मिडिल ईस्ट में अमेरिका की महा-घेराबंदी, ईरान के चारों तरफ तैनात किए 'तैरते किले'
मिडिल ईस्ट में हालात अब उस मोड़ पर पहुंच गए हैं जहां से वापसी का रास्ता मुश्किल नजर आ रहा है. अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान के खिलाफ की गई बड़ी सैन्य कार्रवाई ने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ कर दिया है कि इन हमलों का मुख्य मकसद ईरान की नौसेना और उसके मिसाइल ठिकानों को पूरी तरह खत्म करना है. इस सैन्य कार्रवाई के पीछे अमेरिका की एक सोची-समझी रणनीति है, जिसे एक बड़े 'शक्ति प्रदर्शन' के रूप में देखा जा रहा है. अमेरिका ने ईरान पर न केवल मिसाइलों से प्रहार किया है, बल्कि अपनी विशाल सेना की तैनाती करके उस पर रणनीतिक दबाव भी बनाने की कोशिश की है.
समंदर में 'तैरते किलों' का पहरा
इस तनाव के बीच अमेरिकी नौसेना की ताकत सबसे ज्यादा चर्चा में है. अमेरिका ने मिडिल ईस्ट के पानी में अपने एक दर्जन से ज्यादा शक्तिशाली युद्धपोत तैनात कर दिए हैं. इनमें सबसे प्रमुख हैं. USS Abraham Lincoln और USS Gerald R. Ford. ये सिर्फ जहाज नहीं, बल्कि समंदर में तैरते हुए ऐसे किले हैं जिन पर दर्जनों लड़ाकू विमान हर वक्त हमले के लिए तैयार रहते हैं. वर्तमान में 'अब्राहम लिंकन' अरब सागर में मोर्चा संभाले हुए है, जबकि 'जेराल्ड आर. फोर्ड' भूमध्य सागर में तैनात है. इनके साथ नौ विध्वंसक (Destroyers) और तीन युद्धपोत भी सक्रिय हैं. डिफेंस एक्सपर्ट्स का कहना है कि दो एयरक्राफ्ट कैरियर की एक साथ मौजूदगी इस बात का सबूत है कि हालात बेहद गंभीर हैं और अमेरिका किसी भी बड़ी जंग के लिए पूरी तरह तैयार है.
आसमान में अदृश्य शिकारियों की गूंज
अमेरिका ने ईरान की सीमा के पास अपने सबसे आधुनिक और घातक लड़ाकू विमानों का जमावड़ा लगा दिया है. इस हवाई बेड़े में F-22 Raptor और F-35 Lightning II जैसे स्टील्थ फाइटर जेट शामिल हैं. इन विमानों की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये दुश्मन के रडार की पकड़ में आए बिना हमला कर सकते हैं. इसके अलावा F-15 Eagle और F-16 Fighting Falcon जैसे अनुभवी विमान भी आसमान में पहरा दे रहे हैं. लंबी दूरी के ऑपरेशन्स को अंजाम देने के लिए अमेरिका KC-135 Stratotanker का इस्तेमाल कर रहा है. ये 'हवाई पेट्रोल पंप' की तरह काम करते हैं, जो आसमान में ही लड़ाकू विमानों में ईंधन भर देते हैं, जिससे ये विमान बिना जमीन पर उतरे लगातार घंटों तक हमला जारी रख सकते हैं.
जमीन पर अभेद्य घेराबंदी और हजारों सैनिक
सिर्फ पानी और आसमान ही नहीं, बल्कि जमीन पर भी अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. मिडिल ईस्ट के अलग-अलग देशों में अमेरिका के हजारों सैनिक और दर्जनों सैन्य अड्डे इस समय 'हाई अलर्ट' पर हैं. कतर का अल उदीद (Al Udeid) और यूएई का अल धफरा (Al Dhafra) एयर बेस इस समय मुख्य कमांड सेंटर बने हुए हैं.
इसके साथ ही कुवैत में स्थित कैंप अरिफ़जान (Camp Arifjan) और कैंप ब्यूहरिंग से सेना की गतिविधियों को नियंत्रित किया जा रहा है. बहरीन, सऊदी अरब, ओमान और इराक में भी अमेरिकी ठिकाने सक्रिय हैं. ये अड्डे न केवल जवाबी हमले के लिए तैयार हैं, बल्कि यहां तैनात मिसाइल डिफेंस सिस्टम ईरान की ओर से आने वाली किसी भी मिसाइल को हवा में ही मार गिराने की क्षमता रखते हैं.
घेराबंदी का असली मकसद
सवाल उठता है कि इतनी भारी तैनाती की ज़रूरत क्यों पड़ी? रक्षा विशेषज्ञों के अनुसार इसके तीन बड़े कारण हैं. पहला है 'निरोध' (Deterrence)यानी ईरान को यह साफ संदेश देना कि अगर उसने कोई हिमाकत की, तो अमेरिका पल भर में जवाब देने के काबिल है. दूसरा है 'त्वरित हमला' यानी जरूरत पड़ने पर ईरान के परमाणु या सैन्य ठिकानों पर तुरंत प्रहार करना.
और तीसरा सबसे महत्वपूर्ण कारण है व्यापारिक मार्गों की सुरक्षा. खाड़ी देशों और अरब सागर से होकर दुनिया का एक बड़ा व्यापार गुजरता है. अमेरिका यह सुनिश्चित करना चाहता है कि युद्ध के माहौल में भी ये समुद्री रास्ते खुले रहें और उसके सहयोगियों को कोई नुकसान न पहुंचे. कुल मिलाकर, अमेरिका का यह विशाल सैन्य ढांचा ईरान को यह बताने के लिए काफी है कि वह एक लंबी और निर्णायक लड़ाई के लिए पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरा है.
ये भी पढ़ें- यूएस-इजरायल के हमले के बाद सामने आई ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई के घर की तस्वीर, बर्बाद हो गया पूरा इलाका
ICICI Pru MF ने 3 विदेशी स्कीम में नए निवेश पर लगाई रोक
ICICI Prudential AMC ने हाल ही में लंबे समय के बाद इन तीनों स्कीमों में नए निवेश लेना शुरू किया था। अब एएमसी के नए निवेश पर रोक लगाने के फैसले से लगता है कि एक बार फिर से फंड्स का ओवरसीज इनवेस्टमेंट तय लिमिट तक पहुंच गया है
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Moneycontrol


















