मिडिल इस्ट में महायुद्ध से भारत में हलचल तेज, कई उड़ानें रद्द
Israel US Iran War: ईरान पर अमेरिका-इजराइली हमले और जवाबी कार्रवाई के बाद मिडिल इस्ट में युद्ध जैसे हालात हो गए हैं. इधर इसका असर भारत में भी असर दिखने लगा है. भारत से कई उड़ानें प्रभावित हुई हैं.
The post मिडिल इस्ट में महायुद्ध से भारत में हलचल तेज, कई उड़ानें रद्द appeared first on Prabhat Khabar.
Suzuki Motorcycle: सिक्किम में सुजुकी की एंट्री, गंगटोक में खुली कंपनी की पहली डीलरशिप
Suzuki Motorcycle: देश की प्रमुख टू-व्हीलर कंपनी सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (SMIPL) ने पूर्वोत्तर भारत में अपने नेटवर्क का विस्तार करते हुए सिक्किम में आधिकारिक तौर पर कदम रख दिया है। कंपनी ने गंगटोक के लोअर सिचे इलाके में अपना पहला अधिकृत डीलरशिप ‘Himalayan Suzuki’ शुरू किया है। इस उद्घाटन के साथ ही सुजुकी की मौजूदगी अब भारत के सभी राज्यों में हो गई है, जो कंपनी के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
दूर-दराज राज्यों पर फोकस
सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, जापान की ऑटोमोबाइल दिग्गज Suzuki Motor Corporation की भारतीय सहायक कंपनी है। सिक्किम में डीलरशिप खोलना कंपनी की उस रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत वह भौगोलिक रूप से चुनौतीपूर्ण और दूरस्थ राज्यों में भी अपने प्रोडक्ट्स और सर्विस आसानी से उपलब्ध कराना चाहती है।
3S सुविधा के साथ प्रीमियम अनुभव
नई डीलरशिप 3S (Sales, Service और Spare Parts) सुविधा से लैस है। यानी ग्राहकों को वाहन खरीदने, सर्विस कराने और स्पेयर पार्ट्स की उपलब्धता—सब कुछ एक ही छत के नीचे मिलेगा। कंपनी का कहना है कि इस आउटलेट को खासतौर पर पहाड़ी इलाकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। यहां सुजुकी की पूरी प्रोडक्ट रेंज—स्कूटर और मोटरसाइकिल—उपलब्ध रहेगी।
दूसरे राज्यों पर निर्भरता खत्म
अब सिक्किम के ग्राहकों को सुजुकी के वाहनों के लिए दूसरे राज्यों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। कंपनी के मुताबिक, पहाड़ी सड़कों और बदलती परिस्थितियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले टू-व्हीलर्स की यहां खास मांग है, और सुजुकी इस जरूरत को पूरा करने के लिए तैयार है।
कंपनी को उम्मीद है कि पूर्वोत्तर भारत में टू-व्हीलर की मांग आने वाले समय में और बढ़ेगी। ऐसे में सिक्किम में शुरुआती एंट्री से सुजुकी को दीर्घकालिक फायदा मिल सकता है।
(मंजू कुमारी)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi


















