Responsive Scrollable Menu

कौन हैं पवन पांडेय, जिनकी अयोध्या से जीत की भविष्यवाणी अखिलेश ने यूपी चुनाव 2027 के ऐलान से पहले ही कर दी?

लखनऊ में ब्राह्मणों के सम्मेलन में आज सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने बड़ा ऐलान कर दिया. ठीक वैसा ही ऐलान, जैसा लोकसभा चुनाव 2024 के चुनाव प्रचार में फैजाबाद सीट को लेकर तब के प्रत्याशी अवधेश प्रसाद को लेकर किया था. आइए जानते हैं जनेश्वर मिश्र की जयंती के मौके पर अखिलेश यादव का ऐलान और आत्मविश्वास की इनसाइड स्टोरी. अखिलेश के इस बयान के मायने क्या हैं और कौन हैं पवन पांडेय?

Continue reading on the app

US Migration Policy: ट्रंप ने रद्द किए हजारों प्रवासियों के लाइसेंस, Freedom Hall पहल से बढ़ी हलचल

अमेरिका में प्रवासियों को लेकर डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की सख्त नीति लगातार चर्चा में बनी हुई है। अब सरकार ने हजारों प्रवासी ट्रक चालकों के खिलाफ बड़ा कदम उठाते हुए उनके कामर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस रद्द कर दिए हैं। इसके साथ ही ट्रक परिवहन क्षेत्र में अमेरिकी पूर्व सैनिकों को अधिक अवसर देने के लिए नई योजना पर भी काम शुरू कर दिया गया है।

मौजूद जानकारी के अनुसार, व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट ने मंगलवार को पुष्टि की कि ट्रंप प्रशासन ने 28 हजार से अधिक ऐसे प्रवासी चालकों के कामर्शियल लाइसेंस रद्द किए हैं, जिन्हें सरकार अवैध रूप से अमेरिका में रह रहा मानती है। प्रशासन का कहना है कि इन मामलों में आव्रजन नियमों और लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया का सही तरीके से पालन नहीं किया गया था।

बता दें कि पिछले महीने के अंत में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने "फ्रीडम हॉल" नाम से एक नई पहल की घोषणा की थी। इस योजना का उद्देश्य प्रवासी ट्रक चालकों की जगह अमेरिकी सेना के पूर्व सैनिकों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। सरकार का कहना है कि इससे पूर्व सैनिकों को नई नौकरी मिलेगी और परिवहन क्षेत्र में नियमों का बेहतर पालन सुनिश्चित किया जा सकेगा।

अमेरिकी प्रशासन की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, राज्य सरकारों के सहयोग से करीब 24 हजार ऐसे गैर-नागरिक चालकों के लाइसेंस भी रद्द किए गए, जो निर्धारित अंग्रेजी भाषा दक्षता की शर्त पूरी नहीं कर रहे थे। इसके अलावा लगभग 9,500 ड्राइविंग प्रशिक्षण संस्थानों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। सरकार का आरोप है कि इन संस्थानों ने अयोग्य लोगों को लाइसेंस दिलाने में मदद की।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष गर्मियों से अमेरिकी परिवहन विभाग ने कामर्शियल ट्रक चालकों के लिए पहले से मौजूद अंग्रेजी भाषा संबंधी नियमों को सख्ती से लागू करना शुरू किया था। अगस्त में फ्लोरिडा में हुए एक सड़क हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया। इस दुर्घटना में एक ट्रक चालक पर अवैध तरीके से वाहन मोड़ने का आरोप लगा था, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी। अमेरिकी परिवहन मंत्री शॉन डफी ने कहा था कि भारतीय मूल के उस चालक को कामर्शियल लाइसेंस दिया ही नहीं जाना चाहिए था।

शॉन डफी का कहना है कि सरकार हर दिन ऐसे विदेशी चालकों को सड़कों से हटा रही है जो सुरक्षा मानकों को पूरा नहीं करते। उनके अनुसार, नई योजना के जरिए अधिक से अधिक पूर्व सैनिकों को ट्रक परिवहन क्षेत्र में शामिल किया जाएगा।

मौजूद जानकारी के अनुसार, सभी राज्यों में किए गए जांच अभियान में ऐसे कई व्यावसायिक लाइसेंस मिले जो कार्य अनुमति समाप्त होने के बाद भी वैध बने हुए थे या फिर आव्रजन और नागरिकता की उचित जांच के बिना जारी कर दिए गए थे। अमेरिकी परिवहन विभाग के अनुसार, लगभग 26 हजार चालकों को अंग्रेजी दक्षता की शर्त पूरी नहीं करने पर सेवा से हटाया गया है, जबकि करीब 30 हजार लाइसेंस गलत तरीके से जारी पाए जाने के बाद रद्द किए गए हैं।

बता दें कि संघीय सरकार ने कैलिफोर्निया और न्यूयॉर्क जैसे राज्यों की राजमार्ग परियोजनाओं के लिए मिलने वाली करोड़ों डॉलर की सहायता राशि रोकने की भी कोशिश की है। सरकार का आरोप है कि इन राज्यों ने अतिरिक्त लाइसेंस रद्द करने में पर्याप्त कार्रवाई नहीं की। यह मामला फिलहाल अदालत में विचाराधीन है। वहीं पेनसिल्वेनिया, मिनेसोटा और उत्तरी कैरोलिना समेत कई राज्यों को भी नियमों का पालन नहीं करने पर राजमार्ग सहायता राशि में कटौती की चेतावनी दी गई है।

नई व्यवस्था के तहत अब केवल वैध एच-2ए, एच-2बी और ई-2 वीजा रखने वाले प्रवासी ही कामर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस के पात्र होंगे। प्रशासन के अनुसार, अमेरिका के ट्रक परिवहन क्षेत्र में लगभग 20 प्रतिशत चालक प्रवासी हैं, जबकि प्रवासियों के नाम पर जारी कामर्शियल लाइसेंस कुल लाइसेंसों का लगभग 5 प्रतिशत यानी करीब दो लाख चालकों के बराबर है।

Continue reading on the app

  Sports

भारत-श्रीलंका XI प्रैक्टिस मैच क्या टीवी पर आएगा लाइव? कितने बजे शुरू होगा मुकाबला, कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग

IND vs SL XI Practice Match Live Streaming: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम कोलंबो में श्रीलंका XI के खिलाफ 3-दिवसीय वॉर्म-अप मैच खेलने उतरेगी. 7 से 9 अगस्त तक खेले जाने वाले इस अभ्यास मुकाबले से युवा खिलाड़ियों के पास मुख्य टीम में जगह बनाने का सुनहरा मौका होगा. जानिए यह मैच कब, कहां और कैसे टीवी व मोबाइल पर लाइव देखा जा सकता है. Fri, 7 Aug 2026 05:01:02 +0530

  Videos
See all

Monsoon Rain | Waterlogging | IMD Alert | Delhi-NCR में झमाझम बारिश के बाद जगह-जगह लगा Traffic Jam #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T01:06:53+00:00

Republic Bharat LIVE: Atiq Ahmed Son Died | Ranchi Protest | PM Modi | Tarun Tejpal | Arnab Goswami #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T01:13:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers