है, वहीं ईरान अब रिहायशी इलाकों और बड़े आर्थिक केंद्रों को निशाना बना रहा है. मिडिल ईस्ट में बढ़ता यह तनाव अब एक बड़े क्षेत्रीय युद्ध की आहट दे रहा है, जिसका असर पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था और सुरक्षा पर पड़ना तय है.
#BREAKING ???????? ???????? Iranian ballistic missile attack reported near Burj Khalifa in Dubai, UAE. pic.twitter.com/QauOM2V0SE
— Nucleus Prime (@nucleusprime) February 28, 2026
ये भी पढ़ें- दुश्मनों की सोच गलत है कि ईरान कायरतापूर्ण हरकतों के आगे झुकेगा: भारत में ईरानी दूतावास
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















