Responsive Scrollable Menu

EV Offers: बीवायडी इंडिया का फेस्टिव धमाका! कई मॉडल्स पर फ्री मेंटेनेंस का भी ऑफर

EV Offers: बीवायडी इंडिया ने फेस्टिव सीजन से पहले इलेक्ट्रिक कार खरीदने वाले ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर्स की घोषणा की है। कंपनी ने 'Celebrate Your Dreams with BYD' अभियान के तहत अगस्त 2026 से देशभर में चुनिंदा इलेक्ट्रिक कारों पर कई विशेष लाभ देने का ऐलान किया है। इस पहल का उद्देश्य ग्राहकों के EV ओनरशिप अनुभव को बेहतर बनाना और इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है।

मिलेंगे कई आकर्षक बेनिफिट्स
इस विशेष अभियान के तहत पात्र ग्राहकों को कई फायदे दिए जाएंगे। इनमें चुनिंदा वेरिएंट्स पर चार्जिंग कूपन, 2 साल का कॉम्प्लिमेंट्री मेंटेनेंस पैकेज, 2 लाख किलोमीटर तक की एक्सटेंडेड वारंटी, 7.77% की शुरुआती ब्याज दर पर फाइनेंस सुविधा और हर पात्र वाहन की खरीद पर BYD का फेस्टिव गिफ्ट हैम्पर शामिल है। कंपनी का कहना है कि ये ऑफर्स ग्राहकों के लिए इलेक्ट्रिक कार खरीदना पहले से अधिक किफायती और सुविधाजनक बनाएंगे।

फेस्टिव सीजन में खरीदारी का शानदार मौका
BYD का मानना है कि भारत में त्योहारी सीजन नई कार खरीदने के लिए सबसे अहम समय होता है। ऐसे में यह अभियान उन ग्राहकों के लिए खास साबित होगा, जो पहली बार इलेक्ट्रिक कार खरीदना चाहते हैं या पेट्रोल-डीजल वाहन से इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की ओर कदम बढ़ाने की योजना बना रहे हैं।

कंपनी ने क्या कहा?
BYD India के इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल बिजनेस के प्रमुख राजीव चौहान ने कहा कि भारत का फेस्टिव सीजन नई शुरुआत और नए फैसलों का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि कंपनी अत्याधुनिक तकनीक, बेहतर सुरक्षा, भरोसेमंद परफॉर्मेंस और उत्कृष्ट ओनरशिप अनुभव उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है।

तेजी से बढ़ रहा है EV बाजार
कंपनी के अनुसार भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल इकोसिस्टम तेजी से विकसित हो रहा है। अब ग्राहक केवल एक वाहन नहीं, बल्कि आधुनिक तकनीक, बेहतर सुरक्षा, शानदार परफॉर्मेंस और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का संतुलन देने वाले मोबिलिटी समाधान की तलाश कर रहे हैं। BYD का मानना है कि उसके नए फेस्टिव ऑफर्स ग्राहकों को इलेक्ट्रिक वाहन अपनाने के लिए अतिरिक्त प्रोत्साहन देंगे और ओनरशिप की कुल लागत को भी अधिक आकर्षक बनाएंगे।

दुनिया भर में 1.7 करोड़ से ज्यादा NEV की बिक्री
BYD ने बताया कि कंपनी अब तक दुनिया भर में 1.7 करोड़ से अधिक न्यू एनर्जी व्हीकल्स (NEVs) की बिक्री कर चुकी है। वहीं भारत में BYD के 15,000 से अधिक ग्राहक हैं। कंपनी प्रीमियम इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में अपनी मौजूदगी लगातार मजबूत कर रही है।

हालांकि, कंपनी ने स्पष्ट किया है कि ये ऑफर्स केवल चुनिंदा मॉडल्स और वेरिएंट्स पर ही उपलब्ध होंगे। शहर, डीलरशिप और स्टॉक के अनुसार ऑफर्स में बदलाव संभव है। इसलिए वाहन खरीदने से पहले ग्राहक अपने नजदीकी BYD डीलरशिप से ऑफर्स की पूरी जानकारी और नियम एवं शर्तों की पुष्टि जरूर कर लें।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

Upcoming Bike: नई बजाज पल्सर N160 जल्द होगी लॉन्च, जानें क्या होंगे बड़े अपडेट

Upcoming Bike: बजाज ऑटो अपनी लोकप्रिय पल्सर N160 के अपडेटेड वर्जन पर काम कर रही है। कंपनी इन दिनों अपनी पूरी पल्सर लाइनअप को नया रूप देने की तैयारी में है और N और NS सीरीज में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। हाल ही में नई Pulsar N160 का एक टेस्ट म्यूल सड़क पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया, जिससे इसके जल्द लॉन्च होने के संकेत मिले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे 12 अगस्त को पेश किया जा सकता है। टेस्ट म्यूल की तस्वीर mypulsarofficial ने शेयर की है।

नई Pulsar N160 में दिखे बदलाव
Pulsar N सीरीज युवाओं और पहली बार बाइक खरीदने वाले ग्राहकों के बीच काफी लोकप्रिय है। सामने आई टेस्ट बाइक पूरी तरह से कैमुफ्लाज से ढकी हुई थी, जिससे माना जा रहा है कि कंपनी इसमें नए ग्राफिक्स और कलर ऑप्शन दे सकती है। बाइक में स्प्लिट सीट दिखाई दी, जिससे अनुमान है कि यह टॉप-स्पेक डुअल-चैनल ABS और USD फोर्क्स वाले वेरिएंट की टेस्टिंग हो सकती है।

फ्रंट डिजाइन होगा नया
अपडेटेड Pulsar N160 का सबसे बड़ा बदलाव इसके फ्रंट लुक में देखने को मिल सकता है। बाइक में नया LED DRL सिग्नेचर और अपडेटेड हेडलैंप यूनिट मिलने की संभावना है। हालांकि हेडलैंप का बेसिक आकार मौजूदा मॉडल जैसा ही दिखता है, लेकिन नए DRL डिजाइन से बाइक की रोड प्रेजेंस पहले से ज्यादा आकर्षक हो सकती है।

फीचर्स में हो सकता है बड़ा अपग्रेड
टेस्ट म्यूल से यह भी संकेत मिलता है कि बाइक के ब्रेक, अलॉय व्हील्स, चेसिस, फ्यूल टैंक, फ्रंट USD फोर्क्स, रियर मोनो-शॉक और अंडरबेली एग्जॉस्ट में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया जाएगा। हालांकि सबसे बड़ा अपडेट नए कलर LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के रूप में मिल सकता है।

यह डिस्प्ले मौजूदा यूनिट से बड़ा हो सकता है और इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, गियर पोजिशन इंडिकेटर और अन्य स्मार्ट फीचर्स मिलने की उम्मीद है।

इंजन रहेगा वही
मैकेनिकल तौर पर नई Pulsar N160 में कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसमें पहले वाला 164.82cc सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन दिया जा सकता है, जो 16 PS की पावर और 14.65 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जाएगा।

अगर रिपोर्ट्स सही साबित होती हैं, तो Bajaj Auto अपनी अपडेटेड Pulsar N160 को 12 अगस्त को लॉन्च कर सकती है, जिसमें नया डिजाइन और आधुनिक फीचर्स सबसे बड़े आकर्षण होंगे।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: श्रीलंका का फील्डिंग कोच, जिसने भारत में कमाए पैसों से खोली दुकान, खेल चुका 163 मैच

श्रीलंका के इस पूर्व ऑलराउंडर ने मुरलीधरन और जयसूर्या जैसे दिग्गजों के दौरे में टीम में अपनी जगह बनाई. वो भले ही हमेशा प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं रहे लेकिन जब भी मौके मिले, उन्होंने असर डाला. Fri, 07 Aug 2026 01:51:04 +0530

  Videos
See all

Atiq Ahmed | Prayagraj News: क्या शाइस्ता परवीन अपने बेटे के जनाज़े में शामिल होंगी? #atiqueahmed #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T00:45:34+00:00

Gwalior Road Collapsed in Rain : पहली बारिश में खुली पोल, ग्वालियर में करोड़ों की सड़क धंसी | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T00:45:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers