Responsive Scrollable Menu

मथुरा में दो करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

मथुरा में दो करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

Continue reading on the app

Lock Upp 2 Winner: कौन हैं Shreya Kalra? जो बनी 'लॉकअप 2' की विनर, जानें क्या करती हैं और कितनी है नेटवर्थ

Lock Upp 2 Winner: एकता कपूर के रियलिटी शो लॉकअप 2 (Lock Upp 2 ) ने धमाल मचा दिया है. नेटफ्लिक्स पर शुरू हुए इस शो में कुल 15 कंटेस्टेंट्स आए थे, लेकिन अब इस शो को अपना विनर फाइनली मिल गया है.  श्रेया कालरा (Shreya Kalra) इस शो की विनर बन गई हैं और शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) रनरअप रही.ऐसे में अब हर कोई श्रेया के बारे में जानना चाह रहा है कि वो कौन हैं और क्या करती हैं, तो चलिए जानते हैं.

कौन हैं श्रेया कालरा?

श्रेया कालरा एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, कंटेंट क्रिएटर, मॉडल और डिजिटल एंटरप्रेन्योर हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर फैशन और लाइफस्टाइल से जुड़े वीडियो और तस्वीरें शेयर करके की थी. धीरे-धीरे उनकी रील्स और वीडियो वायरल होने लगे, जिसके बाद उनकी पॉपुलैरिटी लगातार बढ़ती गई. हाल ही के सालों में सोशल मीडिया पर कई नए चेहेर फेमस हुए जिनमें से एक श्रेया भी है. अपने पॉडकास्ट की वजह से भी श्रेया को पहचान मिली है.

कैसे शुरू हुआ करियर?

श्रेया कालरा ने शुरुआत में छोटे-छोटे वीडियो और फोटोशूट के जरिए सोशल मीडिया पर अपनी पहचान बनाई. उनके कंटेंट का अंदाज लोगों को पसंद आने लगा और धीरे-धीरे उनके फॉलोअर्स बढ़ते गए. सोशल मीडिया पर सफलता मिलने के बाद कई ब्रांड्स ने उन्हें प्रमोशन और विज्ञापनों के लिए अप्रोच किया. वहीं, आज श्रेया कई बड़े फैशन और ब्यूटी ब्रांड्स के साथ काम करती हैं. श्रेया को लॉकअप से पहले रियलिटी शो रोडिज में भी देखा गया है. 

 

ये भी पढे़ं-'उनकी नीयत...', राम कपूर ने बार-बार किया Kiss, अनकंफर्टेबल हुई श्रेया कालरा? अब आकांक्षा चौधरी ने कही ऐसी बात

क्या करती हैं श्रेया कालरा?

श्रेया कालरा का मुख्य काम डिजिटल कंटेंट क्रिएशन ही हैं. वो इंस्टाग्राम, यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक्टिव रहती हैं. श्रेया यूट्यूब पर व्लॉग बनाती है और खुद का पॉडकास्ट चैनल भी चलाती हैं.  इसके अलावा वह कई ब्रांड्स के लिए प्रमोशनल कैंपेन, फोटोशूट और एड भी करती हैं. उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा ब्रांड एंडोर्समेंट, सोशल मीडिया प्रमोशन, पेड पार्टनरशिप, यूट्यूब और इवेंट अपीयरेंस से आता है. कई बड़ी फैशन, ब्यूटी और लाइफस्टाइल कंपनियां उनके साथ काम कर चुकी हैं.

कितनी है श्रेया कालरा की नेटवर्थ?

श्रेया कालरा की नेटवर्थ (Shreya Kalra Net Worth) को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है. हालांकि, विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स और डिजिटल इंडस्ट्री के अनुसार उनकी कुल संपत्ति करीब 3 से 5 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है. ये आंकड़ा ऑफिशियल नहीं है. 

ये भी पढ़ें- Explainer: शिवांगी जोशी का कई एक्टर्स संग जुड़ा नाम, मोहसिन खान से कुशल टंडन तक, जानें डेटिंग रूमर्स की पूरी कहानी

Continue reading on the app

  Sports

ट्रेविस हेड लगातार दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया के बेस्ट क्रिकेटर बने, जानें कैसे 1 वोट से पलटी बाजी

Travis Head wins Allan Border medal: ट्रेविस हेड ने लगातार दूसरी बार प्रतिष्ठित 'एलन बॉर्डर मेडल' जीतकर इतिहास रच दिया. उन्होंने अपने करीबी दोस्त एलेक्स कैरी को महज 1 वोट के मामूली अंतर से पछाड़कर यह उपलब्धि हासिल की. एशेज सीरीज में तीन बेहतरीन शतकों और वनडे में शानदार प्रदर्शन के दम पर हेड अब रिकी पोंटिंग, माइकल क्लार्क और स्टीव स्मिथ जैसे दिग्गजों के खास क्लब में शामिल हो गए हैं. वहीं मिचेल स्टार्क को टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया. Fri, 7 Aug 2026 23:42:45 +0530

  Videos
See all

Ranchi Student Protest: NEET छात्र हर्ष दुबे ने खोली दिपके के दिल्ली प्रदर्शन की पोल !?Arnab Goswami #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T18:38:58+00:00

BCA Student Murder Case: BCA छात्रा का मर्डर, दोस्त बना दरिंदा! | Full Investigation & Reality | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T18:45:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers