विमेंस प्रीमियर लीग का मिनी ऑक्शन आज:146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, यूपी वॉरियर्स के पास सबसे ज्यादा पैसा; 6 प्लेयर्स, जिनपर रहेगी नजरें
विमेंस प्रीमियर लीग के पांचवें सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी आज कोच्चि में होगी। ऑक्शन शाम 5:30 बजे शुरू होगा। इस मिनी ऑक्शन में 146 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। इनमें से 27 खिलाड़ी खरीदे जा सकते हैं। विदेशी खिलाड़ियों के लिए सिर्फ 7 स्लॉट खाली हैं। नीलामी से पहले यूपी वॉरियर्स के पास सबसे ज्यादा 3.75 करोड़ रुपए बचे हैं। वहीं, मुंबई इंडियंस के पास सबसे कम 90 लाख रुपए हैं। खबर में जानिए ऑक्शन के नियम और 6 ऐसे खिलाड़ियों के बारे में जो महंगे बिक सकते हैं। मिनी ऑक्शन 2027 की मुख्य बातें मिनी ऑक्शन और मेगा ऑक्शन में अंतर ऑक्शन में इन 6 खिलाड़ियो पर फोकस… 1. सोफी मोलिन्यू (बेस प्राइस: ₹50 लाख) ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर सोफी मोलिन्यू टी-20 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान रही हैं। 2026 में वे ऑस्ट्रेलिया की टॉप टी-20 इंटरनेशनल विकेट टेकर हैं। विमेंस हंड्रेड में उन्होंने 8 मैचों में 128 रन बनाए और 11 विकेट लिए। 2024 में RCB की खिताबी जीत में भी अहम भूमिका निभाई थी। 2. जेस जोनासन (बेस प्राइस: ₹40 लाख) ऑस्ट्रेलिया की स्पिन ऑलराउंडर जेस जोनासन दिल्ली कैपिटल्स के लिए तीन सीजन खेल चुकी हैं। 2025 में उन्होंने 8 मैचों में 150 रन बनाए और 13 विकेट लिए। WPL में उनके नाम 24 मैचों में 295 रन और 33 विकेट हैं। दिल्ली, गुजरात और यूपी उन्हें खरीदने में दिलचस्पी दिखा सकती हैं। 3. सारा ब्राइस (बेस प्राइस: ₹10 लाख) स्कॉटलैंड की विकेटकीपर-बल्लेबाज सारा ब्राइस 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल चुकी हैं। 2026 टी-20 वर्ल्ड कप में उन्होंने 5 पारियों में 159 रन बनाए और स्ट्राइक रेट 134 रहा। वे बल्लेबाजी के साथ विकेटकीपिंग का विकल्प भी देती हैं। एसोसिएट देश की खिलाड़ी होने के कारण उन्हें प्लेइंग-11 में पांचवीं विदेशी खिलाड़ी के रूप में शामिल किया जा सकता है। 4. वृंदा दिनेश (बेस प्राइस: ₹10 लाख) भारतीय बल्लेबाज वृंदा दिनेश यूपी वॉरियर्स के लिए दो सीजन खेल चुकी हैं। विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में उन्होंने 5 पारियों में 171 रन बनाए। कर्नाटक की लीग ‘महारानी टी-20 ट्रॉफी’ 2026 में भी उन्होंने 7 पारियों में 256 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 192.48 रहा। यूपी और दिल्ली उन्हें खरीदने में दिलचस्पी दिखा सकती है। 5. इरा जाधव (बेस प्राइस: ₹10 लाख) 16 साल की भारतीय बल्लेबाज इरा जाधव ने 2025 में अंडर-19 वनडे ट्रॉफी में मुंबई के लिए मेघालय के खिलाफ 157 गेंदों पर 346 रन बनाए थे। इस साल उन्हें BCCI की बेस्ट जूनियर घरेलू महिला क्रिकेटर चुना गया। मुंबई उन्हें टीम में शामिल कर सकती हैं। 6. सानिका चालके (बेस प्राइस: ₹10 लाख) 20 साल की बाएं हाथ की बल्लेबाज सानिका चालके 2025 में अंडर-19 टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थीं। इस साल मुंबई टी-20 प्रतियोगिता में उन्होंने 5 मैचों में 223 रन बनाए। ऑक्शन से पहले सीनियर विमेंस टी-20 ट्रॉफी में झारखंड के खिलाफ 53 गेंदों पर 85 रन की पारी खेलकर उन्होंने अपनी दावेदारी मजबूत की है। किस टीम ने किसे रिटेन किया ---------------------------------- ऑक्शन से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… विमेंस प्रीमियर लीग ऑक्शन के बारे में सबकुछ:146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, 27 स्लॉट खाली; यूपी वॉरियर्स के पास सबसे ज्यादा ₹3.75 करोड़ विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2027 का ऑक्शन 28 अक्टूबर को कोच्चि के ग्रैंड हयात में होगा। शाम 5:30 बजे शुरू होने वाली नीलामी में 5 फ्रेंचाइजी बोली लगाएंगी। UP वॉरियर्स के पास सबसे ज्यादा ₹3.75 करोड़ का पर्स बचा है। पूरी खबर पढ़ें…
केरलम में आतंकी साजिश थी यहूदी ‘प्रार्थनास्थल’ के पास आगजनी:हैंडलर के इशारे पर खुद को साबित करने लगाई थी आग, बड़े टार्गेट मिलना थे
केरलम के कोच्चि में ऐतिहासिक यहूदी सिनागॉग (प्रार्थनास्थल) के सामने 12 अक्टूबर को हुई आगजनी को पुलिस ने बड़े आतंकी षड्यंत्र का हिस्सा बताया है। पुलिस के मुताबिक, 32 वर्षीय आरोपी एबिन पॉल ने यह आग लगाई थी। कोच्चि शहर के पुलिस कमिश्नर कलिराज महेश कुमार ने कहा कि 12 अक्टूबर की सुबह किया गया हमला एक "टेस्ट केस" था। आरोपी को पहले कोच्चि में खुद को साबित करने के लिए कहा गया था। इसी के चलते पॉल ने पेट्रोल डालकर आग लगाने के बाद अपने मोबाइल पर घटना का वीडियो भी बनाया था। इसके बाद उसे अन्य राज्यों में बड़े हमलों की जिम्मेदारी देने की योजना थी। कमिश्नर के मुताबिक, इसमें एक से ज्यादा लोग शामिल थे। एक हैंडलर ने पॉल को खास काम दिए थे, और उसे क्रिप्टोकरेंसी के जरिए पैसे भेजे गए थे। पुलिस का कहना है कि उसने पहले भी एर्नाकुलम जिले के मुवत्तुपुझा में इसी तरह की आगजनी की थी। क्रिप्टोकरेंसी से भुगतान, टेलीग्राम पर आ रहे थे ‘बॉस’ के निर्देश कमिश्नर कुमार ने आगे बताया कि आरोपी को एक हैंडलर निर्देश दे रहा था और उसे क्रिप्टोकरेंसी के जरिए भुगतान किया जाता था। आरोपी को टेलीग्राम पर ‘बॉस’ नाम से दर्ज संपर्क से निर्देश मिलते थे। आरोपी ने पूछताछ में ‘विक्रम’ नाम के व्यक्ति का जिक्र किया है। पुलिस दोनों की पहचान की पुष्टि कर रही है। आरोपी के पुणे में पढ़ाई और बैकग्राउंड से जुड़े पहलुओं की भी पड़ताल हो रही है। पुलिस जनवरी और मार्च में हुई 3 अन्य आगजनी की घटनाओं से भी जोड़कर जांच कर रही है। आरोपियों के खिलाफ 23 अक्टूबर को अनलॉफुल एक्टिविटीज़ (प्रिवेंशन) एक्ट (UAPA) लगाया गया था। आगे की जांच एंटी-टेररिज्म स्क्वाड (ATS) कर रही है। परिवार ने कहा- डिप्रेशन का मरीज है पॉल पॉल एर्नाकुलम जिले में कोलेनचेरी के पास पुथेनक्रूज़ के पास वदयाम्पडी का रहने वाला है। वह एक डिजाइन ग्रेजुएट है। पॉल के परिवार ने मुताबिक, वह डिप्रेशन का इलाज करवा रहा था और घर से डिजाइन का काम भी करता था। पॉल अभी ज्यूडिशियल कस्टडी में है। पुलिस ने उसके मोबाइल फोन से फोरेंसिक रिजल्ट्स निकाले हैं, जिससे बैन आतंकवादी संगठन के हैंडलर के बारे में और डिटेल्स पता चली हैं। कमिश्नर ने कहा- फिलहाल हम और जानकारी नहीं दे सकते हैं, क्योंकि बड़े आतंकी साजिश से जुड़ी जानकारियों की जांच की जा रही है। ----------------- ये खबर भी पढ़ें... आतंकी साजिश में ATS ने राजस्थान से पकड़ा तीसरा आरोपी:फराज को मिला था बैचलर्स के ब्रेनवॉश का टास्क एमपी एटीएस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आतंकी साजिश से जुड़े मामले में तीसरे आरोपी शाकिर मेव को गिरफ्तार किया है। उसे राजस्थान के अलवर जिले के टप्पुकरा थाना क्षेत्र से पकड़ा गया। शाकिर मेव सेकंड हेड कमांडर की भूमिका में था और साजिश में अहम भूमिका निभाता था। पूरी खबर पढ़ें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 







