Responsive Scrollable Menu

Cyclone Arnab से Andhra Pradesh में कोई जनहानि नहीं, सीएम चंद्रबाबू नायडू ने दिए बहाली के निर्देश

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को कहा कि चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण राज्य में अब तक किसी की जान जाने की खबर नहीं है और प्रशासन के पहले से किए गए एहतियाती उपायों के कारण जनहानि रोकने में मदद मिली है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों समेत 32,000 कर्मचारियों के साथ टेलीकॉन्फ्रेंस के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे चक्रवात से संपत्ति को होने वाला नुकसान कम से कम रखने के लिए आवश्यक कदम उठाएं और प्रभावित इलाकों में सामान्य स्थिति जल्द से जल्द बहाल करें। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, नायडू ने कहा, ‘‘चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण अब तक किसी की जान जाने की खबर नहीं है।

प्रशासन के पहले से किए गए एहतियाती उपायों के कारण जनहानि रोकने में मदद मिली।’’ मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को गिरे हुए पेड़ों के कारण बंद सड़कों को दो घंटे के भीतर साफ करने और राष्ट्रीय राजमार्गों से पेड़ों को तत्काल हटाने का निर्देश दिया। उन्होंने तेज हवाएं थमने के बाद प्रभावित इलाकों में बिजली आपूर्ति बहाल करने को भी कहा। नायडू ने चक्रवात राहत शिविरों में पर्याप्त भोजन, पेयजल और चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे खेतों में पानी भरने से रोकने, बागवानी फसलों की सुरक्षा करने और तालाबों एवं नहरों के तटबंध टूटने से रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाएं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को फसलों के नुकसान का प्रारंभिक आकलन करने और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) तथा राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के कर्मियों को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रखने को कहा। इसके अलावा, उन्होंने अधिकारियों को चक्रवात प्रभावित इलाकों में लोगों की शिकायतों के समाधान के लिए ‘मनमित्र’ प्रणाली का पूरा इस्तेमाल करने और शिकायतकर्ताओं को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए की गई कार्रवाई की जानकारी देने का निर्देश दिया।

इस बीच, काकीनाडा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) जी. बिंदु माधव ने कहा कि चक्रवात ‘अर्नब’ से जिला काफी प्रभावित हुआ है तथा इसके कारण कई पेड़ एवं बिजली के करीब 100 खंभे उखड़ गए।

Continue reading on the app

Education Scheme: महाराष्ट्र के 200 छात्रों को NEET-JEE की मुफ्त कोचिंग, दिसंबर में होगी चयन परीक्षा

Education Scheme: महाराष्ट्र के 200 छात्रों को NEET-JEE की मुफ्त कोचिंग, दिसंबर में होगी चयन परीक्षा

Continue reading on the app

  Sports

WPL 2027 ऑक्शन: सोफी मोलिन्यू सबसे महंगी खिलाड़ी, 25 की चमकी किस्मत, देखें किस टीम ने लगाया दांव

WPL 2027 Auction: महिला प्रीमियर लीग 2027 के लिए मिनी ऑक्शन का समापन हो गया. ऑक्शन में कुल 150 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है, लेकिन 25 को खरीदा गया. इसमें ऑस्ट्रेलिया की सोफी मोलिन्यू सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं, जिन्हें यूपी वारियर्स ने 1.10 करोड़ में अपने साथ जोड़ा. Wed, 28 Oct 2026 23:51:14 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update: ईरान ने कर दिया परमाणु युद्ध का ऐलान? | Trump | Iran Israel War Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-28T23:30:28+00:00

Russell Brand tells court allegations had 'devastating' impact on him. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-28T23:30:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers