Responsive Scrollable Menu

‘सावजी’ मटन को लेकर टिप्पणी पर माफी का सवाल ही नहीं : महाराष्ट्र एफडीए आयुक्त मुंधे

‘सावजी’ मटन को लेकर टिप्पणी पर माफी का सवाल ही नहीं : महाराष्ट्र एफडीए आयुक्त मुंधे

Continue reading on the app

पीएम मोदी की फेसबुक पोस्ट पर लगी अस्थायी रोक के लिए मेटा ने मांगी माफी, आईटी मंत्री को जताया खेद

नई दिल्ली, 5 अगस्त (आईएएनएस)। सोशल मीडिया कंपनी मेटा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फेसबुक पोस्ट पर अस्थायी रूप से लगी रोक के लिए बुधवार को माफी मांग ली। कंपनी के मुख्य वैश्विक मामलों के अधिकारी जोएल कैपलन ने कहा कि इस गलती के लिए केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव से सीधे माफी मांगी गई है।

मेटा की ओर से जारी बयान में जोएल कैपलन ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी की पोस्ट पर लगी रोक हमारी गलती थी और इसके लिए मैंने मेटा की ओर से मंत्री से माफी मांगी है।

कैपलन बुधवार को मेटा के एक वैश्विक प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे, जिसने अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। इस दौरान कंपनी ने अपने प्लेटफॉर्म के संचालन में हुई कुछ कमियों और त्रुटियों को स्वीकार किया।

मंत्री से मुलाकात से पहले मेटा के प्रतिनिधिमंडल ने सूचना प्रौद्योगिकी सचिव एस. कृष्णन के साथ भी अलग से चर्चा की थी।

यह माफी ऐसे समय में आई है, जब भारत में मेटा के कामकाज और उसकी कंटेंट मॉडरेशन नीतियों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फेसबुक पोस्ट कुछ समय के लिए उपलब्ध न रहने की घटना के बाद कंपनी की भूमिका पर गहन चर्चा शुरू हो गई थी।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, इससे पहले दिन में मेटा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मार्क जुकरबर्ग ने भी कंपनी के प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक और भ्रामक सामग्री के प्रसार से जुड़े मुद्दों तथा संचालन संबंधी कमियों पर खेद जताया।

सूत्रों का कहना है कि जुकरबर्ग ने सरकार द्वारा उठाई गई चिंताओं को स्वीकार किया और प्लेटफॉर्म के संचालन में हुई गलतियों पर अफसोस व्यक्त किया।

सरकारी सूत्रों ने यह भी दावा किया कि अधिकारियों ने मेटा को स्पष्ट रूप से बताया कि यदि कोई प्लेटफॉर्म यह तय करने लगे कि कौन-सा कंटेंट किस उपयोगकर्ता तक पहुंचेगा, तो भारतीय कानून के तहत उसे पूरी तरह एक तटस्थ मध्यस्थ नहीं माना जा सकता।

सूत्रों के मुताबिक, अधिकारियों ने मेटा को यह भी बताया कि ऐसी स्थिति में सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मिलने वाली सेफ हार्बर यानी कानूनी संरक्षण संबंधी सुविधाएं लागू नहीं हो सकती हैं।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, मेटा ने माना कि प्लेटफॉर्म के संचालन से जुड़े कुछ मामलों में त्रुटियां हुईं और कंपनी ने उन पर खेद व्यक्त करते हुए माफी मांगी। यह घटनाक्रम भारत में डिजिटल प्लेटफॉर्म की जवाबदेही और कंटेंट प्रबंधन को लेकर चल रही बहस के बीच महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SLC XI: विकेट के लिए तरसे, खूब रन बरसे, फिर भी टीम इंडिया ने क्यों नहीं दिया इस बॉलर को मौका?

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज की शुरुआत होने से पहले टीम इंडिया ने अभ्यास मैच के पहले दिन अपनी तैयारियों को परखा. घरेलू क्रिकेटरों से बनी श्रीलंकाई टीम ने भारतीय गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसा दिया. Fri, 07 Aug 2026 21:00:05 +0530

  Videos
See all

Aban Ahmed funeral: बेटे की अंतिम विदाई देने आएगी Shaista Parveen?| Atiq Ahmed | Guddu Muslim |N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T15:45:18+00:00

बारिश का कहर! सड़क धंसी, गड्ढे में उतरे सपा नेता #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T15:38:43+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers