स्वास्थ्य की सबसे बड़ी ताकत है पर्याप्त नींद, जानें क्यों है जरूरी
नई दिल्ली, 28 फरवरी (आईएएनएस)। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अक्सर नींद को कम महत्व देते हैं, लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट स्वास्थ्य की सबसे बड़ी ताकत बताते हैं। पर्याप्त और गहरी नींद न सिर्फ शरीर को आराम देती है, बल्कि पूरे स्वास्थ्य और ताजगी के लिए बेहद जरूरी है।
नेशनल हेल्थ मिशन का कहना है कि अच्छी नींद से बेहतर स्वास्थ्य होता है। रोजाना 7-8 घंटे की गहरी नींद लेना चाहिए। सोने से पहले स्क्रीन टाइम कम करें, नियमित समय पर सोएं और जागें, कमरे को अंधेरा और शांत रखें। इन छोटी आदतों से नींद की क्वालिटी सुधरती है और जीवन स्वस्थ के साथ खुशहाल बनता है।
अच्छी नींद लेने से कई गंभीर समस्याओं से बचा जा सकता है और जीवन की गुणवत्ता बेहतर होती है। नींद की कमी से वजन बढ़ना, तनाव, थकान और कई बीमारियां हो सकती हैं। वहीं, नियमित अच्छी नींद कई फायदे देती है। सबसे पहले, यह वजन नियंत्रण में बहुत मददगार साबित होती है। अच्छी नींद हार्मोन को संतुलित रखती है, जिससे भूख नियंत्रित रहती है और ज्यादा खाने की आदत नहीं पड़ती। इससे मोटापा और संबंधित बीमारियों का खतरा कम होता है।
दूसरा बड़ा फायदा है मानसिक तनाव और थकान में कमी। गहरी नींद लेने से दिमाग शांत रहता है, चिंता और डिप्रेशन जैसी समस्याएं कम होती हैं। व्यक्ति ज्यादा सकारात्मक और एनर्जी से भरपूर महसूस करता है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों में सुधार होता है। अच्छी नींद इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाती है, जिससे बीमारियां कम लगती हैं और शरीर जल्दी रिकवर करता है।
तीसरा बड़ा फायदा है कि नींद हार्मोनल संतुलन बनाए रखने में सहायक है। यह ग्रोथ हार्मोन, कोर्टिसोल जैसे हार्मोन को सही स्तर पर रखती है, जो शरीर के विकास, मेटाबॉलिज्म और तनाव को खत्म करने के लिए जरूरी हैं। नींद की कमी से हार्मोन असंतुलित हो जाते हैं, जिससे कई स्वास्थ्य समस्याएं जन्म ले सकती हैं।
चौथा महत्वपूर्ण फायदा है बेहतर याददाश्त और फोकस में वृद्धि। नींद के दौरान दिमाग जानकारी को प्रोसेस करता है और यादों को मजबूत बनाता है। अच्छी नींद लेने वाले लोग ज्यादा एकाग्र रहते हैं, सीखने की क्षमता बढ़ती है और काम में उत्पादकता आती है।
--आईएएनएस
एमटी/एएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
हेल्थ टिप्स : व्यस्त ऑफिस लाइफ में लिवर को ऐसे रखें स्वस्थ, अपनाएं आसान उपाय
नई दिल्ली, 28 फरवरी (आईएएनएस)। आज की तेज-रफ्तार जिंदगी में ज्यादातर लोग ऑफिस में घंटों बैठे रहते हैं और अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देते हैं। ऐसे में लिवर से जुड़ी समस्या, खासकर फैटी लिवर, तेजी से बढ़ रही है। हेल्थ एक्सपर्ट इसके लिए आसान उपाय का सुझाव देते हैं।
हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, ऑफिस की व्यस्त दिनचर्या में भी लिवर की देखभाल को प्राथमिकता देनी चाहिए। फैटी लिवर तब होता है जब लिवर में अतिरिक्त वसा जमा हो जाती है। लंबे समय तक बैठे रहने, अस्वास्थ्यकर खान-पान और शारीरिक गतिविधि की कमी इसके मुख्य कारण हैं। अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए तो यह समस्या गंभीर रूप ले सकती है और लिवर की कार्यक्षमता को प्रभावित कर सकती है।
नेशनल हेल्थ मिशन का कहना है कि इन छोटी-छोटी आदतों को अपनाकर हम न सिर्फ फैटी लिवर से बच सकते हैं, बल्कि स्वास्थ्य को भी बेहतर बना सकते हैं। व्यस्त जीवनशैली में भी सेहत की देखभाल संभव है, बस थोड़ी सी जागरूकता और नियमित प्रयास की जरूरत है। अच्छी बात यह है कि कुछ आसान आदतों से इसे रोका जा सकता है और लिवर को स्वस्थ रखा जा सकता है।
नेशनल हेल्थ मिशन के अनुसार, लिवर को सेहतमंद रखने के लिए सबसे पहले ज्यादा देर तक एक ही जगह पर न बैठें। हर एक-दो घंटे में उठकर थोड़ा टहलें। छोटे-छोटे वॉक ब्रेक लें और हल्की स्ट्रेचिंग करें। इससे शरीर में रक्त संचार बेहतर होता है और लिवर पर जमा होने वाली वसा को कम करने में मदद मिलती है। ऑफिस की कुर्सी पर बैठे-बैठे पैरों को हल्का-हल्का हिलाना या कंधों की एक्सरसाइज भी फायदेमंद साबित हो सकती है।
दूसरा सबसे महत्वपूर्ण कदम है संतुलित और स्वस्थ आहार। रोजाना के भोजन में हरी सब्जियां, मौसमी फल और साबुत अनाज को जरूर शामिल करें। तले-भुने, ज्यादा तेल-मसाले वाले खाद्य पदार्थों और प्रोसेस्ड फूड से परहेज करें। ज्यादा चीनी और फैट वाले पेय जैसे कोल्ड ड्रिंक्स और जंक फूड भी लिवर के लिए नुकसानदायक होते हैं। इसके बजाय पानी ज्यादा का सेवन करें और घर का बना सादा खाना प्राथमिकता दें।
तीसरा आसान उपाय है नियमित स्वास्थ्य जांच, जो बहुत जरूरी है। समय-समय पर लिवर फंक्शन टेस्ट (एलएफटी) और अन्य जरूरी जांच करवाएं। शुरुआती दौर में पता चल जाने से फैटी लिवर को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है। डॉक्टर की सलाह पर वजन नियंत्रित रखना और जरूरत पड़ने पर दवाइयां लेना भी मददगार होता है।
--आईएएनएस
एमटी/एएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation




















