Responsive Scrollable Menu

सब्जी में दही पड़ते ही फट जाता है? इन आसान ट्रिक्स से ग्रेवी बनेगी एकदम परफेक्ट

कई बार हम घर में ऐसी कई सब्जियां बनाते हैं, जिनमें दही का इस्तेमाल होता ही है। दही इन डिश को एक रिच टेस्ट और क्रीमी स्वाद देती हैं। लेकिन अक्सर ऐसा होता है कि हम सारे मसाले अच्छी तरह भून लेते हैं, लेकिन जैसे ही गर्म मसाले में दही डालते हैं, वह फटने लगती है। इससे सब्जी का स्वाद तो कई बार ठीक रहता है, लेकिन ग्रेवी का टेक्सचर बिगड़ जाता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। दही को सब्जी में डालते समय कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर इस परेशानी से बचा जा सकता है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-

सीधे फ्रिज से निकालकर न डालें दही

यह एक आसान टिप है, जो आपको याद रखना चाहिए। अगर आप फ्रिज से निकला बहुत ठंडा दही सीधे गर्म मसाले में डाल देती हैं, तो तापमान में अचानक बदलाव के कारण उसके प्रोटीन अलग हो सकते हैं। इससे दही दानेदार दिखाई देने लगता है। इसलिए सब्जी बनाने से कुछ देर पहले दही निकाल लें और उसे सामान्य तापमान पर आने दें।

इसे भी पढ़ें: Navratri Bhog: चीनी की जगह शहद से बनाएं आटे का हलवा, सीखें आसान Recipe

अच्छी तरह से फेंटे दही

सब्जी में दही डालने से पहले हमेशा उसे अच्छी तरह फेंट लें। इससे दही की गांठें टूट जाती हैं और उसकी बनावट एकसार हो जाती है। अगर दही बहुत गाढ़ा है, तो उसमें एक-दो चम्मच पानी मिलाकर फेंट लें। लेकिन ध्यान रखें कि ज्यादा पानी डालने से ग्रेवी पतली हो सकती है।

गैस की आंच हो धीमी

यह सबसे जरूरी ट्रिक्स में से एक है। अक्सर हम मसाले को तेज आंच पर भूनते रहते हैं और उसी में दही डाल देते हैं। तेज गर्मी में दही के प्रोटीन अलग होकर छोटे-छोटे दाने बना सकते हैं। इसलिए दही डालने से पहले गैस की आंच धीमी कर दें। चाहें तो कुछ पल के लिए गैस बंद करके भी दही मिला सकती हैं। दही अच्छी तरह मिल जाने के बाद ही जरूरत के अनुसार आंच तेज करें।

एक साथ ना डालें पूरा दही

अगर आप गर्म मसाले में एक बार में ही पूरा दही डाल देते हैं, तो उसका मिश्रण एकसार करना मुश्किल हो सकता है। इसकी जगह दही को दो-तीन हिस्सों में डालें और हर बार अच्छी तरह चलाते रहें। इससे दही मसाले के साथ धीरे-धीरे मिल जाएगा और ग्रेवी की बनावट बेहतर रहने में मदद मिलेगी।

दही में मिलाएं थोड़ा बेसन

अगर आप दही वाली ग्रेवी गाढ़ी और एकसार बनाना चाहते हैं, तो दही में थोड़ा-सा बेसन मिलाना मददगार हो सकता है। बेसन मिश्रण को स्थिर रखने और ग्रेवी को गाढ़ापन देने में मदद करता है। इसके लिए एक कटोरी दही में लगभग आधा से एक छोटा चम्मच बेसन मिलाकर अच्छी तरह फेंट लें। फिर इस मिश्रण को धीमी आंच पर पक रहे मसाले में धीरे-धीरे डालें। हालांकि, हर सब्जी में बेसन डालना जरूरी नहीं है। शाही पनीर या ऐसी ग्रेवी में जहां बेसन का स्वाद सही न लगे, वहां इस तरीके को ना आजमाएं।

- मिताली जैन

Continue reading on the app

Navratri Bhog: चीनी की जगह शहद से बनाएं आटे का हलवा, सीखें आसान Recipe

शारदीय नवरात्रि का पर्व चल रहा है। हर कोई देवी दुर्गा के प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह की मिठाई व घर में भोग बनाकर अर्पित कर रहे हैं। अगर आप भोग में चीनी बिल्कुल भी नहीं डालना चाहते हैं, तो एक बार आप इस तरह से भोग के लिए हलवा बना सकते हैं।

नवरात्र में मां दुर्गा के लिए आप शहद से बनी हुई मिठाई बना सकते है। इसलिए आप शहद के साथ आटे का हलवा बना सकते हैं। आइए आपको इसकी रेसिपी बता सकते हैं।

आटा हलवा बनाने के लिए सामग्री

गेहूं का आटा- 1 कप
शुद्ध देसी घी- आधा कप
शहद- आधा कप
दूध- 2 से 2.5 कप
इलायची पाउडर- आधा छोटी चम्मच
ड्राई फ्रूट्स- बारीक कटे हुए

आटा हलवा बनाने के विधि

- सबसे पहले आप एक कड़ाही में शुद्ध देसी घी गर्म करें। जब घी अच्छे तरह गर्म हो जाए, तब इसमें धीरे-धीरे गेंहू का आटा डालें।

- जब आटा डालें, तो आंच को धीमा रखें और इसे लगातार चलाते रहें, ताकि कोई गांठ न बने।

- अब इसे लगातार चलाते रहे हुए आटे को तब तक भूनें, जब तक इसका रंग हल्का भूरा न हो जाए और इससे हल्की खुशबू आने लगे।

- आटा अच्छे से भुन जाए, तो इसमें धीरे-धीरे दूध डालें और साथ-साथ चलाते रहे हैं। यदि आटे को चलाएंगे नहीं, तो इसमें गांठें पड़ने लग जाएगी।

- अब गैस को मीडियम फ्लेम पर रखते हुए आटे को पकने दें, जिससे हलवा सारा दूध सोख लें और घी किनारे से अलग होने लगे।

- फिर इसमें बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालें और अच्छे तरह मिलाएं और गैस बंद कर दें।

- हलवा आपका पूरी तरह से तैयार होने के बाद, हलवे में ऊपर से स्वादानुसार शहद डालें और अच्छी तरह मिला सकते हैं।

- आटे का हलवा तैयार है। इसको आप ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करके मां दुर्गा को भोग लगाएं।

Continue reading on the app

  Sports

WPL 2027 के लिए ऑक्शन के बाद अब कैसी दिख रही है पांचों टीम

मिला प्रीमियर लीग 2027 के लिए मिनी ऑक्शन का समापन हो गया. इस ऑक्शन के लिए 150 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया था, लेकिन सिर्फ 25 पर ही बिडिंग की गई.ऑक्शन में यूपी वारियर्स की टीम ने सबसे ज्यादा पर्स और स्लॉट के लिए आई थी. ऐसे में आइए जानते हैं ऑक्शन के बाद अब सभी टीमें कैसी दिख रही है. Thu, 29 Oct 2026 06:01:03 +0530

  Videos
See all

MLC Election News: जीत के बाद नीरज कुमार ने कह दी बड़ी बात ! #neerajkumar #shorts #mlcelection #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-29T00:13:49+00:00

Jio IPO Drone Show : Wankhede Stadium में Jio IPO का ग्रैंड जश्न! आसमान में ड्रोन शो | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-29T00:10:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers